Sambhal News Live: छह घंटे छावनी बना रहा जिला न्यायालय के आसपास का क्षेत्र, संभल में इंटरनेट सेवा बहाल
Sambhal Jama Masjid Hearing Today News Live: संभल में शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा करने के मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन संभल स्थित चंदौसी की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी है। माैके पर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। न्यायालय की ओर आने वाले सभी रास्तों को बैरीकेडिंग कर सील कर दिया गया है। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स
लाइव अपडेट
संभल में इंटरनेट बहाल, इलाकों में पुलिस गश्त जारी
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में गश्त करती रही पुलिस
संभल में शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा करने के मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन चंदौसी की कोर्ट में शुक्रवार को पहली सुनवाई को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर जिला न्यायालय समेत पूरा परिसर क्षेत्र छावनी में तब्दील रहा। जिला न्यायालय से लेकर आसपास के मकानों की छतों पर पुलिस बल व पीएसी तैनात रही। सुबह आठ बजे से ही जिला न्यायालय परिसर से लेकर मुख्य द्वार तक भारी पुलिस बल तैनात हो गया। छह घंटे तक पूरा इलाका पुलिस के पहरे में रहा।
संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच जामा मस्जिद में नमाज पूरी
संभल में शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। बड़ी संख्या में लोग मस्जिद पहुंचे। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैनात था। मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की है। सभी ने शांति बनाए रखी और कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी। सपा सांसद के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क ने मस्जिद के सर्वे को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मस्जिद का सर्वे गलत तरीके से हुआ है। नमाजियों ने कहा कि हमने बहुत सुकून के साथ नमाज अदा की। सुरक्षा के कड़े इंतजामों से हमें कोई परेशानी नहीं हुई, और सब कुछ शांतिपूर्वक चला।
सपा की जांच समिति में सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज को शामिल करने की मांग
समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने संभल पत्थरबाजी मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज को जांच समिति में शामिल करने की मांग की है। बर्क ने कहा, "समाजवादी पार्टी लगातार मांग कर रही है कि इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के एक मौजूदा जज की अध्यक्षता में हो। उन्होंने आगे कहा कि स्थान पूजास्थल अधिनियम का सही तरीके से उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने अजमेर दरगाह पर दायर याचिका का हवाला देते हुए कहा, "यह गलत है कि बाबर ने मंदिर तोड़ा और मस्जिद बनाई, वहां पहले से ही एक मस्जिद थी।
केंद्रीय मंत्री अठावले: किसी भी पक्ष को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए
संभल हिंसा पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, " संभल में जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था...हमें शांति चाहिए...किसी भी पक्ष को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। उन्हें अदालत के फैसले से सहमत होना चाहिए।
जुमे की नमाज में पहुंचे सपा सांसद के पिता, छतों से की जा रही निगरानी
संभल में जामा मस्जिद में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर रखी है। मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज पुलिस बल के साथ संभल में हैं। समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता भी मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे। माैके पर जफर अली ने भी उपस्थित दिखे। पुलिसकर्मी घरों की छतों से इलाके की निगरानी कर रहे थे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। हिंसा के बाद पहली जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और मजिस्ट्रेटों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी। जफर अली ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि संभल में शांति बनी रहे और लोग बिना किसी डर के अपनी नमाज अदा कर सकें।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर: सामाजिक विचारधारा को खराब करने वाला विषय
संभल की घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "...ये विषय हमारे देश के सामाजिक विचारधारा को खराब करने वाला विषय है। संभल में बहुत बुरी घटना हुई है। हमारे लिए बेहतर होगा कि हम 'प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991' के अनुसार इस प्रकार की चीजों को सुप्रीम कोर्ट के पास पहुंचा कर तय करें। हमारे देश में अभी भविष्य के बारे में सोचने का समय है, हमें 21वीं सदी में 15वीं-16 वीं सदी के विषय पर लड़ कर क्या लाभ होगा?"
केशव प्रसाद मौर्य: सपा तथा उनके गुंडे-दंगाइयों, माहौल खराब करने की कोशिश न करें
संभल पथराव घटना पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "सरकार हमेशा कोर्ट के आदेश का पालन करती है। सपा लगातार कोर्ट का उल्लंघन करने वाला कार्य करती है। मैं कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं और सपा तथा उनके गुंडे-दंगाइयों, अपराधियों को हिदायत देता हूं कि माहौल खराब करने की कोशिश न करे। अन्यथा सपा डूब जाएगी। दूरबीन लेकर भी खोजेंगे तो पता नहीं चलेगा।
#WATCH लखनऊ (यूपी): संभल पथराव घटना पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "सरकार हमेशा कोर्ट के आदेश का पालन करती है। सपा लगातार कोर्ट का उल्लंघन करने वाला कार्य करती है। मैं कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं और सपा तथा उनके गुंडे-दंगाइयों, अपराधियों… pic.twitter.com/Bct9ahejgT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2024