{"_id":"6aa1d31cfa0c4d694b0f0774","slug":"big-defaulters-of-electricity-bills-are-on-the-radar-of-the-corporation-bareilly-news-c-4-bly1015-963315-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली बिल के बड़े बकायेदार निगम के रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली बिल के बड़े बकायेदार निगम के रडार पर
Thu, 10 Sep 2026 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 10 Sep 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बिजली बिल के बड़े बकायेदार विद्युत निगम के रडार पर है। शासन की ओर से सितंबर माह में 76 करोड़ रुपये की बकाया वसूली का लक्ष्य मिलने के बाद बड़े बकायेदारों पर सख्ती शुरू की गई है।
शहर के करीब 25 हजार उपभोक्ता दो माह से बिजली का करीब 21 करोड़ रुपये का बिल दबाए बैठे हैं। इनमें करीब 20 हजार घरेलू और पांच हजार व्यावसायिक कनेक्शन हैं। निगम से मिली रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा बकाया घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं पर है।
20,582 घरेलू उपभोक्ताओं पर 14.70 करोड़ रुपये बिजली बिल का बकाया है। इसके अलावा 5,302 व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर 6.80 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। बकाया वसूली के लिए 719 उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी की जा चुकी है। इनसे 1.34 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है।
विज्ञापन
शहर के सभी 24 उपकेंद्र के तहत आने वाले इलाकों में 20 विभागीय टीमें निरंतर बिल वसूली को लेकर अभियान चलाएंगी। अधिशासी अभियंता कृष्णनंद कुमार ने बताया कि दो माह से बिल जमा नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों से 20 करोड़ की वसूली की जाएगी।