{"_id":"102af8a66263fb47b307957941b26b32","slug":"-624679","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीक टाइम में रोड जाम कम करने का नया फार्मूला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीक टाइम में रोड जाम कम करने का नया फार्मूला
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 05 Feb 2014 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफिस आने-जाने वाले पीक टाइम में शहर की सड़कों पर बढ़ती जाम की समस्या कम करने का एक फार्मूला मिल गया है।
विज्ञापन
जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ व परिवहन विभाग की कर्मचारी स्पेशल बस सेवा की पहल बुधवार को हो रही है।
इस बस सेवा से दोनों भवनों में काम करने वाले 8000 कर्मचारियों को अब अपने वाहनों से ऑफिस नहीं आना पड़ेगा। कर्मचारी अब अपनी स्पेशल बसों में बैठकर आराम से घर से ऑफिस पहुंच सकेंगे।
महासंघ की यह पहल अगर रंग लाई तो ऑफिस टाइम में सड़कों पर वाहनों का जाम काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
पदाधिकारियों का कहना है कि अगर कर्मचारियों ने स्पेशल बस सेवा में दिलचस्पी दिखाई तो, हर विभाग के कर्मचारियों को यह सुविधा मुहैया कराए जाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
शहर के लंबे रूट पर चलने वाली ये बसें सुबह और शाम को कर्मचारियों के लिए आरक्षित रहेंगी। इस सेवा के पहले चरण में चार बसों को लगाया जा रहा है। जो शहर के चार मार्गों पर कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
मंगलवार को परिवहन विभाग से इस सेवा की मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। मालूम हो कि इन दोनों परिसर में 8000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।
इसमें आधेसे अधिक कर्मचारी कार्यालय टैंपो, सिटी बस से आते जाते हैं। जिन्हें आमतौर सुबह व शाम जाम व बसों की प्रतीक्षा करने में रोजाना कई घंटों का समय खराब होता था।
जो अब स्पेशल बस सेवा शुरू होने के बाद कर्मचारियों को कार्यालय आने जाने में काफी सुविधा होगी। कर्मचारियों की स्पेशल बस सेवा शहर के चार प्रमुख मार्गों पर शाम 6 बजे से शुरू होगी। कुल चार बसों को सुबह व शाम के लिए आरक्षित किया जा रहा है।
ये सभी बसें जवाहन भवन परिसर से कानपुर रोड पुरानी चुंगी, राजाजीपुरम से ई -ब्लॉक टैंपो स्टैंड, मुंशी पुलिया इंदिरा नगर के अलावा हरदोई रोड स्थित दुबग्गा पेट्रोल पंप तक चलेंगी।
हर दिन अपने अंतिम स्टॉपेज पर सुबह 8:45 पर रवाना होंगी। इसी प्रकार शाम को यहे बसें करीब 6 बजे अपने-अपने रूट पर जाएंगी।