PM Modi Varanasi Live: गंगा आरती में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, काशी विश्वनाथ धाम में की पूजा
{"_id":"6671579e35f7e4c79a022422","slug":"pm-modi-in-varanasi-live-expected-announcements-pm-kisan-yojana-17th-installment-release-today-news-in-hindi-2024-06-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Varanasi Live: गंगा आरती में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, काशी विश्वनाथ धाम में की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 18 Jun 2024 09:12 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 18 Jun 2024 09:12 PM IST
खास बातें
PM Narendra Modi in Varanasi Today Live News in Hindi : तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। पीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की। साथ ही उन्होंने स्वयं सहायता समूह की 30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखी प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।
विज्ञापन
PM Modi In Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:08 PM, 18-Jun-2024
विश्वनाथ धाम में पीएम ने की पूजा
मां गंगा की आरती करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां विधिवत पूजन- अर्चन कर पीएम मोदी ने बाबा का आशीर्वाद लिया।
07:58 PM, 18-Jun-2024
गंगा आरती के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गंगा आरती के दौरान दशाश्वमेध घाट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सुरक्षाकर्मियों की नजर आसपास की हर गतिविधि पर रही।
विज्ञापन
07:34 PM, 18-Jun-2024
उत्तराखंड और कोलकाता के फूलों से हुई सजावट
दशाश्वमेधघाट के आरती स्थल को सूरजमुखी, रजनीगंधा, बेला और गेंदा की फूलों की माला से सजाया गया है। फूल उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के कोलकाता से मंगाए गए थे।
07:33 PM, 18-Jun-2024
पांचवीं बार गंगा आरती में शामिल हुए पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी पांचवीं बार आरती में शामिल हुए। गंगा आरती के बाद प्रधानमंत्री का सम्मान किया जाएगा। उन्हें रुद्राक्ष की माला, प्रसाद के रूप में लाल पेड़ा दिया जाएगा। प्रतीक चिह्न में मां गंगा, आरती का प्रतीक फोटो और पीएम का चित्र होगा।
07:30 PM, 18-Jun-2024
डमरू और घंटियों की धुन के बीच हो रही आरती
डमरू और घंटियों की धुन के बीच आरती जारी है। पीएम मोदी के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज गंगा आरती में शामिल हुए हैं।
07:25 PM, 18-Jun-2024
ऋद्धि-सिद्धि के रूप में मौजूद रहीं 18 कन्याएं
प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं. चंद्रमौलि उपाध्याय और नौ अर्चकों ने मां गंगा का पूजा कराया। 18 कन्याएं ऋद्धि-सिद्धि के रूप में मौजूद हैं। 10 क्विंटल फूलों से घाट को सजाया गया है। वहीं दीपों से घाट जगमग हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:18 PM, 18-Jun-2024
दीपों से जगमग हुआ दशाश्वमेध घाट
राधे-राधे और अक्षतम केशवम, गोविंद बोले हरि गोपाल बोलो के धुन से पूरा दशाश्वमेध घाट गूंज उठा। पीएम मोदी के गंगा आरती में शामिल होने को लेकर घाट पर विशेष फूलों से सजावट की गई है। वहीं दीपों से पूरा घाट जगमग है।
07:15 PM, 18-Jun-2024
गंगा आरती में शामिल हुए पीएम मोदी
पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में सामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां गंगा की पूजा करने के बाद आरती उतारी। घाट पर हर-हर महादेव और मां गंगा के उद्घोष होते रहे।
06:44 PM, 18-Jun-2024
पीएम के काफिले पर पुष्पवर्षा
पीएम मोदी के काफिले पर काशीवासियों ने फूलों की बारिश की। इस दौरान पीएम मोदी ने गाड़ी के अंदर से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
06:40 PM, 18-Jun-2024
पीएम के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश
पीएम मोदी के आगमन से पहले संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के सामने वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। वहीं बैरिकेड़िंग के अंदर भाजपा कार्यकर्ता पीएम का इंतजार रहे हैं।