Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand for construction of a modern basketball court in Ratiya; assurance received from the Chief Minister

Fatehabad News: रतिया में आधुनिक बास्केटबाल मैदान बनाने की मांग, मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन

Wed, 11 Nov 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 11 Nov 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Demand for construction of a modern basketball court in Ratiya; assurance received from the Chief Minister
मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए शहरवासी ,स्त्रोत स्वयं
रतिया। खिलाड़ियों और शहरवासियों ने पुराने और जर्जर बास्केटबाल मैदान की जगह आधुनिक सुविधाओं वाला नया मैदान बनाने की मांग की है। शहर के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मांगपत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक मोर्चा फतेहाबाद के अध्यक्ष सरदार गुरचरण सिंह खोखर मांगपत्र में बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थित वर्तमान बास्केटबाल मैदान की हालत काफी खराब है। रतिया के युवा खिलाड़ी यहां सुबह और शाम अभ्यास करते हैं। मैदान जर्जर होने और जरूरी सुविधाएं नहीं मिलने से उन्हें परेशानी होती है।
विज्ञापन

शहर के प्रतिनिधिमंडल ने पुराने मैदान के स्थान पर आधुनिक बास्केटबाल मैदान तैयार करवाने की मांग रखी है। मांगपत्र में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल सतह और आधुनिक बास्केटबाल पोल लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा फ्लड लाइट, खिलाड़ियों और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल और चेंजिंग रूम उपलब्ध करवाने की बात कही गई है। लड़के और लड़कियों के लिए नियमित कोचिंग तथा प्रशिक्षित कोच नियुक्त करने की मांग भी रखी गई है।
इस अवसर पर शर्मा चंद लाली ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक विकास के साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। रतिया में आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित होने से सैकड़ों युवा खेलों से जुड़ सकेंगे। इससे नशामुक्त समाज बनाने के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी।

विज्ञान सागर बाघला, तरुण कुमार ने कहा कि रतिया में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खिलाड़ियों को बेहतर मैदान, प्रशिक्षित कोच और आधुनिक सुविधाएं मिलनी चाहिए। सरकार को युवाओं के भविष्य को देखते हुए इस मांग को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed