फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MSME For Bharat: मुजफ्फरनगर में चुनौतियों व समाधान पर हुआ मंथन, उद्यमियों को मिले बेहतर भविष्य के संकेत

Sat, 27 Sep 2025 06:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 27 Sep 2025 06:44 PM IST
खास बातें

मुजफ्फरनगर में MSME कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में पेपर, लोहा, दवा, कृषि उपकरण समेत विभिन्न उद्योगों की चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा शुरू हो चुकी है। मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
MSME For Bharat Conclave in Muzaffarnagar: Discussion on Challenges and Solutions for Local Industries
मुजफ्फरनगर में MSME - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:56 PM, 27-Sep-2025
राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
सरकार की प्राथमिकता पर है MSME: राज्यमंत्री
शहर के विभिन्न व्यापारियों और उद्यमियों ने पैनल से सवाल जवाब किए। वहीं राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार MSME के लिए बड़े कदम उठा रही है। इससे जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान पर काम किया जा रहा है। जो भी इंडस्ट्री की समस्याएं हैं उनका भी निवाराण करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। 

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सुधार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसमें समय लगेगा लेकिन सभी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने बताया कि जिले में दमकल स्टेशन और ईएसआई अस्पताल बनाए जाने की योजना है। वहीं आईटीआई के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित कर उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा।
04:58 PM, 27-Sep-2025
2047 तक के लक्ष्य को पाना है तो MSME को देना होगा बढ़ावा: डीएम उमेश मिश्रा
डीएम उमेश मिश्रा ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया और कहा कि यदि हम चाहते है कि आने वाले भारत समर्थ हो सके, आत्मनिर्भर हो सके तो लघु उद्योग को बढ़ावा देना होगा। प्रदेश सरकार 2047 तक के लक्ष्य को लेकर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
04:41 PM, 27-Sep-2025
मंडलायुक्त बोले- युवा भारत की असली ताकत 
अमर उजाला के एमएसएमई कार्यक्रम में शामिल हुए मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल अटल कुमार राय ने इस कॉन्क्लेव के लिए अमर उजाला का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत युवा शक्ति है। कौशल विकास के जरिए उनके हुनर को दिशा दी जा रही है। 

04:25 PM, 27-Sep-2025
कॉन्क्लेव में काफी संख्या में उद्यमी मौजूद हैं। यहां सीधे संवाद में कारोबारी और व्यापारी शासन और प्रशासन के जनप्रतिनिधियों से सीधे सवाल जवाब कर सकेंगे। कॉन्क्लेव में दो सैशन होंगे। पहले सैशन में उद्योग जगत की समस्याओं और  चुनौतियों पर बात होगी तो वहीं दूसरे सैशन में जिले में एमएसएमई के भविष्य की रणनीति और सुझावों पर चर्चा होगी।
04:09 PM, 27-Sep-2025
क्या है MSME, ये भी जानिए
सूक्ष्म उद्यम (Micro Enterprise): एक उद्यम जिसमें निवेश 1 करोड़ रुपये से अधिक न हो और टर्नओवर 5 करोड़ रुपये से अधिक न हो।
लघु उद्यम (Small Enterprise) : एक उद्यम जिसमें निवेश 10 करोड़ रुपये से अधिक न हो और टर्नओवर 50 करोड़ रुपये से अधिक न हो।
मध्यम उद्यम (Medium Enterprise) : एक उद्यम जिसमें निवेश 20 करोड़ रुपये से अधिक न हो और टर्नओवर 100 करोड़ रुपये से अधिक न हो। 
03:53 PM, 27-Sep-2025
मुजफ्फरनगर में MSME - फोटो : अमर उजाला
कॉन्क्लेव में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, सहारनपुर मंडल के कमिश्नर अटल कुमार राय एंव अन्य सभी अतिथियों को अमर उजाला की तरफ से प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
03:27 PM, 27-Sep-2025
नौ अक्तूबर को दिल्ली में होगा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव
26 शहरों के क्षेत्रीय कॉन्क्लेव होने के बाद नौ अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, एक्सपो व पुरस्कार समारोह होगा। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
03:06 PM, 27-Sep-2025
यह है इस कॉन्क्लेव का मकसद
इस कॉन्क्लेव में जिलेभर के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों से जुड़े उद्यमी और कारोबारी जुट रहे हैं। उद्योग जगत की चुनौतियों और उनके समाधान पर यहां मंथन किया जाना है। साथ ही सरकार की मौजूदा योजनाओं और आने वाली नीतियों से उद्यमियों को अवगत कराया जाएगा।
02:41 PM, 27-Sep-2025
आईआईए, फेडरेशन और लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में आ रही समस्याओं को संवाद के माध्यम से रखने पहुंचे हैं। इसके अलावा विभिन्न उद्योगों से जुड़े उद्यमी अपने विचार रखेंगे। एक ही मंच पर जनप्रतिनिधि, उद्यमी और अधिकारियों की मौजूदगी से सार्थक मंथन होगा और समाधान की दिशा में पहल होगी।

आप इस कॉन्क्लेव को हमारे फेसबुक पेज पर आप लाइव देख सकते हैं। लाइव देखने के लिए हमारे फेसबुक पेज को इस लिंक www.facebook.com/AuNewsMeerut पर क्लिक करें।
02:23 PM, 27-Sep-2025

MSME For Bharat: मुजफ्फरनगर में चुनौतियों व समाधान पर हुआ मंथन, उद्यमियों को मिले बेहतर भविष्य के संकेत

मुजफ्फरनगर में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) की चुनौतियों और उनके समाधान पर मंथन शुरू हो चुका है। पेपर, लोहा, दवा, कृषि उपकरण समेत जिले के अन्य उद्योगों और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जानी है।  

मेरठ रोड स्थित राजकीय आईटीआई के भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई सभागार में दोपहर ढाई बजे से पंजीकरण शुरू कर दिए गए। इसके बाद कॉन्क्लेव शुरू किया गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। उन्होंने दीप प्रज्जवलन के साथ कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। वह यहां सरकार की उद्यमियों, व्यापारियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी देंगे।

मंडलायुक्त अटल कुमार राय, डीएम उमेश मिश्रा, पीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर, उद्योग उपायुक्त जैस्मिन फौजदार समेत अन्य अतिथि शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed