PM Modi In Varanasi Live: विश्वनाथ धाम से निकले PM मोदी, ढाई घंटे में पूरा हुआ करीब 5 किमी लंबे रोड शो का सफर
{"_id":"6641d8429279ce79940a865f","slug":"lok-sabha-election-2024-live-updates-pm-narendra-modi-road-show-in-kashi-varanasi-news-in-hindi-2024-05-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi In Varanasi Live: विश्वनाथ धाम से निकले PM मोदी, ढाई घंटे में पूरा हुआ करीब 5 किमी लंबे रोड शो का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 13 May 2024 11:05 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 13 May 2024 11:05 PM IST
खास बातें
PM Narendra Modi Road Show in Kashi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को काशी पहुंचे। उन्होंने रोड शो की शुरुआत बीएचयू गेट पर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शाम पांच बजे शुरू किया। वह अस्सी के रास्ते गोदौलिया से होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर शाम 7:00 बजे पहुंचे। यहां दर्शन-पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लेंगे।
विज्ञापन
PM Modi Varanasi Road Show
- फोटो : अभिषेक पाठक
लाइव अपडेट
11:02 PM, 13-May-2024
प्रधानमंत्री ने खाई नेनुआ की सब्जी, रोटी और मसालेदार छाछ
कार में सवार पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रात के खाने में नेनुआ की सब्जी, रोटी, दाल-चावल और साथ में मसालेदार छाछ परोसा गया। इसके पूर्व बरेका गेस्ट हाउस में रात 8.39 मिनट पर पहुंचने के बाद पानी और अदरक वाली चाय दी गई। ब्यूरो
08:20 PM, 13-May-2024
पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद
नामांकन से पहले पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ धाम में पूजन- अर्चन किया। उन्होंने विधि- विधान से मंत्रोच्चार के बीच बाबा विश्वनाथ का पूजन कर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
07:38 PM, 13-May-2024
पीएम मोदी ने दोनों हाथ हिलाकर किया जनता का अभिवादन
काशी विश्वनाथ धाम पर रोड शो के समापन के दौरान हर- हर महादेव व हर-हर मोदी का उद्घोष गूंजता रहा। इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
07:36 PM, 13-May-2024
विश्वनाथ मंदिर पहुंचा पीएम मोदी का रोड शो
काशी विश्वनाथ धाम पर पीएम का रोड शो 7:00 बजे पहुंचा। काशी की सड़कों पर पुष्पवर्षा करता जनसैलाब लोगों से पीएम के लगाव का गवाह रहा। पीएम मोदी का पांच किमी लंबे रोड शो का सफर लगभग ढाई घंटे में पूरा हुआ।
07:23 PM, 13-May-2024
विश्वनाथ धाम पर होगा रोड शो का समापन
पीएम मोदी का रोड शो जल्द ही विश्वनाध धाम पहुंचेगा। यहां पीएम मोदी बाबा के दरबार में विधि-विधान से पूजन- अर्चन करेंगे। पीएम मंगलवार की सुबह बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेकर नामांकन के लिए रवाना होंगे। वे वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल करेंगे।
07:12 PM, 13-May-2024
गोदौलिया की ओर बढ़ा पीएम का रोड शो
पीएम मोदी की उर्जा बढ़ती जा रही है। रोड शो में लगातार वे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं। पीएम मोदी का रोड शो जांगमबाड़ी मठ से आगे गोदौलिया की ओर बढ़ गया है। पीएम के साथ मौजूद सीएम योगी लगातार विक्ट्री साइन दिखाते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:09 PM, 13-May-2024
हर-हर मोदी, घर-घर मोदी से गूंजा रोड शो
पीएम मोदी के रोड शो में वाराणसी ही नहीं प्रदेश के कई प्रमुख शहरों से आए लोग शामिल हुए हैं। मौजूद लोग हर-हर मोदी, घर- घर मोदी का उद्घोष करते रहे। थोड़ी ही देर में पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां पूजन-अर्चन कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
06:47 PM, 13-May-2024
रोड शो में लाखों की संख्या में शामिल हुए लोग
लंका से शुरु हुए पीएम मोदी के रोड शो में पांच बजे से लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान सबका साथ सबका विकास व हमार काशी हमार मोदी का पोस्टर लिए दिखे।
06:40 PM, 13-May-2024
पीएम मोदी ने ओढ़ा भगवा गमछा
रोड शो के दौरान लोगों के गले में भगवा रंग का गमछा देखने को मिला। वहीं पीएम मोदी भी भगवा गमछा लिए हुए हैं, हालांकि रोड शो की शुरुआत में उन्होंने गमछा नहीं लगाया था।
06:37 PM, 13-May-2024
रोड शो देखने के लिए छतों पर खड़े हुए लोग
रंग- बिरंगी लाइटों से सजे घरों के छतों पर पीएम मोदी का रोड शो देखने के लिए महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग खड़े हुए हैं।