फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   People's hopes pinned on Sukhu's likely visit to Sangrah.

Sirmour News: संगड़ाह में सुक्खू के संभावित दौरे पर टिकीं लोगों की उम्मीदें

Thu, 10 Sep 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
People's hopes pinned on Sukhu's likely visit to Sangrah.
प्रवास कार्यक्रम तय नहीं, विकास परियोजनाओं की घोषणाओं पर लोगों की नजर
विज्ञापन

लंबित योजनाओं को गति मिलने और नई परियोजनाओं की सौगात की उम्मीद
विपक्ष की नजर घोषणाओं के साथ पहले किए वादों के धरातल पर उतरने पर
2023 में आपदा प्रभावित क्षेत्रों और 2024 में शिलाई पहुंचे थे सुक्खू
धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 23 सितंबर को संगड़ाह दौरे की संभावनाओं के बीच सिरमौर की सियासत गर्म हो गई है। हालांकि मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम अभी आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुआ है, लेकिन संभावित दौरे की चर्चा के बीच संगड़ाह और रेणुकाजी क्षेत्र में लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
लोगों की नजर इस बात पर है कि संभावित दौरे में मुख्यमंत्री क्षेत्र के लिए क्या नई घोषणाएं करते हैं। संगड़ाह और रेणुकाजी क्षेत्र में लंबे समय से उठ रही विकास संबंधी मांगों के बीच नई परियोजनाओं की घोषणा के साथ लंबित योजनाओं को गति देने की उम्मीद भी है। वर्ष 2024 में शिलाई दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने संगड़ाह में विद्युत मंडल कार्यालय खोलने समेत कई घोषणाएं की थीं। इसके बाद भी रेणुकाजी क्षेत्र को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात मिलती रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का दौरा सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच रखने का अवसर होगा। वहीं, विपक्ष की नजर इस बात पर रहेगी कि मुख्यमंत्री क्षेत्र के लिए कितनी नई घोषणाएं करते हैं और पूर्व में की गई घोषणाओं में से कितनी योजनाएं धरातल पर उतर पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने के बाद सिरमौर के ये रहे प्रमुख दौरे
मुख्यमंत्री बनने के बाद सुक्खू के सिरमौर दौरे सीमित रहे हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने आपदा प्रभावित पांवटा साहिब, शिलाई और नाहन क्षेत्रों का दौरा किया था। वर्ष 2024 में शिलाई पहुंचे और करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इसी वर्ष उन्होंने अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का शुभारंभ भी किया। वर्ष 2026 में पच्छाद के सराहां में करीब 32 करोड़ रुपये की सात विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।

अब 23 सितंबर का संगड़ाह दौरा तय होता है तो रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का यह एक और महत्वपूर्ण प्रत्यक्ष प्रवास होगा। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार भी विधायक हैं। ऐसे में क्षेत्र की विकास संबंधी मांगों और मुख्यमंत्री की संभावित घोषणाओं पर लोगों की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed