PM Modi Nomination Live: पीएम ने पन्ना प्रमुख और बूथ समिति को बताया संगठन की मजबूत इकाई, दिया जीत का मंत्र
PM Modi Nomination from Varanasi Lok Sabha Live Updates : पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए काशी में दिग्गजों का जमावड़ा लगा। कई राज्यों के मुख्यमंत्री व बड़ी हस्तियां नामांकन में शामिल हुईं।
लाइव अपडेट
पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। इसके बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।
रूद्राक्ष में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि संगठन की मजबूत इकाई हमारे पन्ना प्रमुख व हमारे बूथ समिति हैं। आप लोग अपनी जिम्मेदारी के तहत सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक करें।
I am honoured by the presence of our valued NDA allies in Kashi today. Our alliance represents a commitment to national progress and fulfilling regional aspirations. We will work together for the progress of India in the years to come. pic.twitter.com/beAMbWLpD3
— Narendra Modi (@narendramodi) May 14, 2024
Filed my nomination papers as a candidate for the Varanasi Lok Sabha seat. It is an honour to serve the people of this historic seat. With the blessings of the people, there have been remarkable achievements over the last decade. This pace of work will get even faster in the… pic.twitter.com/QOgELYnnJg
— Narendra Modi (@narendramodi) May 14, 2024
नामांकन के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा 'वाराणसी से लगातार तीसरी बार नामांकन कर बेहद उत्साहित हूं। बीते 10 वर्षों में आप सबसे जो अद्भुत स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने मुझे निरंतर सेवाभाव और पूरे संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया है। आपके भरपूर समर्थन और सहभागिता से मैं अपने तीसरे टर्म में भी नई ऊर्जा-शक्ति के साथ यहां के चौतरफा विकास और जनता-जनार्दन के कल्याण में जुटा रहूंगा। जय बाबा विश्वनाथ!'
काशी के मेरे परिवारजनों का हृदय से आभार!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 14, 2024
वाराणसी से लगातार तीसरी बार नामांकन कर बेहद उत्साहित हूं। बीते 10 वर्षों में आप सबसे जो अद्भुत स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने मुझे निरंतर सेवाभाव और पूरे संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया है। आपके भरपूर समर्थन और सहभागिता से… pic.twitter.com/W1NQfxMcmb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह नजर आया। पीएम की एक झलक पाने के लिए लोग सड़क किनारे चिलचिलाती धूप के बीच खड़े रहे।
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के जयकारे लगाए।
प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि NDA 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी और बिहार में भी हम सभी 40 सीटें जीतेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इस समय भारत में 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपना नामांकन पत्र भरा है। हमारा तीसरा कार्यकाल आने वाला है। आने वाले दो-तीन साल में हमारी अर्थव्यवस्था विश्व भर में तीसरे स्थान पर आएगी और हमारे विकास के आंकड़े 2024 में और तेजी से आगे बढ़ेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ है। प्रधानमंत्री का आज नामांकन हुआ है, वे बहुत अधिक मतों से जीतेंगे और तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।