फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Nitin Nabin Varanasi Visit Live: नितिन नवीन ने युवाओं से लेकर गरीबों तक को साधा, बोले- मोदी इतिहास के निर्माता

Wed, 07 Oct 2026 05:15 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 07 Oct 2026 05:15 PM IST
खास बातें

Nitin Nabin in Varanasi Live Updates: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हिमंत बिस्व शर्मा के साथ काशी में पहली बार जनसभा किया। जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में सभी दिग्गजों ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। 

विज्ञापन
Nitin Nabin Varanasi Visit Today Live Updates: BJP Chief to Address Rally and Interact with Gen Z
नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:30 PM, 07-Oct-2026

युवा जॉब गिवर्स बन रहा है: नितिन नवीन 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि 12 साल में युवा जॉब गिवर्स बन रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना पीएम मोदी ने साकार किया। अंत्योदय के सपने को भी साकार किया। 20 वर्ष की पीएम की यात्रा पर नजर डालते हैं तो सेवा और समर्पण दिखता है। 
05:22 PM, 07-Oct-2026

पीएम मोदी इतिहास के निर्माता हैं: नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बाइक सेवा यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इतिहास के निर्माता हैं, इतिहास के पन्नों को पलटने की क्षमता जो रखता है वही इतिहास का निर्माण कर सकता है। पहले की सरकारों ने गरीबी हटाने वाले गरीब को कमजोर किया। पीएम मोदी ने गरीबों के दर्द को समझा और 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया। गरीबों को छत देकर पीएम ने इतिहास रचने का काम किया। नेता प्रतिपक्ष को कहना चाहता हूं कि जो उनका मकसद है, वो भाजपा पूरी नहीं होने देगी। 
विज्ञापन
05:13 PM, 07-Oct-2026

पहले सपा की नजर जिस जमीन पर पड़ती वह उनकी हो जाती थी: सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले सपा की नजर जिस जमीन पर पड़ती थी वह उनकी हो जाती थी। बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। अब माफिया मिट्टी में मिल गए हैं। व्यापारी भाई डर के साए में जीने के लिए मजबूर थे। एक पहचान के संकट के तौर से हम गुजरे थे लेकिन आज मैं कह सकता हूं प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन मिला और माफिया मिट्टी में मिल गए। विरासत के रूप में काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर भगवान राम का मंदिर का निर्माण और मां विंध्यवासिनी के सामने मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर का निर्माण हुआ। 
05:09 PM, 07-Oct-2026

गुजरात की माटी की सुगंध लेकर आए अतिथियों का स्वागत करता हूं: सीएम योगी

वडनगर से गुजरात की माटी की सुगंध और हाटकेश्वर महादेव के जल को लेकर के काशी में आए हुए हमारे सभी युवा उत्साही अतिथियों और काशी के मेरे सभी उपस्थित बहन और भाइयों का अभिनंदन करता हूं। सबसे पहले इस यात्रा के काशी में आगमन पर एक ऐसी तिथि में आगमन पर जब पूरा भारत प्रधानमंत्री जी के 25 वर्ष के सफलतम मनोहर कार्यकाल को उत्सव के रूप में मना रहा है। उत्सव में प्रधानमंत्री के कर्म भूमि पर आपका आगमन हुआ है, मैं आप सभी का प्रधानमंत्री की जन्म भूमि से लेकर के उनके कर्म भूमि की यात्रा में आए हुए आप सभी अतिथियों का स्वागत करता हूं। 
05:04 PM, 07-Oct-2026

सीएम योगी का संबोधन शुरू

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का काशी में स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत हर-हर महादेव के साथ किया। इस दौरान उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व के साथ ही सभी अतिथियों का स्वागत किया। 
04:59 PM, 07-Oct-2026

असम से आया हूं, जहां हर दिन आंदोलन होते थे: हिमंता 

असम के मुख्यमंत्री हिमंता कहा कि मां कामाख्या की धरती से बाबा विश्वनाथ की धरती को प्रणाम करता हूं। आज ही के दिन गुजरात को संकट से उबारने के लिए नरेंद्र मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। असम से आया हूं। जहां हर दिन आंदोलन होते थे। संसद पर आक्रमण करते थे आज पाकिस्तान भारत में नहीं घुसता है आज भारत पाकिस्तान में घुसता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:54 PM, 07-Oct-2026

प्रदेश अध्यक्ष ने सेवा यात्रियों को बब्बर शेर कहा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने वडनगर से काशी पहुंचे सेवा यात्रियों को बब्बर शेर कहा। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। 
04:40 PM, 07-Oct-2026

मंच पर पहुंचे अतिथि

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,  सीएम योगी, सीएम हिमंता समेत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य मंच पर पहुंच गए हैं। सभी अतिथियों की मौजूदगी में वडनगर से काशी आए बाइक यात्रियों का स्वागत किया जाएगा।  
04:15 PM, 07-Oct-2026

वडनगर से काशी पहुंचे बाइक यात्रियों का होगा स्वागत

सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर गुजरात से काशी पहुंचे बाइक यात्रियों का नितिन नवीन मंच पर स्वागत करेंगे। इसके लिए सभी बाइक यात्री जनसभा स्थल पर पहुंच गए हैं। 

04:10 PM, 07-Oct-2026

एयरपोर्ट से रवाना हुए भाजपा के दिग्गज  

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय ने स्वागत किया। इसके बाद सभी जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed