फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 case registered in unnao scholarship scam, 22 people named

उन्नाव छात्रवृत्ति घोटाले में दर्ज हुए 10 मुकदमे, कुल 22 नामजद

Thu, 10 Oct 2019 12:08 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 10 Oct 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
10 case registered in unnao scholarship scam, 22 people named
- फोटो : social media
उन्नाव के 10 ब्लॉकों में 2001 से 2010 तक हुए छात्रवृत्ति घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान (ईओडब्ल्यू) ने 10 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें तत्कालीन 10 जिला समाज कल्याण अधिकारी, 2 पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और इन दोनों विभागों के बाबुओं समेत 22 लोगों को नामजद किया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा 243 स्कूलों के तत्कालीन प्रधानाचार्य और सहखाताधारकों को भी आरोपी बनाया गया है। इन सभी मिलीभगत कर छात्रवृत्ति और किताबों के पैसों में हेराफेरी का आरोप है। 
विज्ञापन


प्रधानाचार्य, प्रधान व अफसरों ने उड़ाए 44 लाख 
ईओडब्ल्यू ने जांच में पाया कि प्रधानाचार्य, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व अफसरों की मिलीभगत से 44 लाख की बंदरबांट र्हुई। जांच के अनुसार ब्लॉक फतेहपुर चौरासी के 40 स्कूलों में छात्रवृत्ति के पैसों में 11 लाख 33 हजार रुपये की हेराफेरी र्हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफीपुर ब्लॉक के 20 स्कूलों में लगभग पौने तीन लाख, असोहा ब्लॉक के 16 स्कूलों में एक लाख, हिलौली ब्लॉक के 39 स्कूलों में 8 लाख, पुरवा ब्लॉक के 23 स्कूलों में सवा तीन लाख, बिछियां ब्लॉक के 20 स्कूलों में साढ़े तीन लाख, बीघा पुर ब्लॉक के 22 स्कूलों में सवा दो लाख, सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के 26 स्कूलों में 2.60 लाख, सिकंदरपुर सरौसी ब्लॉक के 31 स्कूलों में 7.80 लाख और गंज मुरादाबाद ब्लॉक के 9 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में डेढ़ लाख रुपये की हेराफेरी पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed