फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pratapgarh Kaushambi Lok Sabha Result Live: प्रतापगढ़-कौशाम्बी सीट पर सपा आगे, पुष्पेंद्र की बढ़त बरकरार

Tue, 04 Jun 2024 12:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Jun 2024 12:31 PM IST
खास बातें

प्रतापगढ़ और कौशाम्बी लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। कौशाम्बी के शुरुआती रुझान में सपा आगे चल रही है। 1303 वोट से सपा आगे चल रही है। सपा को 
3896 और भाजपा को भाजपा 2593 वोट मिले हैं। 

विज्ञापन
Pratapgarh Kaushambi Lok Sabha Result: Pratapgarh and Kaushambi Lok Sabha results, this party is leading in th
Lok Sabha Chunav Result : कौशाम्बी में मतगणना करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

लाइव अपडेट

12:30 PM, 04-Jun-2024
कौशाम्बी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज 161100 मत पाकर भाजपा के विनोद सोनकर से 30844 मतों से आगे चल रहे हैं। विनोद सोनकर को 130256 मत मिले हैं। 
12:09 PM, 04-Jun-2024
प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर सपा के एसपी सिंह पटेल 6175 मतों से आगे चल रहे हैं। चौथे राउंड में सपा को 97824 और संगमलाल गुप्ता भाजपा को 91649 मत मिले हैं। बसपा के प्रथमेश मिश्र 14779 मत पाकर लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
12:06 PM, 04-Jun-2024
कौशाम्बी में सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज भाजपा के विनोद सोनकर से 25832 मतों से आगे चल रहे हैं। यह उनकी बढ़त शुरू से ही बरकरार है। सातवें चरण में सपा को 126351 और भाजपा को 10519 मत मिले हैं। 
11:38 AM, 04-Jun-2024
इसी तरह प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर सपा आगे चल रही है। सपा के डॉ. एसपी सिंह पटेल तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद एसपी सिंह पटेल भाजपा के संगमलाल गुप्ता से नौ हजार 781 मतों से आगे चल रहे हैं। एसपी सिंह पटेल को 75123 और संगमलाल गुप्ता को 67345 मत मिले हैं। 
11:36 AM, 04-Jun-2024
कौशाम्बी में सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज 52094 वोट पाकर भाजपा के विनोद सोनकर से 7972  मतों से आगे चल रहे हैं। 
10:38 AM, 04-Jun-2024
कौशाम्बी की तीन विधानसभा क्षेत्रों की चार चरणों की मतगणना में सपा के पुष्पेंद्र सरोज करीब 5800 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:10 AM, 04-Jun-2024
प्रतापगढ़ में सपा प्रत्याशी डॉ. एसपी सिंह पटेल की पत्नी कांति पटेल मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। 

भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता के छोटे भाई दिनेश गुप्ता मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। सांसद संगम लाल गुप्ता नहीं आए मतगणना स्थल पर।

बसपा प्रत्याशी प्रथमेश मिश्रा नहीं पहुंचे मतगणना स्थल। बसपा जिलाध्यक्ष सुशील गौतम मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।

कौशांबी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर महुली मंडी स्थित मतगणना स्थल सुबह सात बजे पहुंचे। 10 बजे मतगणना स्थल से हुए रवाना।
09:56 AM, 04-Jun-2024
कौशाम्बी में सपा प्रत्यासी पुष्पेंद्र सरोज 2409 वोट से आगे चल रहे हैं।
09:42 AM, 04-Jun-2024
कौशाम्बी में 1177 वोट से सपा आगे चल रही है। सपा 6971 और भाजपा को भाजपा 5794 वोट मिले हैं। इसी तरह बीएसपी 859 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है। 
09:35 AM, 04-Jun-2024
प्रतापगढ़ में डॉ. एसपी सिंह पटेल भाजपा के संगमलाल गुप्ता से आगे चल रहे हैं। अभी तक एसपी सिंह को 6241 और भाजपा के संगमलाल को 3318 वोट मिले हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed