फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: इमराना के संपर्क में रहे 19 लोग रडार पर, खूनी संघर्ष में गणेशपुर के सात लोगों पर मुकदमा

Mon, 19 Feb 2024 05:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 19 Feb 2024 05:40 PM IST
खास बातें

घरेलू कलह में लोहियानगर में एक युवक ने अपनी गर्दन काट ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गढ़ रोड पर दुल्हन के पिता से 1.20 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन
West UP News Live: Youth cut neck in domestic dispute, read latest news
इमराना, टाइम बम मामला - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

12:12 AM, 20-Feb-2024

खूनी संघर्ष में गणेशपुर के सात लोगों पर मुकदमा

मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में रविवार शाम कश्यप समाज और समुदाय विशेष के परिवार के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गणेशपुर गांव में रविवार शाम कश्यप समाज और समुदाय विशेष के लोगों के बीच रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें 13 लोग घायल हुए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। बीट प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार ने दोनों पक्षों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने बताया कि गांव गणेशपुर में दो समुदायों के मध्य झगड़ा होने की सूचना पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रथम पक्ष सौरभ पुत्र कुसमपाल, सुमित पुत्र पप्पू उर्फ गजेंद्र, अमरपाल पुत्र तेजपाल, प्रवीन पुत्र गजेंद्र व 8-10 अज्ञात तथा दूसरे पक्ष के सलमू पुत्र वसीर, आस मोहम्मद पुत्र सलमू, इमरान पुत्र कल्लू व 8-10 अज्ञात के मध्य एक-दूसरे के ऊपर गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों व बलकटी से लैस होकर हमला कर रहे थे। उपरोक्त दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी में आक्रोशित थे। उन्होंने दोनों पक्षों को मौके पर समझाने व रोकने का प्रयास किया, परंतु वह नहीं माने और अधिक उग्र होकर लाठी डंडों से एक-दूसरे के घरों के दरवाजे व खिड़कियों पर पत्थरबाजी की। जिससे दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस बल द्वारा आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की गई तो पुलिस बल के साथ भी धक्का-मुक्की करते हुए पथराव किया। इस घटना से गणेशपुर में अफरा-तफरी एवं भय का माहौल पैदा हो गया। उच्च अधिकारियों को यथास्थिति से अवगत कराते हुए अतिरिक्त्त पुलिस बल की मांग की। थाना प्रभारी विजय बहादुर दर्जनों पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों के कुछ लोग भाग गए। गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

05:30 PM, 19-Feb-2024
दुष्कर्म में दो को आजीवन कारावास की सजा

बिजनौर विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट पारुल जैन ने अपहरण एवं दुष्कर्म का दोषी पाते हुए सोकेंद्र एवं ब्रजपाल को आजीवन कारावास व 60 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थ दंड की राशि में से 55 हजार पीड़िता को दिए जाएंगे। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजना के तहत तीन लाख रुपये की राशि पीड़िता को दिए जाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
01:32 PM, 19-Feb-2024

मेरठ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप

मेरठ के लावड़-जमालपुर मार्ग स्थित एक बाग में सोमवार सुबह जमालपुर गांव निवासी जयकिशन जाटव (35)पुत्र धनपत का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।

परिजनों के मुताबिक जयकिशन शनिवार को हापुड़ स्थित एक अस्पताल में रिश्तेदार को अस्पताल से छुट्टी दिलाने गया था। वहां से लौटकर आने के बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों उसकी काफी तलाश की और फोन किए, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो बच्चे हैं।

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मूलरूप से शिवपुरा थाना परतापुर के रहने वाले हैं, लेकिन काफी सालों से जलालपुर गांव में रह रहे थे।  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
10:59 AM, 19-Feb-2024

केवल पंजाब में किसानों का आंदोलन: वीके सिंह

जनरल वीके सिंह बीच में - फोटो : Amar Ujala
बागपत के बालैनी क्षेत्र स्थित पुरा महादेव मंदिर पर सोमवार सुबह केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। जहां जनरल वीके सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन सिर्फ पंजाब से चल रहा है।
10:55 AM, 19-Feb-2024

बिजनौर में रोडवेज बस की टक्कर में बाइक सवार की मौत 

बिजनौर के स्योहारा में बाइक सवार युवक की बस की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रविवार की देर रात्रि सुखबीर पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम सोनाला फरीदपुर थाना अमरोहा बाइक से स्योहारा से अपने घर वापस जा रहा था कि स्योहारा सहसपुर रोड स्थित ग्राम महमूदपुर के पास सामने से आ रही रोडवेज बस की भिड़ंत में आ गया जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
10:41 AM, 19-Feb-2024

सहारनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव ताजपुरा के पास किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बेहट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। 

हादसा सोमवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव संदलहेडी निवासी सतीश कुमार(45) पुत्र अतर सिंह रविवार को कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव रंडौल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था। देर रात वह अपने घर वापस जाने के कहने लगा। इस पर उसका भतीजा विनित उसे कार से संदलहेडी छोड़कर चला गया। बताया गया कि इसके बाद सतीश सुबह करीब तीन बजे बाइक लेकर रंडौल के लिए निकल पडा।

जैसे ही वह गांव ताजपुरा के पास पहुंचा तो उसकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:45 AM, 19-Feb-2024

भीषण सड़क हादसे में वीडियोग्राफर की मौत, चार घायल

बिजनौर के धामपुर हाईवे 74 पर कार और बाइक में टक्कर हो गई। बाइक सवार ड्रोन वीडियोग्राफर की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए  ।टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक नूरपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी 24 वर्षीय शुभम पुत्र सुरेश था। जो ड्रोन से नगीना थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरी में एक शादी में ड्रोन से अपने साथी के साथ वीडियोग्राफी करने गया था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । जबकि अन्य चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
09:20 AM, 19-Feb-2024

गढ़ रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हन के पिता से 1.20 लाख रुपये लूटे

गढ़ रोड हसनपुर कदीम स्थित एक विवाह मंडप के बाहर दूल्हन के पिता का बैग दो बाइक सवार बदमाश लूटकर ले गए। बैग में 1.20 लाख रुपये थे।शोर मचाने पर लोगों ने बाइक सवार का पीछा किया। आरोपी भागने में सफल रहे। लूट की रिपोर्ट थाने पर दर्ज कराने का तहरीर दी गई है।

शामली में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत का लगाया आरोप
झिंझाना थानाक्षेत्र के बिडौली गांव में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस शनिवार की रात व्यक्ति लेकर गई थी। रात में शव घर के बाहर डालकर फरार हो गई। सीओ ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।

परिजनों के अनुसार  क्षेत्र के गांव बिडौली निवासी भूरा पुत्र महबूब (33)को पुलिस 18-19 की रात्रि पूछताछ के लिए बिडौली चौकी पर ले गई थी। मृतक के भाई सद्दाम ने बताया कि आधे घंटे के बाद ही मेरे भाई का शव लेकर पुलिस वापस आ गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस चौकी के दरोगा ने उनके भाई के साथ मारपीट की तथा गर्दन तोड़कर मौत के घाट उतार दिया।

परिजनों ने बताया कि घर से भाई को ले जाने के बाद ही पुलिस कुछ देर बाद ही मरे भाई को घर पर यह कह कर डाल गई कि पुलिस के डर से घबरा रहा है।इसका इलाज कर लो।  परिजनों ने बिडौली चौकी पुलिस पर निर्दोष को पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 
09:20 AM, 19-Feb-2024

गंगनहर में कूदने पहुंची महिला को सिपाहियों ने बचाया

मेरठ के नौचंदी क्षेत्र की रहने वाली महिला मसूरी क्षेत्र में गंगनहर में शनिवार शाम को आत्महत्या करने पहुंची तो हेड कांस्टेबल नरेंद्र राठी और सिपाही भारत कुमार ने महिला की काउंसिलिंग कर आत्महत्या करने से बचा लिया। संपत्ति विवाद में ससुरालियों से परेशान होकर महिला मेरठ से गंगनहर में छलांग लगाने आईं थी। वह कूदने की फिराक में थी तभी मौके पर पहुंचे नरेंद्र और भारत ने उन्हें पकड़ लिया।

इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। मौके पर महिला की बेटी, मां, चचेरा भाई व एक रिश्तेदार पहुंचे। महिला की बेटी ने बताया कि उसकी मां 16 फरवरी को घर से चली गई थीं। देर शाम तक जब नहीं लौटी तो उसने नौचंदी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वह शनिवार दोपहर को मसूरी पहुंची। जैसे ही वह छलांग लगाने लगीं तो पुलिसकर्मियों ने आकर उन्हें पकड़ लिया।

एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल नरेंद्र राठी और सिपाही भारत कुमार ने सराहनीय कार्य किया है। इनको सम्मानित करने के लिए वह अधिकारियों को पत्र लिखेंगे। इनके सम्मानित होने से अन्य पुलिसकर्मी भी प्रोत्साहित होंगे। 

09:19 AM, 19-Feb-2024

घरेलू कलह में युवक ने गर्दन काटी, हालत गंभीर

लोहियानगर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर ग्रामीण सोसाइटी के रहने वाले कपिल(28) अरोड़ा ने रविवार को चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर आत्महत्या की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गढ़ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। यहां ऑपरेशन के बाद उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक घरेलू कलह से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया है।

कपिल अरोड़ा पुत्र एक फ्लैट में अकेला रहता है। उसकी बहन और जीजा आशू शास्त्रीनगर में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक यह युवक नशे का आदी है। वह काफी समय से घरेलू कलह से परेशान है। रविवार दोपहर पुलिस को पता चला कि युवक ने चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, लोहियानगर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय का कहना है कि युवक के परिजनों से बातचीत की जा रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed