फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati announces: Akash Anand will now be responsible for public meetings and conferences

मायावती का एलान: अब आकाश आनंद के जिम्मे होंगी जनसभाएं-सम्मेलन, ईशान को दी गई दिल्ली की जिम्मेवारी

Sun, 18 Oct 2026 09:39 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 18 Oct 2026 09:39 AM IST
सार

Mayawati: मायावती ने एक बार फिर से अपने भतीजे आकाश आनंद के हाथ मजबूत किए हैं। मायावती ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि आकाश आनंद ही यूपी में प्रमुख चेहरा होंगे। 

विज्ञापन
Mayawati announces: Akash Anand will now be responsible for public meetings and conferences
आकाश आनंद की बढ़ी जिम्मेवारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक विस्तृत बयान जारी किया है। उन्होंने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की परिपक्वता और मेहनत की सराहना करते हुए उनके आगामी जनसभा कार्यक्रमों की सूची जारी की है, जबकि उनके रिश्तेदार अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी की सभी संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। इसके अलावा, उन्होंने अपने दूसरे भतीजे ईशान आनंद की भी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में सक्रिय भूमिका की घोषणा की है।  

विज्ञापन


आकाश आनंद की राजनीतिक सूझबूझ की सराहना
मायावती ने कहा कि अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति से संन्यास लेने के बाद, बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद काफी सूझबूझ और परिपक्वता (मैच्योरिटी) का परिचय दे रहे हैं। वे परिवार और रिश्ते-नातों से ऊपर उठकर बसपा पार्टी व मूवमेंट के कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत से निभा रहे हैं।  

विज्ञापन
Trending Videos

यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में जनसभाओं का शेड्यूल

Mayawati announces: Akash Anand will now be responsible for public meetings and conferences
मायावती ने बढ़ाया आकाश आनंद। - फोटो : अमर उजाला
28 अक्टूबर 2026: बुलंदशहर (यूपी)  
02 नवंबर 2026: सहारनपुर (यूपी)  
20 नवंबर 2026: अयोध्या (यूपी)  
22 नवंबर 2026: आगरा (यूपी)  
29 नवंबर 2026: कानपुर नगर (यूपी)  
26 नवंबर 2026: 'संविधान दिवस' के अवसर पर पंजाब में आयोजित विचार संगोष्ठी समारोह (मुख्य अतिथि)  
06 दिसंबर 2026: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरिद्वार (उत्तराखंड) में जनसभा  
विज्ञापन

अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर पूर्ण विराम

मायावती ने स्पष्ट किया कि पिछले दिनों हुए अप्रिय घटनाक्रमों के लिए आकाश आनंद कम और उनके रिश्तेदार अशोक सिद्धार्थ ज्यादा जिम्मेदार थे। इसी वजह से अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर कर राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी गई थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए कहा कि इन अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें कि अशोक सिद्धार्थ को दोबारा पार्टी में लिया जाएगा। उन्हें अब किसी भी स्थिति या कीमत पर बसपा में वापस नहीं लिया जाएगा।  

विज्ञापन

ईशान आनंद को दिल्ली केंद्रीय कार्यालय में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Mayawati announces: Akash Anand will now be responsible for public meetings and conferences
ईशान आनंद - फोटो : अमर उजाला

मायावती ने बताया कि आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद, जिन्होंने अपनी वकालत (लॉ) की पढ़ाई लंदन से पूरी की है, अब बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देशन में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। वे दिल्ली स्थित बसपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के चुनाव और कागजी कामकाज (पेपरवर्क) से संबंधित जिम्मेदारियों में सहयोग देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed