{"_id":"6af1b0d765f6ebdebe0358a5","slug":"fodder-kept-in-cowshed-burnt-due-to-spark-of-firecracker-una-news-c-93-1-una1026-212838-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पटाखे की चिंगारी से गोशाला में रखा चारा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पटाखे की चिंगारी से गोशाला में रखा चारा जला
विज्ञापन
दमकल विभाग की टीम ने पाया आग पर काबू
प्रशासन ने पांच हजार रुपये की दी आर्थिक मदद
बंगाणा की ग्राम पंचायत हटली के रिवाड़ की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। दिवाली की रात उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत हटली के रिवाड़ गांव में अमित कुमार की पशुशाला में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। घटना में पशुओं के लिए रखा सूखा चारा जलकर राख हो गया।
गांव के ही राकेश शर्मा दिवाली पर चंडीगढ़ से अपने घर आए थे। उनकी ओर से चलाए गए एक पटाखे की चिंगारी पशुशाला की छत पर रखे सूखे चारे पर जा गिरी। चिंगारी से चारे ने तुरंत आग पकड़ ली और विकराल रूप ले लिया। गनीमत रही कि पशुशाला में बंधे पशुओं को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। राकेश शर्मा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए अमित कुमार को घटना की जानकारी दी। उन्होंने अपने घर के कुएं से पानी की पाइप लगाकर आग बुझाने का प्रयास भी किया।
राकेश शर्मा ने अमित कुमार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कुछ समय बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि, सूखे चारे में लगी आग पूरी रात सुलगती रही और सोमवार सुबह तक शांत हुई। पीड़ित परिवार को करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार ने पीड़ित परिवार को 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।