फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 schools for up board private students

10 स्कूलों से भरे जाएंगे यूपी बोर्ड के व्यक्तिगत छात्रों के फॉर्म

Tue, 07 Sep 2021 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
10 schools for up board private students
यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12वीं के व्यक्तिगत छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने के लिए जिले में 10 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्र राजकीय विद्यालय हैं। परीक्षा शुल्क कॉलेज में जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्कूलों द्वारा छात्रों से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर निर्धारित की गई है। छात्रों के शैक्षिक विवरण को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 23 से 29 सितंबर तक है। इसके बाद प्रति छात्र से 100 रुपये विलंब शुल्क चार्ज किया जाएगा। व्यक्तिगत छात्रों के बोर्ड परीक्षा के आवेदन करने के लिए जिले में 10 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

केवल हाईस्कूल परीक्षा के लिए आवेदन हेतु 5 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहमीना में केवल बालिका हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के लिए, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में केवल बालक, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में केवल बालक हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के लिए, राजकीय बालिका सिंगार नगर में केवल बालिका और राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज में केवल बालक के लिए केंद्र बनाया गया है। वहीं हाईस्कूल और इंटर दोनों छात्रों के लिए राजकीय उत्तर प्रदेश सैनिक इंटर कॉलेज सरोजनी नगर में बालक और बालिका मिश्रित के लिए, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मलिहाबाद में मिश्रित, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज विकास नगर में बालिका, वीरांगना ऊदा देवी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गोमतीनगर में केवल बालिका के लिए केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed