{"_id":"69b783a189af0145f10c9e10","slug":"1-33-crore-outstanding-for-school-uniform-supplies-in-up-clarification-sought-from-director-of-basic-education-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: स्कूलों में ड्रेस सप्लाई का 1.33 करोड़ बकाया, बेसिक शिक्षा निदेशक से मांगा स्पष्टीकरण; बीएसए से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्कूलों में ड्रेस सप्लाई का 1.33 करोड़ बकाया, बेसिक शिक्षा निदेशक से मांगा स्पष्टीकरण; बीएसए से जवाब तलब
Mon, 16 Mar 2026 09:44 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:44 AM IST
सार
यूपी में कुछ विद्यालयों में ड्रेस सप्लाई का 1.33 करोड़ बकाया है। मामले में मानवाधिकार आयोग ने बेसिक शिक्षा निदेशक से स्पष्टीकरण मांगा है। लखनऊ और बहराइच के बीएसए को भी तलब किया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय में पढ़ाई करते बच्चे। (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ और बहराइच के कुछ विद्यालयों में स्कूल ड्रेस की आपूर्ति करने वाली संस्था को पांच साल से बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने बेसिक शिक्षा निदेशक से स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले में लखनऊ और बहराइच के बीएसए को तलब किया गया है। दोनों अधिकारियों को 16 अप्रैल को सुनवाई के दौरान आयोग में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
लखनऊ की भारतीय हरित खादी ग्रामोदय संस्था को विद्यालयों में स्कूल ड्रेस आपूर्ति करने का काम मिला था। संस्था ने वर्ष 2019-20 और 2020-21 में लखनऊ के मोहनलालगंज व चिनहट, बहराइच के रिसिया ब्लॉक में स्कूल ड्रेस की आपूर्ति की थी। संस्था के अध्यक्ष विजय पांडेय ने पिछले साल मानवाधिकार आयोग में शिकायत की थी कि ड्रेस की आपूर्ति करने के बाद अब तक 1.33 करोड़ रुपये का भुगतान ही नहीं किया गया।
विज्ञापन
इसको लेकर विजय शंकर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से पत्राचार किया, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा अब तक भुगतान नहीं हुआ। अधिक रकम होने की वजह से उनकी संस्था व वह खुद आर्थिक तंगी की स्थिति में आ गए हैं।
विज्ञापन
आयोग ने शिकायत का संज्ञान लिया। 12 मार्च को आयोग ने आदेश दिया है कि जो आपत्तियां विजय शंकर की तरफ से दर्ज कराई गई हैं, वह बेसिक शिक्षा के निदेशक को भेजी जाएं। उनसे इस पर स्पष्टीकरण मांगा है।
लखनऊ व बहराइच के बीएसए को 16 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे उपस्थित होना होगा। आदेश का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी निदेशक को दी गई है। सुनवाई के बाद आयोग अपना निर्णय सुनाएगा।