फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   17-year-old boy found unconscious in friend room in Greater Noida dies in hospital

सूरज की रहस्यमयी मौत: शरीर पर नहीं जाहिरा चोट के निशान, फिर नींद में कैसे गई जान? अब इस तकनीक से खुलासा संभव

Sat, 12 Sep 2026 05:03 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 12 Sep 2026 05:03 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सूरज पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से तिरूपुर थाना धमौल जिला नवादा, बिहार का रहने वाला था। उसकी उम्र करीब 17 वर्ष है। 

विज्ञापन
17-year-old boy found unconscious in friend room in Greater Noida dies in hospital
बिहार का रहने वाला था सूरज - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव की श्रीराम कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक 17 वर्षीय किशोर अपने दोस्त के कमरे में अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर के शरीर पर प्रथम दृष्टया किसी तरह की जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

बिहार का रहने वाला था सूरज
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सूरज पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से तिरूपुर थाना धमौल जिला नवादा, बिहार का रहने वाला था। उसकी उम्र करीब 17 वर्ष है। सूरज अपने दोस्त आजाद पुत्र हरिराम और उसके भाई अरुण पुत्र हरिराम के साथ कुलेसरा स्थित श्रीराम कॉलोनी में किराए के कमरे पर आया था। शुक्रवार शाम डायल-112 पर सूचना मिली कि आजाद के कमरे में सूरज अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सूरज को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर नहीं थे चोट के निशान
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के शरीर पर किसी तरह की चोट नहीं मिलने के कारण पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed