सपा की रथ यात्रा: अखिलेश बोले- कितनी भी ताकत लगा लें, पीडीए 2027 में भाजपा को हरा देगा
{"_id":"6ab4d1289ef40cdbf40b939f","slug":"sp-s-rath-yatra-live-akhilesh-sounds-the-election-bugle-for-mission-2027-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की रथ यात्रा: अखिलेश बोले- कितनी भी ताकत लगा लें, पीडीए 2027 में भाजपा को हरा देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 24 Sep 2026 12:58 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:58 PM IST
खास बातें
समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव 2027 के लिए चुनावी बिगुल बजा दिया है। बृहस्पतिवार को समाजवादी रथ रायबरेली पहुंचा। जहां पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं, उनके रायबरेली पहुंचने से पहले ही पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। पढ़ें, सभी अपडेट:
विज्ञापन
रायबरेली में पीडीए रथ पर सवार अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
07:20 PM, 24-Sep-2026
"पीडीए के लोग संविधान को बचाने के लिए खड़े हैं"
अखिलेश यादव ने कहा कि जब वोट पड़ेगा तो चाहे कितनी भी ताकत लगा लें, ये पीडीए के लोग मिलकर हराने का काम करेंगे। पीडीए के लोग न केवल निर्बल व कमजोर के साथ खड़े हैं बल्कि संविधान बचाने के लिए खड़े हैं। पीडीए के लोग आरक्षण को बचाने और लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़े हैं। देश की संस्कृति और हिन्दु्स्तान को बचाने के लिए खडे़ हैं। ये लोग संविधान और कानून नहीं मानते। कोई एक उदाहरण नहीं है, बल्कि कई उदाहरण हैं।
07:19 PM, 24-Sep-2026
अखिलेश बोले- 24 में हराया है और 27 में इनका सफाया कर देंगे
रायबरेली के जीआईसी ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार जनता समझ चुकी है कि सच्चाई क्या है, जिस रथ से चलकर हम आए हैं, वह रथ हमारी संस्कृति में कुरुक्षेत्र का प्रतीक है। रथ महाभारत का भी प्रतीक है। इस तरह के रथ पर कभी भगवान ने भी गीता का संदेश दिया था। आज उसी रथ के माध्यम से हमें सीख मिल रही है। जो पीड़ित हैं वह पीडीए हैं। जो दुखी हैं वो पीडीए हैं, जिसका अपमान हो रहा है, वह पीडीए है।
उन्होंने कहा कि इस बार लाइन एकदम खिंच गई है। एक तरफ पीड़ित लोग हैं दूसरी तरफ प्रताड़ना देना वाले लोग हैं। प्रताड़ना देने वाले लोग बचने वाले नहीं है। 24 में हराया है और 27 में इनका सफाया कर देंगे। यह लोग समझ रहे हैं कि पीड़ा खत्म हो गई है। इनकी हम लोगों से हजारों साल पुारनी लड़ाई है। इन्होंने खाई पैदा की है। इनको न केवल हराएंगे बल्कि समाज में भेदभाव को खत्म करेंगे। यह वे लोग है जो मंदिर को गंगा जल से धुलवाते हैं जब पीडीए समाज से कोई मंदिर जाता है। ये वे लोग हैं जब कुर्सी पर बैठ जाते हैं तो अपमान करने का काम करते हैं। इस बार पीडीए के लोगों ने अपनी ताकत और गिनती का अहसास करा दिया है। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार लाइन एकदम खिंच गई है। एक तरफ पीड़ित लोग हैं दूसरी तरफ प्रताड़ना देना वाले लोग हैं। प्रताड़ना देने वाले लोग बचने वाले नहीं है। 24 में हराया है और 27 में इनका सफाया कर देंगे। यह लोग समझ रहे हैं कि पीड़ा खत्म हो गई है। इनकी हम लोगों से हजारों साल पुारनी लड़ाई है। इन्होंने खाई पैदा की है। इनको न केवल हराएंगे बल्कि समाज में भेदभाव को खत्म करेंगे। यह वे लोग है जो मंदिर को गंगा जल से धुलवाते हैं जब पीडीए समाज से कोई मंदिर जाता है। ये वे लोग हैं जब कुर्सी पर बैठ जाते हैं तो अपमान करने का काम करते हैं। इस बार पीडीए के लोगों ने अपनी ताकत और गिनती का अहसास करा दिया है। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
05:07 PM, 24-Sep-2026
हाईवे पर 4 घंटे का सफर, अखिलेश का हुआ जोरदार स्वागत
सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को रायबरेली पहुंचे। बछरावां से त्रिपुला चौराहा तक लखनऊ प्रयागराज हाईवे तक का रास्ता पूर्व मुख्यमंत्री ने 4 घंटे में तय किया। इस दौरान हाईवे के दोनों तरफ सपा कार्यकर्ताओ की भारी भीड़ जुटी। सभी ने अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। बारिश के बाद भी कार्यकर्ताओं का जोश काम नहीं हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए कार्यकर्त्ता डटे रहे। जनसभा स्थल पहुंचने में अभी पूर्व मुख्यमंत्री को करीब डेढ़ घंटा का समय लगेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। बारिश के बाद भी कार्यकर्ताओं का जोश काम नहीं हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए कार्यकर्त्ता डटे रहे। जनसभा स्थल पहुंचने में अभी पूर्व मुख्यमंत्री को करीब डेढ़ घंटा का समय लगेगा।
05:02 PM, 24-Sep-2026
शहर में पहुंचा रथ, पूरा शहर जाम से पस्त हुआ
रायबरेली में अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
03:49 PM, 24-Sep-2026
अखिलेश की पीडीए यात्रा में बारिश का खलल
जनसभा स्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव पीडीए यात्रा के लिए रायबरेली में हैं। यहां पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में बारिश ने भी खलल डाला। जनसभा स्थल पर अखिलेश यादव का सैकड़ों सपाई इंतजार करते रहे। बारिश आ जाने से अव्यवस्था उत्पन्न हुई।
03:02 PM, 24-Sep-2026
रायबरेली में पीडीए रथ पर सवार अखिलेश
पीडीए रथ पर सवार अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
02:20 PM, 24-Sep-2026
"हमारे रंग बढ़ रहे हैं, इसीलिए भाजपा के रंग उड़ रहे हैं"
अखिलेश यादव रायबरेली में पीडीए रथ यात्रा कर रहे हैं। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इस बीच उन्होंने एक्स पर कहा कि हमारे रंग बढ़ रहे हैं, इसीलिए भाजपा के रंग उड़ रहे हैं।
इसके पहले अखिलेश ने रथ यात्रा की तस्वीरें शेयर कर लिखा कि
‘पीडीए रथ’ का है आग़ाज़
संग है ‘पीडीए’ की आवाज़
अब होने वाला है ‘बदलाव’
होगा यूपी फिर से ख़ुशहाल।
हमारे रंग बढ़ रहे हैं, इसीलिए भाजपा के रंग उड़ रहे हैं। pic.twitter.com/k7IzoGKaFE
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 24, 2026
इसके पहले अखिलेश ने रथ यात्रा की तस्वीरें शेयर कर लिखा कि
‘पीडीए रथ’ का है आग़ाज़
संग है ‘पीडीए’ की आवाज़
अब होने वाला है ‘बदलाव’
होगा यूपी फिर से ख़ुशहाल।
02:00 PM, 24-Sep-2026
सड़क किनारे कार्यकर्ताओं की लगी लाइनें, अखिलेश के रथ का कर रहे इंतजार
रायबरेली में अखिलेश यादव समाजवादी रथ पर सवार हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में सपा समर्थक और कार्यकर्ता सड़कों के किनारे खड़े हुए हैं। जहां-जहां से अखिलेश यादव रथ पर सवार होकर निकलते हैं कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ जाता है।
01:25 PM, 24-Sep-2026
मोहनलालगंज में अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत
इसके पहले, रायबरेली की ओर जा रहे अखिलेश यादव का मोहनलालगंज में जोरदार स्वागत हुआ। वह कुछ देर के लिए मोहनलालगंज में रुके। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। अखिलेश यादव ने भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद रायबरेली के लिए रवाना हो गए।01:19 PM, 24-Sep-2026
सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ लखनऊ में लगे पोस्टर
सपा मुखिया अखिलेश यादव की रथ यात्रा को लेकर सियासी हलचल तेज कर दी है। लखनऊ में अखिलेश के खिलाफ होर्डिंग्स लगाई गईं। सिकंदराबाद चौराहे पर लगाई गई होर्डिंग में गिरिगिटेश लिखा गया। उसी अनुरूप चित्र भी बनाया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देखा तो इसे फाड़कर विरोध जताया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन