फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amit Shah Moradabad visit: गृहमंत्री अमित शाह बोले- इस बार 73 और 65 नहीं.. यूपी में सीधे 80 सीट जीतेंगे

Fri, 12 Apr 2024 12:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 12:44 PM IST
खास बातें

गृहमंत्री अमित शाह मुरादाबाद में कहा कि इस लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में कानून व्यवस्था लचर थी। आज योगी के शासनकाल में माफिया और गुडें पलायन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Amit Shah Moradabad visit: Home Minister public meeting in Moradabad, crowd started gathering meeting venue
मुरादाबाद में अमित शाह में रैली को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:52 PM, 12-Apr-2024
मुरादाबाद पहुंचे अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे यूपी में एयरपोर्ट बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस वे दिए और सिक्स लेन तैयार हो रहे हैं। सरकार 80 लाख ग्रामीणों तक बिजली पहुंचाने का काम कर रही है। मोदी सरकार ने तीन करोड़ से अधिक गरीबों का पांच लाख तक का इलाज मुफ्त करने का काम किया है। इसके अलावा 2 करोड़ शौचालय 10 साल में बने। इसका लाभा 14 करोड़ लाभार्थियों ले रहे हैं। 
 
 
12:48 PM, 12-Apr-2024
गृहमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को घर देने का काम किया है। 14 करोड़ लोगों को गैस सिलिंडर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2013 के दौरान यूपी में तस्करों और गुंडों का राज चलता था। समाजवादी पार्टी को सभी लोगों ने मिलकर हराया। इसके बाद यहां का विकास शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश से हिंदू पलायन कर रहा था। उन्होंने कैराना का उदाहरण भी दिया। कहा कि आज हिंदुओं की जगह गुंडे पलायन कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ सात साल के भीतर पूरे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में आज कानून का राज है।  को सुरक्षित यहां से पलायन खत्म होने के साथ माफिया राज समाप्त हो गया है। इसके अलावा गो तस्करी भी बंद हो गए है। 
 
 
विज्ञापन
12:48 PM, 12-Apr-2024
मुरादाबाद में अमित शाह में रैली के दौरान मौजदू कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में 10 साल के अंदर आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया गया। उन्होंने कहा कि 10 साल तक कांग्रेस पार्टी की सरकार थी। पाकिस्तान से हर रोज आलिया, मालिया और जमालिया आते थे। इसक बाद बम धमाके कर कर चले जाते थे। मोदी के आने के बाद उन्होंने फिर से गलती कर पुलवामा में धमाका किया। मगर वह भूल गए कि मनमोहन सिंह की सरकार नहीं है। इसके बाद मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। 
 
 
12:44 PM, 12-Apr-2024
मुरादाबाद में अमित शाह में रैली के दौरान मौजदू कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
उन्होंने कहा कि कश्मीर हमारा है। मगर कांग्रेस के लोग कहते हैं कि उत्तर प्रदेश वालों का कश्मीर से क्या लेन देन है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद के लोग कश्मीर के अपनी जान देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस पार्टी ने अनुच्छेद 370 को जारी रखा। मोदी सरकार ने आते ही इस खत्म कर दिया।
 
12:42 PM, 12-Apr-2024
मुरादाबाद में अमित शाह में रैली के दौरान मौजदू कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सिर्फ राम मंदिर नहीं, बाबा विश्वनाथ का दरबार भी सजाया गया। इसके अलावा बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पुनर्जीवित करवाए गए। सोमनाथ का मंदिर भी बनाने का काम किया जा रहा है। 
 
 
12:42 PM, 12-Apr-2024
मुरादाबाद में अमित शाह में रैली के दौरान मौजदू कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
विपक्षी राम मंदिर का विरोध करते रहे। मोदी ने राम मंदिर को तैयार कर उसका प्राण प्रतिष्ठा करवाया। उन्होंने कहा कि इसका निमंत्रण विपक्षी दलों को भेजा गया था। इसके बाद भी वह प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित भी नहीं हुए। उनको अपने वोट बैंक का डर सता रहा था। उन्होंने कहा कि सालों तक मंदिर को बने नहीं दिया गया। उनमें इतनी हिम्मत भी नहीं है कि प्राण प्रतिष्ठा के वक्त वह वहां मौजूद रहे। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:38 PM, 12-Apr-2024
मुरादाबाद में अमित शाह में रैली के दौरान मौजदू कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

राम मंदिर का विरोध करते रहे

अमित शाह ने कहा कि मोदी ने 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर पर से पांचवें नंबर पर पहुंचा दिया है। तीसरी बार मोदी पीएम बनेंगे तो इस बार तीसरे नंबर पर पहुंचा देंगे। मोदी ने एक लाख गरीब बहनों को लखपति बनाया है। अब तक मोदी ने सभी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा विपक्षी हमारा और राम मंदिर का विरोध करते रहे। लेकिन हमने राम मंदिर का निर्माण करवाया।

 
 
12:32 PM, 12-Apr-2024
अमित शाह ने कहा कि मुरादाबाद के लोग पांच सात तक बड़े परेशान रहे। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में पीएम प्रधानमंत्री बने। इसका सबसे बड़ा कारण यूपी हैं। यूपी में बड़ी जीत के कारण मोदी पीएम बने। इस बार उन्हें कहा कि तीसरी बार 73 और 65 नहीं सीधे 80 सीट जीतेंगे।
 
12:23 PM, 12-Apr-2024
मुरादाबाद पहुंचे अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करने के लिए अमित शाह पहुंच चुके हैं। उनके मंच पर पहुंचते ही लोग नारे लगाने लगे। इसके बाद उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 

 
 
11:45 AM, 12-Apr-2024
जनसभा स्थल पर भाजपा नेता लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच वह विपक्षी गंठबंधन पर लगातार हमलावर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार के दौरान कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। इसके अलावा सभी को मुफ्तर राशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। मौके पर लगातार नारेबाजी की जा रही है। 
 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed