फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 doctors punished for indiscipline and absence Brajesh Pathak gave orders for their dismissal

UP News: अनुशासनहीनता एवं गैरहाजिरी पर 10 डॉक्टरों पर गिरी गाज, ब्रजेश पाठक ने दिए बर्खास्तगी के निर्देश

Thu, 28 Aug 2025 06:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Aug 2025 06:11 PM IST
सार

यूपी में अनुशासनहीनता एवं गैरहाजिरी पर 10 डॉक्टरों पर गाज गिरी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बर्खास्तगी के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
10 doctors punished for indiscipline and absence Brajesh Pathak gave orders for their dismissal
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अनुशासनहीनता व गैरहाजिर चल रहे 10 डॉक्टरों पर गाज गिरी है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर इन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें चार लखनऊ और छह विभिन्न जिलों के चिकित्सक शामिल हैं। एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को भी नौकरी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ के जिन चिकित्सकों पर कार्रवाई हुई है, उनमें नीलमथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. शिल्पी गुप्ता, कल्लन खेड़ा शहरी आयुष्मान मंदिर की डॉ. कीर्ति राय, चौपटिया के डॉ. मोहसिन रजा, कटरा विजनवेग के डॉ. मुस्तकुल आफरीन कुरैशी व डाटा एंट्री ऑपरेटर सरिता कुमारी शामिल हैं। 
विज्ञापन


ऐसे ही हाथरस में एनेस्थेटिस्ट डॉ. शालिनी गुप्ता, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनल अग्रवाल और महौ सीएचसी के डॉ. आदित्य श्रीवास को भी बर्खास्त किया गया है। बरेली में सीएमओ के अधीन डॉ. पुनीत मेहरोत्रा, बरेली में महिला चिकित्सालय की डॉ. अर्चना सिंह पर भी कार्रवाई हुई। सिद्धार्थनगर में सीएमओ के अधीन तैनात डॉ. आजाद को भी बर्खास्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश

चंदौली जिला चिकित्सालय में तैनात डॉ. अशोक कुमार पर महिला कर्मियों से अभद्रता व मनमानी के आरोप लगे हैं। शिकायत पर डिप्टी सीएम के निर्देश पर डॉ. अशोक का तबादला बलिया कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे 22 अस्पताल

प्रदेश के 22 अस्पतालों को 5.31 करोड़ के अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उपकरणों की खरीद के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है। 


अल्ट्रासाउंड, सीआर्म, डिजिटल एक्सरे समेत दूसरे उपकरण स्थापित किए जाएंगे। जनरेटर भी खरीदे जाएंगे। इन उपकरणों को उन्नाव, अलीगढ़, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर, भदोही , मुजफ्फर नगर, गाजियाबाद, फर्रुखाबाद, आजमगढ़, बलिया, इटावा, संतकबीर नगर, मऊ, बाराबंकी, महोबा, झांसी, गोरखपुर के अस्पतालों में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed