Gyanvapi Case Live: 'सुप्रीम' आदेश के बाद ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे रोका गया, अब दो दिन बाद होगा शुरू
{"_id":"64bddb7fbe93ae24760b4543","slug":"gyanvapi-case-live-updates-asi-team-enters-gyanvapi-mosque-complex-and-survey-started-in-hindi-news-2023-07-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Case Live: 'सुप्रीम' आदेश के बाद ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे रोका गया, अब दो दिन बाद होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 24 Jul 2023 04:52 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Jul 2023 04:52 PM IST
खास बातें
Gyanvapi Mosque ASI Survey: ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे को रोक दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने दो दिन तक सर्वे पर रोक लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू पक्ष को झटका दिया है। साथ ही मुस्लिम पक्ष से हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है। पढ़ें लेटेस्ट अपडेट...
विज्ञापन
ज्ञानवापी पहुंची सर्वेक्षण टीम
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:51 PM, 24-Jul-2023
मुस्लिम पक्ष ने बहिष्कार के फैसले का बचाव किया
मुस्लिम पक्ष ने सर्वे के बहिष्कार का बचाव किया। अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई की जानकारी प्रशासन व एएसआई की टीम को पहले ही दी गई थी। साफ किया गया था कि कमेटी का ध्यान सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर रहेगा। सर्वे में कोई भी शामिल नहीं हो सकेगा।
02:58 PM, 24-Jul-2023
हाईकोर्ट के आदेश पर टिका एएसआई सर्वे का भविष्य
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मसाजिद कमेटी ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे पर रोक लगाने से संबंधित याचिका आज शाम तक इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने हर हाल में 26 जुलाई की शाम 5 बजे से पहले ज्ञानवापी सर्वे पर हाईकोर्ट को अपना आदेश पारित करने को कहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर अब ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे का भविष्य टिका दिख रहा है। इधर, हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले विष्णु शंकर जैन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर के सर्वे पर जिला न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी है और इलाहाबाद कोर्ट को मामले पर नए सिरे से फैसला करने के लिए कहा है। हम अपनी दलील हाईकोर्ट में रखेंगे। मुस्लिम पक्ष अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया और कहा कि वहां खुदाई शुरू हो गई है, जो सच नहीं है।
विज्ञापन
02:10 PM, 24-Jul-2023
जिला जज की अदालत में चार अगस्त को पेश करनी है सर्वे रिपोर्ट
बीते 21 जुलाई को जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य स्थान के सर्वे का आदेश एएसआई को दिया है। एएसआई को चार अगस्त तक अदालत के समक्ष सर्वे रिपोर्ट पेश करनी है।
01:43 PM, 24-Jul-2023
डीजीपीएस मशीन से परिसर का नाप-जोख
ज्ञानवापी परिसर से बाहर निकले हिंदी पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि सर्वे में मुस्लिम पक्ष ने सहयोग नहीं किया। उन्होंने प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। बताया कि एएसआई की टीम पश्चिम दीवार और बाहरी हिस्सों में डीजीपीएस नामक आधुनिक मशीनों से नाप-जोख कर रही थी। अभी काम शुरू ही हुआ था कि सुप्रीम कोर्ट से स्टे का ऑर्डर आ गया।
ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी में सर्वे पर रोक; परिसर से बाहर निकले अधिवक्ताओं ने बताया- चार घंटे में एएसआई ने क्या-क्या किया
ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी में सर्वे पर रोक; परिसर से बाहर निकले अधिवक्ताओं ने बताया- चार घंटे में एएसआई ने क्या-क्या किया
12:56 PM, 24-Jul-2023
सर्वे की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से रोकी गई-मंडलायुक्त
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के ज्ञानवापी सर्वे केस में एएसआई को 26 जुलाई तक सर्वे रोकने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिसके क्रम में सर्वे की कार्रवाई 26 जुलाई शाम तक तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है। सर्वे रोक दिया गया है।12:11 PM, 24-Jul-2023
मंडलायुक्त बोले- हमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी नहीं
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि सुबह सात बजे शुरू हुआ सर्वे का काम शाम पांच बजे तक चलेगा। फिलहाल, हमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी नहीं है। वहां हमारे राज्य सरकार और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मौजूद हैं। वह हमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी देंगे तो उसके अनुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:08 PM, 24-Jul-2023
हिंदू पक्ष के अधिवक्ता बोले- सर्वे से ही ज्ञानवापी का सच पता चलेगा
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी प्रकरण में हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि देश की शीर्ष अदालत ने सर्वे पर दो दिन तक स्टे लगाते हुए मसाजिद कमेटी को हाईकोर्ट जाने को कहा है। हम भी हाईकोर्ट जाएंगे और मसाजिद कमेटी की याचिका पर आपत्ति दर्ज कराएंगे। ज्ञानवापी का सच तभी सामने आएगा जब इसका एएसआई की टीम वैज्ञानिक सर्वे करेगी। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट को इस मामले में फैसला लेना है।
11:27 AM, 24-Jul-2023
ज्ञानवापी में सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट में हिंदू पक्ष को झटका
ज्ञानवापी परिसर के सर्वे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने जिला जज के फैसले पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि वाराणसी कोर्ट के पूरे ज्ञानवापी मस्जिद परिसर (वजूखाना को छोड़कर) के एएसआई सर्वेक्षण की अनुमति देने वाले आदेश को 26 जुलाई को शाम 5 बजे के बाद ही लागू किया जाए। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है। मुस्लिम पक्ष की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है।
10:54 AM, 24-Jul-2023
दीवारों को मशीनों से स्कैन किया गया
ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे जारी है। नींव के आसपास के ईंट-पत्थर के टुकड़े सैंपल के तौर पर लिए गए हैं। सभी जगह की फोटो ली गई है। पूरे परिसर की नापजोख की गई है। कुछ मशीनों से दीवारों को स्कैन किया गया है। साथ ही दीवारों पर कागज लगा कर उनका सैंपल लिया गया।
10:01 AM, 24-Jul-2023