फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News UP: सर्दी से थोड़ी राहत, आज से खुले मेरठ के सभी स्कूल, कोहरे के कारण दस से ज्यादा ट्रेनें लेट

Mon, 20 Jan 2025 09:27 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 20 Jan 2025 09:27 AM IST
खास बातें

सर्दी के कारण बंद चल रहे जिले के कक्षा आठ तक के स्कूल सोमवार से निर्धारित समय पर खुले।

विज्ञापन
West UP News UP: Some relief from cold, all schools in Meerut opened from today, more than ten trains delayed
बच्चे - फोटो : amarujala

लाइव अपडेट

09:23 AM, 20-Jan-2025

सुबह के बजाए रात को आई नौचंदी, 11 घंटे लेट

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। दस से अधिक ट्रेनें रविवार को देरी से पहुंचीं। नौचंदी एक्सप्रेस लेट आने का रिकार्ड तोड़ रही है। रविवार को नौचंदी 11 घंटे की देरी से मेरठ पहुंची, जो सुबह के साढ़े आठ बजे बजाए रात को पौने आठ बजे मेरठ आई। सहारनपुर से वापसी में भी ट्रेन सात घंटे देर से आई। ट्रेन के देर से आने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सहारनपुर- दिल्ली सुपरफास्ट ढाई घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, राज्यरानी एक्सप्रेस ढाई घंटे, हरिद्वार सुपरफास्ट डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। 
09:23 AM, 20-Jan-2025

वेस्ट यूपी में सर्दी से थोड़ी राहत, मेरठ में खिली धूप

रविवार को सूर्य की चमक के आगे सर्दी का असर कम हो गया। धूप इनती तेज थी कि दिन का पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। इससे लोगों को राहत मिली, लेकिन बदलते मौसम में लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। खांसी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए अभी सतर्क रहें। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। रात के समय ठंड बढ़ेगी और सुबह कोहरा और पाला दिखेगा।
विज्ञापन
09:14 AM, 20-Jan-2025

West UP News UP: सर्दी से थोड़ी राहत, आज से खुले मेरठ के सभी स्कूल, कोहरे के कारण दस से ज्यादा ट्रेनें लेट

सर्दी के कारण बंद चल रहे जिले के कक्षा आठ तक के स्कूल सोमवार से निर्धारित समय पर खुले। जिला प्रशासन ने 18 जनवरी तक नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्डों के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था, जबकि कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुले हुए थे। बीएसए आशा चौधरी के अनुसार मेरठ के सभी स्कूल सोमवार को समय पर खोले गए।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed