{"_id":"6af4a1e1cd90225f70068761","slug":"orders-to-unseal-two-rooms-at-the-land-acquisition-office-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107071-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भूमि अधिग्रहण कार्यालय के दो कमरों की सील खोलने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भूमि अधिग्रहण कार्यालय के दो कमरों की सील खोलने के आदेश
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदीप गोयल की अदालत ने दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदीप गोयल की अदालत ने भूमि अधिग्रहण कार्यालय के दो कमरों की सील खोलने आदेश दिए हैं। भूमि अधिग्रहण कार्यालय की ओर से अदालत के समक्ष आग्रह किया गया कि कार्यालय के सील होने के चलते काम ठप हो गया है। सब सुनने के बाद अदालत ने बुधवार को आदेश दिया कि कार्यालय के दो कमरों को डी-सील कर दिया जाए। साथ ही अदालत ने ये भी आदेश दिया कि विभाग को ये निर्देश दिए जाते हैं कि अपना जरूरी रिकॉर्ड इन्हीं दो कमरों में शिफ्ट करें और इन्हीं कमरों से ये कार्य करें।
अदालत ने आदेश में ये भी कहा कि भूमि अधिग्रहण अधिकारी का चैंबर बंद रहेगा और वो भी अन्य अधिकारियों के साथ इन्हीं कमरों में बैठकर कार्य करेंगे। वे अपना स्टैंड और केलकुलेशन अगली सुनवाई पर पेश करेंगे। अदालत ने अगली सुनवाई 6 जनवरी 2027 की तय की है।
गांव गढ़ी हरसरू की जमीन अधिग्रहण का मुआवजा देने में देरी पर अदालत के आदेश पर पांच नवंबर को भूमि अधिग्रहण कार्यालय के पांच कमरों को सील कर दिया था। छह नवंबर को भूमि अधिग्रहण कार्यालय की तरफ से सील को खोलने की अपील दाखिल की गई। कार्यालय सील होने की वजह से जमीन से जुड़े विवाद को लेकर भूमि अधिग्रहण कार्यालय पहुंच रहे लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।