{"_id":"6ab41498f9047945b7035660","slug":"commuters-and-farmers-troubled-by-waterlogging-and-marshy-conditions-agra-news-c-421-1-sagr1012-17823-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जलभराव और दलदल से राहगीर, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जलभराव और दलदल से राहगीर, किसान परेशान
विज्ञापन
Waterlogged marsh on the Beirai-Nagla Purohit Chak Road.
सैंया। ग्राम पंचायत बीरई के नगला पुरोहित चकमार्ग अव्यवस्था का शिकार है। जलभराव और दलदल के कारण किसानों और राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। आलम यह है कि रास्ते पर पैदल चलना तो दूर, ट्रैक्टर तक फंस जाते हैं।
ग्राम पंचायत बीरई से नगला पुरोहित जाने वाले इस 1 किलोमीटर लंबे चकमार्ग से किसान अपने खेतों तक पैदल और ट्रैक्टरों से आते-जाते हैं। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश में चकमार्ग पर जलभराव हो जाता है। कीचड़ और दलदल होने के कारण राहगीर फिसलकर गिरते रहते हैं। लोगों का इस रास्ते से होकर खेत, बाजार आना-जाना मुश्किल हुआ है। किसानों के ट्रैक्टर भी दलदल में फंस चुके हैं। इन्हें निकालने के लिए दूसरे ट्रैक्टर की मदद लेनी पड़ती है।
चकमार्ग पर दलदल की समस्या लेकर ग्रामीण चंद्र प्रकाश धाकरे समाधान दिवस भी जा चुके हैं। उन्होंने एसडीएम खेरागढ़ के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गांव के रामगोपाल धाकरे, राजकुमार सिंह, सीपी धाकरे और परमाल सिंह ने प्रशासन से दलदल समाप्त कराने और चकमार्ग निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
चकमार्ग का निरीक्षण किया जाएगा। जलनिकासी की व्यवस्था कराकर रास्ते की समस्या का जल्द समाधान कराएंगे। - जयकिशन दोहरे, खंड विकास अधिकारी, सैंया