फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: पश्चिमी यूपी में छाया घना कोहरा, सीजन में सबसे सर्द रहा मंगलवार, हादसे में होमगार्ड की मौत

Wed, 27 Dec 2023 10:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Dec 2023 10:05 AM IST
विज्ञापन
West UP News Live: Tuesday was the coldest in season, dense fog in western UP, read latest news
fog in meerut - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:12 PM, 27-Dec-2023
मेरठ के भावनपुर के अब्दुलापुर स्थित नई बस्ती गढ़ी महोल्ला मे मंगलवार को ढाई बजे के आसपास चार बदमाशों ने मकान की दीवार कूदकर घर मे सो रहे दंपती को तमंचे के बल पर बंधक बनाया और जमकर लूटपाट की।  

बदमाशों ने दंपती के विरोध करने पर उनके साथ जमकर मारपीट की और अनीता व उसके पति पिंटू को घायल कर दिया। वहीं शोर शराबा सुनकर। आसपास के लोगों ने मौंके पर पहुचंकर जानकारी ली।

बताया गया कि ग्रामीण और बदमाशों के बीच हाथापाई में एक बदमाश को दबोच लिया गया जबकि अन्य फरार होने में कामयाब हो गए। ग्रामीणों के अनुसार तीन बदमाश मोके से फरार हो कए, वहीं पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया
01:04 PM, 27-Dec-2023
 मेरठ के मवाना में सुबह 4 बजे मवाना में फलावदा चौराहे के पास घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में पीछे वाले ट्रक का चालक सुक्खा घायल हो गया और ट्रक में फस गया। पुलिस ने बमुश्किल उसको ट्रक से बाहर निकाल कर इलाज के लिए मेरठ भिजवाया। इसके बाद ट्रक को खिंचवाकर मवाना से बाहर खड़ा कराया। अभी तक कोई तहरीर इस संबंध में थाने में नहीं दी गई है। ट्रक चालक जोया का निवासी है जो ट्रक को लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
10:18 AM, 27-Dec-2023

दूसरे पुलवामा हमले की धमकी देने वाले मदरसा छात्र को पुलिस ने पकड़ा

देवबंद के एक मदरसे से पुलिस ने एक छात्र को पकड़ा है। उसने सोशल मीडिया (एक्स) पर धमकी भरी पोस्ट डाली है जिसमें लिखा बहुत जल्द इंशाअल्लाह दूसरा पुलवामा भी होगा। ऐसी धमकी भरी पोस्ट सामने आने के बाद एटीएस समेत अन्य खुफिया एजेंसियां पर छात्र से पूछताछ में जुट गई हैं।

देवबंद की खानकाह पुलिस चौकी की टीम द्वारा पकड़ा गया मदरसा छात्र मोहम्मद तलहा मजहर झारखंड के जमशेदपुर सरायकेला का रहने वाला बताया गया है। वह मजहबी तालिम हासिल करने के लिए देवबंद आया हुआ है। उसके सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट की गई। ये पोस्ट उसी की है या किसी दूसरे की हरकत है पुलिस, एटीएस समेत अन्य खुफिया एजेंसियां इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि इस प्रकार का मामला सामने आने के बाद मदरसा छात्र को पूछताछ के लिए हिरास्त में लिया गया था। लेकिन उससे अभी कुछ हासिल नहीं हुआ। जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। फिर भी पुलिस पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच पड़ताल कर रही है।
09:56 AM, 27-Dec-2023
बागपत जनपद में  बाइक सवार होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि  होमगार्ड सूर्य नगर कालोनी से पीआरवी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान बडौत.अमीनगर सराय मार्ग पर अज्ञात वाहन ने होमगार्ड को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। वहीं होमगार्ड की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
09:43 AM, 27-Dec-2023

West UP News Live: पश्चिमी यूपी में छाया घना कोहरा, सीजन में सबसे सर्द रहा मंगलवार, हादसे में होमगार्ड की मौत

मंगलवार को घने कोहरे से शहर के अपने आगोश में ले लिया। सीजन में सबसे सर्द मंगलवार का दिन रहा यहां का तापमान सामान्य से नीचे आ गया। कोहरे के चलते दिन भर धूप गायब रही और गलन वाली सर्दी ने ठिठुरन बढ़ा दी। शाम होते होते फिर कोहरे का असर दिखने लगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो कोहरे के चलते मौसम ठंडा बना रहेगा। दो दिन में करीब सात डिग्री अधिकतम् तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

अधिकतम तापमान मंगलवार को पहली बार19.8 डिग्री दर्ज किया गया। यही सीजन में सबसे कम रहा है। इससे पहले 20.5 डिग्री तापमान 20 दिसंबर को दर्ज किया गया था। मंगलवार की सुबह से ही घने कोहरे का असर दिखाई दिया। पूरे जनपद में कोहरे की मोटी चादर के चलते विजिबिलटी शून्य हो रही थी। वहीं बुधवार को भी सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा।

दिल्ली दून हाईवे पर दस मीटर तक भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे का असर इतना ज्यादा था कि हाईवे से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा। कोहरे के चलते दिन में मौसम ठंडा रहा और धूप गायब रही और गलन वाली सर्दी ने ठिठुरन बढ़ाया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 9.8डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed