फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one lakh public affected during power cut

बिना बिजली-पानी, एक लाख की आबादी

Mon, 17 Feb 2014 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 17 Feb 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
one lakh public affected during power cut

उतरेटिया उपकेंद्र ठप होने से रविवार को बिजली-पानी की छुट्टी रही। इससे एक लाख की आबादी को बिजली-पानी संकट झेलना पड़ा।

विज्ञापन


बिजली कटौती के चलते लोग जहां पानी को तरस गए वहीं बैटरी चार्ज न होने के कारण हजारों मोबाइल की आवाज बंद हो गई।

उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में करीब 18 घंटे तक बिजली गुल रही। कई अन्य क्षेत्रों में भी बिजली संकट की समस्या बरकरार रही।

उतरेटिया उपकेंद्र से जुड़े देवीखेड़ा, पवनपुरी कॉलोनी, खरिका, नेपालगंज, तेलीबाग, निलमथा, ऑदर्श कॉलोनी, सुभानीखेड़ा सहित इलाकों में तड़के छह बजे बिजली गुल हुई तो शाम पांच बजे तक बहाल नहीं हो सकी।

इससे बाजारों से लेकर घर के कामकाज तक बाधित हुए। कारोबारियों ने बताया कि इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए तो शाम ढलते ही दुकानें बंद करनी पड़ी।

बिजली के अभाव में कॉलोनियों के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई तो बिजली कटौती की वजह बताई।

उपभोक्ताओं की माने तो शनिवार शाम 5 बजे गुल हुई बिजली रात 10 बजे चमकी थी। दूसरी तरफ एक्सईएन आईडी त्रिपाठी ने बताया कि ओवर लोडिंग के चलते बिजली कटौती की अवधि को बढ़ाना पड़ा है।
विज्ञापन


इसके अलावा आलमबाग, एलडीए कॉलोनी, आशियाना, कृष्णानगर, चंदरनगर, नटखेड़ा रोड, तालकटोरा रोड, समेत कई इलाकों में में भी लोगों ने शनिवार रात एवं रविवार को सुबह-शाम बिजली कटौती झेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed