Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Crowds gathered on roadways buses for the second consecutive day

Kotdwar News: रोडवेज बसों पर लगातार दूसरे दिन उमड़ी रही भीड़

Thu, 12 Nov 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 12 Nov 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered on roadways buses for the second consecutive day
कोटद्वार। रोडवेज डिपो के बाहर लगातार दूसरे दिन मैदानी क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों का जमावड़ा रहा। यात्रियों से खचाखच भरी कोटद्वार डिपो के अलावा यूपी रोडवेज की बसें गंतव्य के लिए रवाना हुई। यात्रियों को कई बार बसों की प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन

काेटद्वार एवं पर्वतीय क्षेत्रों से उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगातार दूसरे दिन कोटद्वार रोडवेज डिपो पर उमड़ी रही। तड़के चार बजे से ही दिल्ली जाने वाली बसें फुल रहीं। धीरे-धीरे डिपो की नियमित बसें दिल्ली के लिए रवाना होने के बाद बसें कम रहीं तो सुबह 10 बजे के बाद यूपी रोडवेज की बसें भी कोटद्वार पहुंचने लगीं। इससे कोटद्वार डिपो प्रशासन और बसों की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इसके अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, नोएडा आदि एनसीआर एवं मैदानी इलाकों के प्रमुख स्टेशनों के लिए बसों की प्रतीक्षा में सैकड़ों यात्री खड़े रहे। डिपो परिसर में इन यात्रियों के बैठने की व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रतीक्षारत यात्री डिपो के बाहर सड़क पर ही खड़े रहे। इसका एक कारण डिपो के बाहर सड़क से ही बसें संचालित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि त्योहार के समय जब लोग परिवार समेत अपने घरों को लौटे हैं उनके साथ काफी सामान भी है। ऐसे में उनके बैठने व सामान को सुरक्षित रखने का स्थान नहीं मिलने से काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, रोडवेज डिपो के नवनिर्मित भवन की कार्यदायी संस्था के अभियंता विपुल पोखरियाल का कहना है कि जल्दी ही यात्रियों के बैठने आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed