Meerut News Live: महिला वकील के हत्यारोपी को पेशी के दौरान कोर्ट में पीटा, पुलिस गिरफ्त से फरार हुआ युवक फरार
मेरठ में जल्दी तीन नए बिजलीघर बनकर तैयार होंगे। वही बिजनौर में सोमवार सुबह अस्पताल में प्रसूता की प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।
लाइव अपडेट
मेरठ के कंकरखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार सुबह एक नाबालिग लापता हो गया। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में नाबालिक की तलाश की। सोमवार शाम परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी की तहरीर दी।
गोविंदपुरी निवासी एक युवक ने सोमवार चांद थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा सुबह के समय खेलने की बात कहकर घर से निकला था। जब दोपहर बाद तक भी नाबालिग घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई थी। परिजनों ने नाबालिग की आसपास के क्षेत्र में तलाश की थी। वहीं नाबालिग के दोस्तों से भी पूछताछ की थी। जिस पर दोस्तों ने बताया कि वह तो खेलने के लिए ही नहीं आया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे के पास मोबाइल नहीं है। देर शाम नाबालिग ने परिजनों को अनजान नंबर से कॉल कर बताया कि उसे किसी ने पकड़ रखा है। नाबालिग की बात सुन परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने उक्त नंबर की लोकेशन निकाली। जिस पर मोबाइल की लोकेशन मथुरा की निकली। पुलिस की दो टीमें नाबालिग की बरामदगी के लिए मथुरा के लिए रवाना हो गई है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि पुलिस टीम रवाना हो गई है। नाबालिक को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
बिजनौर के चांदपुर में पुलिस अभिरक्षण में सीएचसी स्याऊ में चिकित्सा परीक्षण कराने पहुंचा युवक शौचालय जाने के बहाने फरार हो गया। युवक के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक ने घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता व्यक्त की है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुलिस शांति भंग के एक आरोपी को सीएचसी स्याऊ में चिकित्सा परीक्षण के लिए लेकर गई थी। सीएचसी स्याऊ पहुंचने पर आरोपी ने पुलिस कर्मियों से शौचालय जाने को कहा। पुलिस कर्मियों ने आरोपी को शौचालय के लिए भेज दिया। आरोपी मौके का फायदा उठाते हुए शौचालय न जाकर पीछे के रास्ते से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की जानकारी पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि वे बाहर हैं, उनकी जानकारी में नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत सोमवार को एक विवाह मंडप में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया एवं विशिष्ट अतिथि युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखवेंद्र सोम द्वारा मां सरस्वती एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष पुष्पार्पित कर किया गया। इसके उपरांत मां सरस्वती की वंदना कर अतिथियों का मालापर्ण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सतेंद्र सिसोदिया ने केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाते हुए सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प से आज करोड़ों लोगों को किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, घर-घर शौचालय व उज्जवला योजना का लाभ मिल रहा है। गैस सिलिंडर के लिए पहले लंबी लाइन लगानी पड़ती थी, आज गैस सिलिंडर घर-घर बिना किसी परेशानी के पहुंच रहा है।
उन्होंने जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पद पर वर्तमान चेयरमैन चौधरी दिनेश कुमार को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखवेंद्र सोम ने अपने संबोधन में कहा कि नौ साल पहले देश और प्रदेश की दिशा और दशा का बखान किया। सम्मेलन में लोकसभा प्रभारी महेंद्र धनौरिया, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, अनूप वाल्मीकि, सीपी सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनिका यादव, ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, चेयरमैन डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. बीरबल सिंह आदि शामिल रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने की संचालन भूपेंद्र बोबी, सतवीर चौहान व विवेक सरोहा ने किया।
सहारनपुर के छुटमलपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, घायल को उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया।
बिजनौर में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश रामअवतार यादव ने गंगोत्री देवी हत्याकांड में दोषी पाते हुए जावेद उर्फ अनीस उर्फ दुग्गी को आजीवन कारावास व 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि में से आधी धनराशि मृतका के पति रामोतार शर्मा को क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी।
मंत्रालय में तैनात र्क्लक के पिता को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम
मेरठ के सकौती में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पार कर रहे किसान नरेश (60) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
बताया गया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने फिरोज उर्फ भूरा को तीन साथियों के साथ पकड़ा। पुलिस के अनुसार भूरा गैंगस्टर में जेल गया था। अब जमानत पर बाहर है।
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई, जबकि उसकी आठ वर्षीय पुत्री बाल-बाल बची।
बनमनखी एक्सप्रेस से सीतापुर से लुधियाना सुरेंद्र कुमार का परिवार जा रहा था। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म दो पर जैसे ही ट्रेन रुकी तो सुरेंद्र कुमार की आठ वर्षीय पुत्री कल्पना पानी लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरी। इसी बीच ट्रेन चल दी। कल्पना की मां नीलम ने पुत्री को आवाज लगाते हुए ट्रेन से उतारने का प्रयास किया लेकिन, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गई।
संयोग से एक चाय वाले ने ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला को खींच लिया। जिससे वह बाल-बाल बच गई। महिला के मुंह, हाथ आदि पर गंभीर चोटें आईं। महिला का पति भी ट्रेन से प्लेटफार्म पर कूद गया, जबकि पांच वर्षीय पुत्री प्राची और सामान ट्रेन में ही रह गया।
अधिवक्ता डॉ. अंजली गर्ग हत्याकांड के मुख्यारोपी रमेश भाटी की पेशी के दौरान पिटाई कर दी गई। कोर्ट के बाहर वकीलों ने आरोपी को पीट दिया। बताया गया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया था। महिला अधिवक्ता की घर के बाहर दिनदहाड़े हत्या की गई थी। टीपी नगर पुलिस ने रविवार रात को आरोपी को गिरफ्तार किया था। मकान के कब्जे के विवाद में सुरेश भाटी ने ही अंजलि की हत्या की साजिश रची थी।
प्रवीण हत्याकांड में विनय त्यागी पर शिकंजा
पुलिस के मुताबिक ब्रह्मपुरी निवासी राजीव टूर्री 24 अप्रैल 2015 को घर से आरटीओ कार्यालय के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। एक अधिवक्ता ने बताया था कि कुख्यात विनय त्यागी और मोनू त्यागी ने राजीव टूर्री और प्रवीण शर्मा को अगवा कर लिया। गला दबाकर हत्या के बाद शव गढ़ रोड स्थित काली नदी में फेंक दिया। इस मामले में राजीव के भाई ने ब्रह्मपुरी थाने में विनय त्यागी के खिलाफ हत्या करने की शिकायत की थी।
विनय त्यागी को 30 जनवरी 2017 को अपहरण मामले में देहरादून में गिरफ्तार किया था। उस समय विनय ने प्रवीण की हत्या करना कुबूल किया था। ब्रह्मपुरी पुलिस ने 2017 में विनय त्यागी के बयानों का रिकार्ड देहरादून के प्रेमनगर थाने से मंगाया था। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने बताया कि रिकॉर्ड बयानों के आधार पर विनय त्यागी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 465/2021 के अंतर्गत धारा 302, 34, 364 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया था। विनय तब से ही फरार हैं। इस मामले में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे।