फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 percent hike in upsrtc workers da

10% बढ़ेगा परिवहन कर्मियों का महंगाई भत्ता

Wed, 20 Aug 2014 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Aug 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
10 percent hike in upsrtc workers da

उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने 10 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने को मंजूरी

विज्ञापन
दे दी है। इससे 26 हजार कर्मियों एवं अधिकारियों को लाभ होगा।

यह भत्ता उन्हें जनवरी 2014 से ही देय है लेकिन फैसला अब हो पाया। इसके लागू होने से वेतन में 600 से 1200 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

वहीं, नवसृजित महानगरों में तैनात कर्मियोें का किराया भत्ता भी बढ़ाया गया है।


निगम के चेयरमैन अनूप मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को निदेशक मंडल की बैठक हुई। सबसे पहले नियमित कर्मियों का 10 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने पर चर्चा हुई।

निगम अब इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजेगा। शासन की मंजूरी के बाद ही यह लागू हो सकेगा। इसके लागू होने से कर्मियों के बेसिक वेतन पर महंगाई भत्ता 90 से बढ़कर 100 फीसदी हो जाएगा।

साथ ही झांसी सहित अन्य कुछ जिले जो महानगर बनाए गए हैं उनके कर्मियों एवं अधिकारियों को अब संशोधित किराया भत्ता मिलेगा।


निजी एजेंसी को नहीं सौंपे जाएंगे संविदा कर्मी

राज्य सड़क परिवहन निगम की 25 हजार संविदा कर्मियों (ड्राइवर एवं कंडक्टर) को निजी एजेंसी के हवाले करने की योजना परवान नहीं चढ़ सकी। कर्मचारियों ने निदेशक मंडल की बैठक शुरू होने से पहले ही रोडवेज मुख्यालय पर डेरा डाल दिया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रबंध निदेशक को पहले ही चेतावनी दी थी कि संविदा कर्मियों को एजेंसी के हवाले करने का प्रस्ताव मंजूर हुआ तो वे मंगलवार रात से हड़ताल पर चले जाएंगे।

निगम ने इसे देखते हुए प्रस्ताव निरस्त कर दिया। अब संविदा कर्मियों की भर्ती पहले की तरह होती रहेगी।


यूपी रोडवेज वर्कर्स यूनियन की अगुवाई में सुबह आंदोलन शुरू हुआ। 12 बजे तक लगभग 500 कर्मचारी जुट गए। यूनियन के संरक्षक केएस वाजपेयी और अध्यक्ष हकदाद खां ने बताया कि प्रबंध निदेशक को नोटिस दे दिया गया था कि संविदा कर्मियों के हक से खिलवाड़ हुआ तो प्रदेश में बसों का चक्का जाम हो जाएगा।

जब तक निदेशक मंडल की बैठक चली, कर्मचारी वहां डटे रहे। एक अफसर ने दोपहर दो बजे सूचना भेजी कि आप आंदोलन खत्म कर दें, संविदा कर्मचारी एजेंसी को नहीं सौंपे जाएंगे। फिर भी कर्मियों की सभा शाम 5 बजे तक चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed