Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Leaders who played a significant role in the election were honored

Varanasi News: चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताओं का हुआ सम्मान

Thu, 12 Nov 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Leaders who played a significant role in the election were honored
सपा की बैठक को संबोधित करते शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव। स्रोत पार्टी
देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव के कैंप कार्यालय पैगंबरपुर में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर शिक्षक एमएलसी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सपा के नेताओं, वित्तविहीन शिक्षक संघ के पदाधिकारियों, शिक्षकों व प्रबंधकों को लाल बिहारी यादव ने अंगवस्त्रम, पेन, डायरी और माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के पढ़े-लिखे शिक्षक मतदाताओं ने भाजपा की तानाशाही नीतियों के खिलाफ मतदान कर एक साधारण व्यक्ति को पांच गुना अधिक मतों से पुनः विजयी बनाकर विधान परिषद में भेजने का काम किया। यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि शिक्षकों, कर्मचारियों, समाजवादी साथियों व उन सभी संघर्षशील लोगों की जीत है, जिन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ हमारा साथ दिया। इस ऐतिहासिक जीत में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान है। अध्यक्षता शिक्षक एमएलसी चुनाव के प्रभारी प्रदीप कुमार मौर्य ने की। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव ने किया। इस अवसर पर रूपनारायण पटेल, भीष्म नारायण सिंह, जगदीश यादव, चंद्र शेखर सिंह, जैन कुशवाहा, अभिषेक यादव, प्रताप गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed