{"_id":"6af5c05a0d3168426701b50f","slug":"two-arrested-for-burglaries-at-a-home-and-a-shop-in-bhel-on-the-same-night-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156554-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बीएचईएल में एक ही रात घर-दुकान में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बीएचईएल में एक ही रात घर-दुकान में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 12 Nov 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
- घर से जेवरात और दुकान से तिल के तेल की दो पेटियां चोरी की थीं
- आरोपियों के कब्जे से जेवरात, दो घड़ियां और तेल की 36 बोतलें बरामद
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के बीएचईएल सेक्टर-1 में एक ही रात घर और दुकान के ताले तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान संदीप निवासी भभूतावाला बाग और सुदीप निवासी वाटर वर्क्स कॉलोनी, शिवलोक कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि 10 नवंबर की रात पूजा भटनागर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने के झुमके, अंगूठी, चांदी के दो जोड़ी बिछुए, दो हाथ घड़ियां, टी-शर्ट समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घरवाले दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी रात आरोपियों ने वीरेंद्र प्रताप सिंह की दुकान का गेट तोड़कर तिल के तेल की दो पेटियां चोरी कर लीं।
दोनों मामलों में 11 नवंबर को रानीपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस और सीआईयू की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ के बाद बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-1 स्थित आर्य समाज मंदिर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, संदीप के खिलाफ रानीपुर, ज्वालापुर और कोतवाली नगर में चोरी व आर्म्स एक्ट समेत छह प्राथमिकी दर्ज हैं, जबकि सुदीप के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में चोरी का एक मामला दर्ज है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
आपस में बांट लिए थे जेवरात
- एसपी दीपक सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने घर और दुकान में चोरी की बात स्वीकार की। दोनेां ने बताया कि घर से चोरी किए गए जेवरात और घड़ियां आपस में बांट ली थीं, जबकि दुकान से चोरी किया गया तेल झाड़ियों में छिपा दिया था। वे तेल की पेटियां लेने पहुंचे थे। चोरी का सामान बेचकर कहीं दूसरी जगह जाने की योजना थी। दोनों से एक जोड़ी कान के झुमके, एक अंगूठी, दो जोड़ी बिछुए दो घड़ियां व तिल के तेल की दो पेटियों में रखी 36 बोतलें बरामद की हैं।