फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: भाईदूज आज, लोकल मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए, शहर विधायक रफीक अंसारी की माता का निधन

Wed, 15 Nov 2023 12:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Nov 2023 12:50 PM IST
खास बातें

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भैयादूज आज मनाया जा रहा है। मेरठ और आसपास के जिलों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ।

विज्ञापन
West UP News Live: Bhaidooj today, buses increased on local routes, UP Under-19 cricket team reachs Meerut
रफीक अंसारी की मां, फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

03:53 PM, 15-Nov-2023
शहर विधायक रफीक अंसारी की माता कुलसुम (80) का निधन हो गया है। वह बीमार चल रही थीं और पिछले कुछ दिन से एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। इस सूचना पर काफी तादाद में लोग शहर विधायक के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। इनका दफीना बाले मियां कब्रिस्तान में शाम 7:30 बजे किया जाएगा। इन्हें हज्जन कुलसुम भी कहते थे। ये कई बार हज कर चुकी थीं।
12:46 PM, 15-Nov-2023

मेरठ पहुंची यूपी अंडर-19 की क्रिकेट टीम

अंडर-19 यूपी और हिमाचल प्रदेश के बीच 17 नवंबर से भामाशाह क्रिकेट मैदान में कूच विहार ट्रॉफी के तहत मैच खेला जाएगा। मैच को लेकर मंगलवार को यूपी की टीम मेरठ पहुंची। इस दौरान खिलाडियों ने मंगलवार शाम को जमकर अभ्यास किया।

यूपी की टीम में चार खिलाड़ी मेरठ से भी प्रतिभाग कर रहे हैं जिन पर सबकी नजर रहेगी। इनमें मानव सिंधु बल्लेबाज, निर्देश गेंदबाज, यशु प्रधान बल्लेबाज, आरुष गोयल गेंदबाज शामिल हैं। भामाशाह क्रिकेट मैदान के कोच संजय रस्तोगी को सभी खिलाडियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
12:38 PM, 15-Nov-2023

West UP News Live: भाईदूज आज, लोकल मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए, शहर विधायक रफीक अंसारी की माता का निधन

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भैयादूज आज मनाया जा रहा है। त्योहार पर परिवहन निगम ने पर्याप्त बसें उपलब्ध कराने का दावा किया है। लंबी दूरी के बजाए लोकल मार्गों पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए लोकल मार्गों पर रोडवेज बसें के फेरे दोगुना किए गए हैं। रात्रि में भी हर मार्ग पर बसें मिलने का दावा किया गया है। मंगलवार को कौशांबी, मुरादाबाद और बिजनौर मार्ग पर यात्रियों की संख्या काफी रही।

निगम ने बेड़े में शामिल सभी बसों को सड़कों पर उतार दिया है। मेरठ परिक्षेत्र के सभी डिपो मेरठ, भैसाली, गढ़, रोहराबगेट, बड़ौत की सभी 758 बसों को लंबी दूरी से लेकर लोकल मार्गों पर लगाया है। मंगलवार को काफी संख्या में यात्री निकले। हालांकि भैसाली बस अड्डे पर काफी बसें मौजूद थी, लेकिन रोहटा रोड पर जाम लगने के कारण बसों के अड्डे पर आने पर देरी होने से यात्री परेशान नजर आए।

भैसाली डिपो के एआरएम अरविंद कुमार ने बताया कि भैयादूज पर पूरा फोकस लोकल मार्गों पर रहेगा। मेरठ से बड़ौत, बागपत, कौशांबी, गाजियाबाद, मवाना, बिजनौर, हस्तिनापुर,शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, हापुड-अलीगढ़-बुलंदशहर आदि मार्गों पर पर्याप्त बसें लगाई गई हैं। सभी मार्गों पर बसों के फेरे दोगुने किए गए हैं। रात्रि में भी बसें उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा जिस भी मार्ग पर यात्री मिलेंगे, रात में वहां बसें भेजी जाएंगी। उन्होंने बताया कि कौशांबी के लिए 22 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।

लंबी दूरी की बसें भी मिलेंगी
मेरठ। परिवहन निगम के अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा और निगम की आय बढ़ाने के लिए मेरठ, गढ़, सोहराबगेट, बड़ौत डिपो से 65 बसों को दिल्ली के कश्मीर गेट भेजा है, जो वहां से जहां की भी अधिक सवारी मिलेगी वहां जाएंगी। ये बसें दिल्ली से कानपुर, आजमगढ़, गौरखपुर, बनारस, प्रयागराज, चित्रकूट आदि स्थानों पर जाएगी। दिवाली की प्रोत्साहन योजना के चलते बसें बीस नवंबर को लौटकर आएंगी। प्रभारी आरएम लोकेश राजपूत के अनुसार इनके अलावा मेरठ से दिल्ली-हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, अंबाला, चंड़ीगढ़, लखनऊ, आगरा आदि लंबी दूरी के मार्गों पर नियमित बसों का संचालन रहेगा।

रोडवेज का पूछताछ नंबर
भैसाली डिपो पर बसों की जानकारी के लिए यात्री मोबाइल नंबर 9412703103 पर फोन कर सकते है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed