फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022 Live : करहल से चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव, गोण्डा के जिलाधिकारी की सपा ने की शिकायत

Thu, 20 Jan 2022 07:31 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 20 Jan 2022 07:31 PM IST
खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Live: Chunav Date in UP Candidates List BJP, Congress, SP and BSP UP Mai Election Kab Hai News in Hindi 20 january 2022
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

07:29 PM, 20-Jan-2022

गोण्डा के जिलाधिकारी की सपा ने की शिकायत

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शिकायत की है। शिकायत में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गोण्डा पर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पद से हटाने की मांग की। 
 
06:03 PM, 20-Jan-2022

सपा अपराधियों की पोषक पार्टी: बृजेश पाठक

योगी सरकार के मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सपा ने गुंडों, माफियाओं और आतंकियों को अपना प्रत्याशी एवं स्टार प्रचारक बनाया है। सपा की पहली सूची देख के यह पता चलता है कि सपा अपराधियों की कितनी बड़ी पोषक है।   
विज्ञापन
05:00 PM, 20-Jan-2022

अखिलेश को करहल से चुनाव लड़ने का ऑफर

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सपा के जिला संगठन ने पार्टी अध्यक्ष को प्रस्ताव भेजा है। सपा का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष करहल सीट से ही कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप चुनाव लड़ें। पढ़ें पूरी खबर...
04:58 PM, 20-Jan-2022

बृजेश पाठक बोले- गुंडे माफियाओं की थी सपा सरकार

योगी सरकार में मंत्री बृजेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि सपा सरकार में बहन-बेटियां असुरक्षित थीं। वो घरों से निकलने में डरती थीं, उनका स्कूल-कॉलेज जाना बंद हो गया था। लेकिन जब से योगी सरकार बनी, किसी शोहदे की हिम्मत नहीं है जो बहन-बेटी पर गलत निगाह डाले। उन्होंने कहा कि सपा सरकार गुंडो माफियाओं की ही सरकार थी। उनकी कैबिनेट में खनन मंत्री खनन घोटाले में फंसे हैं, उन पर नाबालिग से गैंगरेप का भी आरोप है। हमारी सरकार में उन्हें जेल भेजने का काम किया गया है।
03:53 PM, 20-Jan-2022

अनिल विज ने किया जीत का दावा

उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता के पार्टी छोड़ने पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा है कि उत्तर प्रदेश हो, पंजाब हो, उत्तराखंड हो या जहां भी चुनाव हो रहे हैं वे राज्य हों, उन राज्यों में कोई भी कुछ भी कहे जीत भाजपा की ही होगी।
03:24 PM, 20-Jan-2022

निर्भया केस की वकील रहीं सीमा बसपा में शामिल

2012 के निर्भया गैंगरेप केस में वकील रहीं सीमा कुशवाहा ने गुरुवार को लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
02:33 PM, 20-Jan-2022
UP Chunav : सपा-आरएलडी गठबंधन को झटका
समाजवादी पार्टी और आरएलडी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। गठबंधन के टिकट पर नोएडा की जेवर विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे अवतार सिंह भड़ाना ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अवतार ने तीन दिन पहले ही नामांकन कराया था और दो दिन पहले वह कोरोना संक्रमित हो गए। भड़ाना के वकील ने ये जानकारी दी। भड़ाना कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़कर आरएलडी में गए थे। 
01:52 PM, 20-Jan-2022
UP Election : सपा का बड़ा चुनावी वादा
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह 2005 से पहले की पेंशन व्यवस्था बहाल करेंगे। अखिलेश ने कहा कि इस वादे को वह अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल करेंगे। 
01:44 PM, 20-Jan-2022
UP Chunav : अखिलेश का भाजपा पर पलटवार
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। अपर्णा यादव, प्रमोद गुप्ता व मुलायम परिवार के कई सदस्यों के भाजपा में शामिल होने पर अखिलेश ने कहा, 'हम भाजपा को शुक्रिया करना चाहते हैं। वह हमारा परिवारवाद खत्म कर रहे हैं।' अखिलेश ने आगे कहा, 'भाजपा के लोग परिवार में लड़ाई लड़ाने का काम करते हैं।'
01:19 PM, 20-Jan-2022
UP Election : सपा और कांग्रेस को झटका
 समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अपर्णा यादव के बाद अब समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के साढ़ू प्रमोद कुमार गुप्ता ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रमोद औरैया के बिधूना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक भी हैं। वहीं, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्या ने भी भाजपा जॉइन कर ली। प्रियंका ही कांग्रेस की लड़की हूं लड़ सकती हूं पोस्टर का मुख्य चेहरा थीं। उन्होंने कांग्रेस पर टिकट लेकर पैसे देने का आरोप लगाया था। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed