फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 lakh rupees missing from kotwali maikhane in lucknow, munshi suspended

कोतवाली मालखाने से लाखों रुपये गायब, मचा हड़कंप, मुंशी निलंबित

Sat, 30 Mar 2019 01:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 Mar 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
10 lakh rupees missing from kotwali maikhane in lucknow, munshi suspended
डेमो
लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली से 10 लाख रुपये गायब हो गए। शुक्रवार रात एएसपी पूर्वी सुरेश चंद्र रावत के अर्दली रूम के दौरान यह मामला सामने आया तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन मालखाना के मुंशी अशोक कुमार यादव को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


देर रात मालखाना मुंशी के खिलाफ गबन के आरोप में केस दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया। एएसपी पूर्वी ने बताया कि मालखाना में रखी रकम का रिकॅार्ड से मिलान किया गया तो करीब 10 लाख रुपये कम पाए गए। रकम गायब होने की जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


मालखाना के मुंशी अशोक कुमार यादव को बुलाकर गायब रकम के बारे में जानकारी मांगी गई तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। एएसपी के मुताबिक शुरुआती पड़ताल में उसकी भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि अशोक कुमार यादव लंबे समय से मालखाना प्रभारी है और विवादों में घिरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टुकड़ों-टुकड़ों में गायब की गई रकम

सूत्रों ने बताया कि मालखाना से रुपया एक बार में गायब नहीं किया गया है। यह रकम टुकड़ों-टुकड़ों में गायब की गई है। ऐसा लंबे समय से चलने की आशंका जताई जा रही है। रुपया गायब होने के पीछे अधिकारियों पर भी अंगुलियां उठ रही हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों ने अगर समय-समय पर जांच की होती तो शायद ऐसा न हो पाता। अधिकारियों के पर्यवेक्षण में कमी के चलते मालखाना मुंशी और अन्य कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। फिलहाल, मुंशी अशोक कुमार यादव से रुपयों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed