फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kashi Vishwanath Corridor Inauguration Live: पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया काशी कॉरिडोर, गंगा आरती के बाद देखा लेजर शो

Mon, 13 Dec 2021 07:55 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 13 Dec 2021 07:55 PM IST
खास बातें

PM Narendra Modi Varanasi Visit, Kashi Vishwanath Dham Corridor Inauguration Live: 700 करोड़ की लागत से 33 महीने में तैयार हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण रेवती नक्षत्र में हुआ। इसके साथ ही अब यह आम लोगों के लिए भी खोल दिया जाएगा। यहां जानिए पीएम मोदी के काशी दौरे से संबंधित हर अपडेट...

विज्ञापन
pm modi varanasi visit live inauguration of kashi vishwanath dham corridor project news updates in hindi
गंगा आरती देखते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:38 PM, 13-Dec-2021

पीएम मोदी ने लेजर शो का लिया आनंद

पीएम मोदी ने गंगा आरती के बाद घाट पर ही लेजर शो का भी आनंद लिया।
 
06:56 PM, 13-Dec-2021

21 देव कन्याएं और 9 अर्चक कर रहे गंगा आरती

काशी में आज सुबह से ही आस्था का उत्सव चल रहा है। पीएम मोदी नाव पर बैठकर दशाश्वमेध घाट पहुंचे हैं और उसी से गंगा आरती देख रहे हैं।  21 देव कन्याएं और 9 अर्चक इस वक्त गंगा आरती कर रहे हैं। इसके साथ ही घाटों पर 11 हजार दीप जलाए गए हैं।
विज्ञापन
06:42 PM, 13-Dec-2021

पीएम मोदी नौका से देख रहे आरती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौका से ही गंगा आरती देख रहे हैं। उनके साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी हैं।

06:33 PM, 13-Dec-2021

नौका से दशाश्वेध घाट पहुंचे पीएम

गंगा आरती शुरू हो चुकी है। हालांकि प्रधानमंत्री आरती शुरू होने के कुछ देर बाद नौका से यहां पहुंचे हैं। पीएम शाम को सड़क मार्ग से बरेका से रविदास घाट पहुंचे, जहां पार्क के अंदर लगी इलेक्ट्रिक ऑटो में बैठ कर पीएम रविदास घाट पहुंचे। जहां विवेकानंद क्रूज पर बैठने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी ने पीएम और सीएम का स्वागत किया। विवेकानंद क्रूज पर पहले से ही सवार 11 राज्यों के मुख्यमंत्री ने पीएम का अभिवादन किया। उसके बाद सभी नौका विहार के लिए निकले। क्रूज पर पीएम मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बोरेन सिंह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई आदि मौजूद रहें।
06:11 PM, 13-Dec-2021

नौका विहार के लिए निकले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविदास घाट पार्क पहुंचे और फिर वहां से इलेक्ट्रिक ऑटो में बैठ कर नौका विहार के लिए निकल गए हैं। प्रधानमंत्री के साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे।
05:27 PM, 13-Dec-2021

हजारों की संख्या में घाटों पर आरती देखने उमड़े लोग

अस्सी घाट पर गंगा आरती देखने के लिए इस वक्त हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं। उनमें पीएम मोदी को देखने का उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:02 PM, 13-Dec-2021

कुछ देर में गंगा आरती में शामिल होंगे पीएम

पीएम मोदी कुछ देर में गंगा आरती में शामिल होंगे। इससे पहले भी वह कई बार गंगा आरती में शामिल हो चुके हैं लेकिन इस बार इसे लेकर लोगों में भी खासा उत्साह दिख रहा है।
04:41 PM, 13-Dec-2021

घाटों और चौराहों पर लगा हर-हर महादेव का जयघोष

प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन कर बरेका गेस्ट हाउस जाने के लिए ललिता घाट से क्रूज पर बैठ कर निकले तो घाट पर मौजूद लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत हर-हर महादेव के जयघोष के साथ किया। तो जवाब में पीएम ने भी सभी का अभिवादन हाथ हिलाते हुए स्वीकार किया। पीएम ने सभी का हाथ हिलाकर धन्यवाद दिया। नारद घाट, क्षेमेश्वर घाट, केदारघाट, चौकी घाट, हनुमान घाट, शिवाला घाट, चेतसिंह घाट, भैदिनी घाट, जानकी घाट, पम्पाव घाट, तुलसी घाट, रीवा घाट, अस्सी घाट, नए अस्सी घाट सहित रविदास घाट पर भी लोगों ने हर-हर महादेव का जयघोष लगा। जब पीएम रविदास घाट से सड़क मार्ग पर से होते हुए निकले तो नगवा से लेकर बरेका तक की सड़कों पर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ मोदी का जयकारा लगाया गया। नगवा तिराहे, रविदास गेट, मालवीय चौराहे, नारियां तिराहे, सुंदरपुर चौराहे से होते हुए भिखारीपुर चौराहे तक पीएम की गाड़ियों के ऊपर फूल फेंक काशी की जनता ने अपने सांसद का स्वागत किया।
04:24 PM, 13-Dec-2021

तुलसी घाट से बरेका गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुलसी घाट से बरेका गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए हैं जहां वह विश्राम करने के बाद शाम की गंगा आरती में शामिल होंगे।
04:06 PM, 13-Dec-2021

संत रविदास को श्रद्धासुमन अर्पित किए

नाव से सैर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed