UP Election 2022 Live :भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 85 उम्मीदवारों की सूची जारी की
{"_id":"61ea2f8901bba56f801fc2d3","slug":"up-assembly-election-2022-live-chunav-date-in-up-candidates-list-bjp-congress-sp-and-bsp-up-mai-election-kab-hai-news-in-hindi-21-january-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 Live :भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 85 उम्मीदवारों की सूची जारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 21 Jan 2022 06:58 PM IST
जयदेव सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जयदेव सिंह
Updated Fri, 21 Jan 2022 06:58 PM IST
खास बातें
UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
06:47 PM, 21-Jan-2022
पूर्व आईपीएस असीम अरुण को भाजपा ने दिया टिकट
कन्नौज सीट से हाल ही में वीआरएस लेने वाले आईपीएस अधिकारी असीम अरुण को भाजपा ने टिकट दिया है।06:41 PM, 21-Jan-2022
भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी
भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 85 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस विधायक रहीं अदिति सिंह, सपा के विधायक रहे नितिन अग्रवाल को भी टिकट मिला है। अदिति रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। नितिन को हरदोई से टिकट दिया गया है। इससे पहले पहली सूची में 107, दूसरी सूची में दो और तीसरी सूची में एक उम्मीदवार की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
06:00 PM, 21-Jan-2022
नाहिद हसन की बहन ने भी कैराना से किया नामांकन
शामली में कैराना से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की बहन ने भी शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी से पर्चा भर दिया। हालांकि नामांकन के बाद भी उन्होंने इसे एहतियात के तौर पर उठाया गया कदम बताया है। उन्होंने कहा कि भाई नाहिद हसन ही पार्टी के उम्मीदवार रहेंगे। यदि किसी वजह से नाहिद हसन का नामांकन निरस्त होता है तो वह चुनाव में उतरेंगी। भाई के जेल जाने के अगले ही दिन से इकरा हसन लगातार प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। नाहिद हसन का टिकट कटने को भी उन्होंने अफवाह करार दिया था। पढ़ें पूरी खबर...05:16 PM, 21-Jan-2022
यूपी में अब पलायन नहीं होता: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में हमें भयमुक्त वातावरण देने में सफलता हासिल हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकें कभी पलायन के लिए कुख्यात थे। 5 साल में इन इलाकों में लोगों ने देखा होगा कि वहां पर आज के दिन पलायन नहीं होता है।04:35 PM, 21-Jan-2022
यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार के नारे के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च
शुक्रवार को भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए नया कैम्पेन सॉन्ग लॉन्च किया। इसमें 'यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार...' का नारा दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मतदान के पहले चरण के लिए नामांकन का कार्यक्रम संपन्न होकर दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो गया है। भाजपा ने अपनी प्रचार सामग्री के शुभारंभ के साथ चुनाव प्रचार के लिए थीम सॉन्ग को भी आज लॉन्च किया है। उन्होंने दावा किया हि उनकी सरकार ने 43 लाख गरीबों को मकान दिया। 2 करोड़ 61 लाख गरीबों को घरों में शौचालय दिए। 1 करोड़ 56 लाख परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन, 9 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर भी दिया।04:12 PM, 21-Jan-2022
करहल में सपा नेता ने पार्टी छोड़ी
मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की घोषणा के अगले ही दिन समाजवादी पार्टी (सपा) को झटका लगा है। करहल विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता रघुपाल सिंह भदौरिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली। उनका कहना है कि सपा में यादव जाति के लोगों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
03:56 PM, 21-Jan-2022
शाह शनिवार को कैराना में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे
विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद उत्तर प्रदेश में अपने पहले राजनीतिक कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह पश्चिमी यूपी निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, शाह शनिवार को शामली और बागपत में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।03:56 PM, 21-Jan-2022
योगी आदित्यनाथ ने कही यह बात
लखनऊ के भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मतदान के पहले चरण के लिए नामांकन का कार्यक्रम संपन्न होकर दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो गया है। भाजपा ने अपनी प्रचार सामग्री के शुभारंभ के साथ चुनाव प्रचार के लिए थीम सॉन्ग को भी आज लॉन्च किया है।03:38 PM, 21-Jan-2022
कल कैराना में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 22 जनवरी को कैराना, शामली में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। वे शामली और बागपत के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे। इस दौरान वे मेरठ में जनसभा करेंगे।03:20 PM, 21-Jan-2022