फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 lakh species on the verge of extinction due to global warming: Dr. Rajeshwar Singh

वैश्विक तापमान से विलुप्ति के कगार पर 10 लाख प्रजातियां: डॉ. राजेश्वर सिंह

Sun, 06 Jul 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 06 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
10 lakh species on the verge of extinction due to global warming: Dr. Rajeshwar Singh
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित करते न्यायमूर्त
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में शनिवार को आयोजित पर्यावरणीय संगोष्ठी में सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि वैश्विक तापमान में हो रही निरंतर वृद्धि न केवल वर्तमान, बल्कि पृथ्वी के भविष्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर खतरा है। डॉ. सिंह ने चेताया कि अब हम ‘नाउ ऑर नेवर’ की स्थिति में हैं। विश्व की अनुमानित 80 लाख जैव विविधताओं में से 10 लाख प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर हैं।
विज्ञापन

‘राजनीतिक इच्छाशक्ति वैश्विक पर्यावरणीय निर्णयों को कैसे प्रभावित कर सकती है’ विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी का आयोजन लोक अधिकार मंच की ओर से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया के कई हिस्सों में प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। जापान में भूकंप और सुनामी का खतरा है, अमेरिका और भारत के कई क्षेत्र जलमग्न हो रहे हैं, वहीं तमिलनाडु का करियाचल्ली द्वीप वर्ष 2036 तक समुद्र में समा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया और हवाई के बीच स्थित टुवालू द्वीप के 1,100 से अधिक नागरिक जलवायु संकट के कारण पलायन को मजबूर होकर विशेष वीजा के लिए आवेदन कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर न्यायमूर्ति डीपी सिंह ने अपनी पुस्तकें ‘अयोध्या दर्शन’ एवं ‘एंसिएंट इंडिया लॉ’ पुस्तकें डॉ. सिंह को भेंट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह, भू-विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. ध्रुव सेन सिंह, प्रो. आरबी सिंह, शिक्षाविद एसकेडी सिंह, मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी के महामंत्री राजेश सिंह, लविवि के भू विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ध्रुव सेन सिंह, मनीष सिंह, ज्योत्सना सिंह, प्रताप सिंह, जीसी मिश्रा और विवेक टांगड़ी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लोक अधिकार मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed