PM Modi in Varanasi Live: पीएम बोले-गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए माता है
{"_id":"61c412bdf45b1557503ca950","slug":"pm-modi-varanasi-visit-today-live-amul-plant-lay-foundation-up-election-2022-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Varanasi Live: पीएम बोले-गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए माता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 23 Dec 2021 04:08 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 23 Dec 2021 04:08 PM IST
खास बातें
PM Narendra Modi in Varanasi Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। 10 दिन की अवधि में पीएम मोदी का यह दूसरा दौरा था जब पीएम काशी पहुंचे थे। करीब ढाई घंटे के काशी दौरे में पीएम मोदी ने पिंडरा के करखियांव में अमूल प्लांट की आधारशिला रखने के साथ ही 2100 करोड़ रुपये की 27 परियोजनाएं अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को समर्पित कीं। पढ़ें पीएम के दौरे का हर अपडेट...
विज्ञापन
पीएम मोदी लोगों को कर रहे संबोधित
- फोटो : वीडियो ग्रैब
लाइव अपडेट
04:07 PM, 23-Dec-2021
बनारस से दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री का विमान वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए शाम 4:45 बजे उड़ान भरा। सड़कों को आमजन के लिए खोल दिया गया है।02:53 PM, 23-Dec-2021
कुछ लोगों को यूपी के विकास से तकलीफ होती है- पीएम
कुछ लोगों को यूपी के विकास की बात करने से तकलीफ होती है। ये लोग नहीं चाहते कि काशी का विकास हो। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की बातें भी उनके सिलेबस में ही नहीं है। उनकी सोच, बोलचाल सिलेबस में क्या है सब जानते हैं- माफियावाद, परिवारवाद, जमीनों पर अवैध कब्जा। पहले की सरकारों के समय यूपी के लोगों को जो मिला और आज लोगों को हमारी सरकार से जो मिल रहा है उसका फर्क साफ है। हम यूपी में विरासत को बढ़ा रहे हैं और विकास को भी। लेकिन अपना स्वार्थ सोचने वाले इन लोगों को पूर्वांचल के विकास से, बाबा के काम से, विश्वनाथधाम के काम से आपत्ति होने लगी है। मुझे बताया गया कि बीते रविवार डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे थे। यूपी को पीछे धकेलने वाले इन लोगों की नाराजगी और बढ़ेगी। लेकिन जैसे जैसे आपका आशीर्वाद हमारे लिए बढ़ता जाता है उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचेगा। डबल इंजन की सरकार यूपी के लिए ऐसी ही मेहनत करती रहेगी। हम विकास के नए रिकॉर्ड बनाते रहेंगे। आप सभी को सभी विकास परियोजनाओं की आप सभी को बधाई। अंत में पीएम ने भारत माता की जय के नारे लगवाए और अपना संबोधन को विराम दिया।
विज्ञापन
02:47 PM, 23-Dec-2021
पीएम ने गिनाए विकास के काम
किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, अवैध कब्जे से मुक्त करने में स्वामित्व योजना की बड़ी भूमिका है। योगी जी के नेतृत्व में ये काम सफलतापूर्वक हो रहा है। करीब 21 लाख परिवारों को घरौनी के दस्तावेज दिए गए हैं। अब किसी पिछड़े दलित या कमजोर लोगों को अपने घर पर कब्जे की चिंता नहीं होगी। घरौनी मिलने से जरूरत पड़ने पर बैंकों से लोन लेना आसान होगा। रोजगार के माध्यम उपलब्ध होंगे। विकास की जब बात आती है तो काशी अपने आप में मॉडल बनता जा रहा है। पुरातन व्यवस्था बनाए रखते हुए आधुनिकता की ओर कैसे बढ़ा जा सकता है उसे काशी दिखा रहा है। लंगर हॉल के बनने से यहां देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी। नए पार्किंग स्थलों का निर्माण हो रहा है जिससे जाम से बहुत राहत मिल रही है। दिल्ली कानपुर आगरा से आने वाले लोगों को यहां आने में काफी सुविधा होगी। वाराणसी भदोही गोपीगंज के सड़क चौड़ीकरण से शहर से निकलने वाली गाड़ियां बाहर से निकल जाएंगी जिससे जाम कम होगा। उन्होंने चिकित्सा और बुनकरों के लिए किए गए काम के बारे में भी बताया।
02:44 PM, 23-Dec-2021
पहले सबकुछ प्राकृति होता है था लेकिन समय के साथ सब बदलता गया- पीएम
पीएम ने कहा कि पहले खेती आदि सबकुछ प्राकृतिक होता था लेकिन समय के साथ दबाव बढ़ता गया और प्राकृतिक खेती कम होती गई। लेकिन अब एक बार फिर समय की मांग है कि हम प्राकृतिक खेती की ओर लौटें। मैं अपने किसान भाई-बहनों से आग्रह करता हूं कि आप प्राकृतिक खेती की तरफ आगे बढ़ें। इसमें खर्च कम होता है उत्पाद भी बढ़ता है। ये सबसे सुरक्षित तरीका है और इससे उपजे फसलों की कीमत भी ज्यादा मिलती है।
02:41 PM, 23-Dec-2021
पीएम ने कहा, 6-7 वर्ष पहले की तुलना में देश में दूध उत्पादन लगभग 45 प्रतिशत बढ़ा है। आज भारत दुनिया का लगभग 22 प्रतिशत दूध उत्पादन करता है। मुझे खुशी है कि यूपी आज देश का सबसे अधिक दूध उत्पादक राज्य तो है ही, डेयरी सेक्टर के विस्तार में भी बहुत आगे है। मेरा अटूट विश्वास है कि देश का डेयरी सेक्टर, पशुपालन, श्वेत क्रांति में नई ऊर्जा, किसानों की स्थिति को बदलने में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकती है। इस विश्वास के कई कारण भी हैं। तीसरा ये कि पशुपालन, महिलाओं के आर्थिक उत्थान, उनकी उद्यमशीलता को आगे बढ़ाने का बहुत बड़ा जरिया है। और चौथा ये कि जो हमारा पशुधन है, वो बायोगैस, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती का भी बहुत बड़ा आधार है। पहला ये कि पशुपालन, देश के छोटे किसान जिनकी संख्या 10 करोड़ से भी अधिक है, उनकी अतिरिक्त आय का बहुत बड़ा साधन बन सकता है। दूसरा ये कि भारत के डेयरी प्रॉडक्ट्स के पास, विदेशों का बहुत बड़ा बाजार है जिसमें आगे बढ़ने की बहुत सारी संभावनाएं हमारे पास हैं।
02:37 PM, 23-Dec-2021
पीएम ने लौंगलता का भी किया जिक्र
डबल इंजन की हमारी सरकार पूरी ताकत से किसानों के लिए काम कर रही है। सहकारिता क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाली बनास डेयरी और पशुपालकों के बीच एक नई साझेदारी शुरू हुई है। इससे सिर्फ पिंडरा ही नहीं आसपास के सभी क्षेत्रों को इसका लाभ होगा। आसपास के गांवों में दूध खराब होने की चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। अच्छे किस्म के पशुओं को पाला जाएगा। दूध दही छास मक्खन के अलावा यहां आइसक्रीम और मिठाइयां भी बनेंगी। यानी बनारस की छेने की मिठाईयां या लौंगलता का स्वाद और बढ़ जाएगा। अब तो मलईयो का मौसम भी आ ही गया है। एक प्रकार से बनास काशी संकुल बनारस के रस को और बढ़ा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:36 PM, 23-Dec-2021
भारत हर साल करीब 8.5 लाख करोड़ रुपये के दूध का उत्पादन करता है- पीएम
पीएम ने कहा, पशुपालक परिवारों की मदद से आज भारत हर साल करीब 8.5 लाख करोड़ रुपये के दूध का उत्पादन करता है। ये राशि, जितना भारत में गेहूं और चावल का उत्पादन होता है, उसकी कीमत से भी कहीं ज्यादा है। इसलिए भारत के डेयरी सेक्टर को मजबूत करना आज हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।02:32 PM, 23-Dec-2021
हम किसानों के लिए कर रहे कई काम
आज वाराणसी और आसपास का पूरा क्षेत्र एक बार फिर से पूरे देश, उत्तर प्रदेश के गांवों, किसानों, पशुपालकों के लिए बहुत बड़े कार्यक्रम का साक्षी बना है। पीएम ने कहा कि हमने कामधेनु आयोग का गठन किया, हजारों करोड़ का विशेष फंड बनाया है, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा है। किसानों को गुणवत्ता वाले बीज फ्री में मिलें इसका भी कार्य हो रहा है। हमारी सरकार सिर्फ कोरोना वैक्सीन ही मुफ्त नहीं लगा रही बल्कि पशु धन को बचाने के लिए अनेक टीके मुफ्त लगा रही है।
02:23 PM, 23-Dec-2021