11:28 AM, 18-Oct-2026
आगरा के तीन दोस्तों की माैत: थार से हरिद्वार के लिए निकले थे पांच युवक, सहारनपुर में हुआ हादसा; दो घायल
यूपी के सहारनपुर में हुए सड़क हादसे में आगरा के तीन युवकों की माैत हो गई। दो गंभीर घायल हैं। पांचों दोस्त थार गाड़ी से हरिद्वार जा रहे थे। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया।
और पढ़ें
11:26 AM, 18-Oct-2026
मेरठ: मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर घर लौट रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार
परतापुर में शनि देव मंदिर में पूजा करने के बाद महिला वापस लौट रही थी। 4सी पुलिस चौकी के पीछे स्थित रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक घटना हो गई। पुलिस ने आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
और पढ़ें
11:24 AM, 18-Oct-2026
इश्क लड़ाना पड़ा भारी: बरेली में हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई
बरेली के शाही थाने में तैनात हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही को इश्क लड़ाना भारी पड़ गया। इश्क में दोनों वर्दी की मर्यादा भूल गए। जांच के बाद एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
और पढ़ें
11:23 AM, 18-Oct-2026
कानपुर: न्यायमूर्ति गौतम चौधरी को आचार्य नरेंद्र देव सम्मान, हिंदी में दिए 40 हजार से ज्यादा फैसले, कही ये बात
Kanpur News: बैरिस्टर नरेंद्रजीत सिंह विधि सेवा संस्थान एवं एकेडमिक रिसर्च सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित शतरंज व कैरम प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी को आचार्य नरेंद्र देव सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।
और पढ़ें
11:22 AM, 18-Oct-2026
Video: अंबेडकरनगर में नवरात्र पर सजे देवी पंडाल, श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़
Video: अंबेडकरनगर में नवरात्र पर सजे देवी पंडाल, श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़
और पढ़ें
11:20 AM, 18-Oct-2026
कानपुर: न्यायमूर्ति गौतम चौधरी को आचार्य नरेंद्र देव सम्मान-2026 से नवाजा गया
कानपुर: न्यायमूर्ति गौतम चौधरी को आचार्य नरेंद्र देव सम्मान-2026 से नवाजा गया
और पढ़ें
11:15 AM, 18-Oct-2026
हापुड़: दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग, दो लोग घायल; बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा में हुई वारदात
बाबूगढ़ और सिंभावली थाने की पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। मारपीट में दो लोग घायल हो गए।
और पढ़ें
11:14 AM, 18-Oct-2026
मेरठ: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाश गिरफ्तार, गाजियाबाद से आकर करते थे मॉर्निंग वॉक करने वालों से लूट
पुलिस ने खरखौदा रोड पर चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को रोका तो उन्होंने गोलिया चला दीं। मुठभेड़ में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर दानिश समेत दो बदमाशों को पकड़ लिया।
और पढ़ें
11:05 AM, 18-Oct-2026
बरेली: विवादों में रहा पप्पू गिरधारी, जैन दंपती हत्याकांड में भी आया था नाम, अब मंत्री पत्नी ने कराई रिपोर्ट
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति बरेली निवासी पप्पू गिरधारी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले भी पप्पू गिरधारी विवादों से रहा है। उनका नाम जैन दंपती हत्याकांड में भी सामने आया था। हालांकि, बाद में इस मामले में वह बरी हो गया था।
और पढ़ें
11:04 AM, 18-Oct-2026
ऐसी औलाद किसी की न हो: तीन बेटियां-दामाद, मां ने वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस; आखिरी बार चेहरा तक देखने न आए
यूपी के एटा जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिस मां ने सीने से लगाकर बच्चों को पाला, आखिरी समय में उन्हीं ने मुंह फेर लिया। मकान बेचकर बेघर कर दिया। वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला की माैत हुई तो अंतिम संस्कार के लिए भी कोई न आया।
और पढ़ें