West UP News Live: मेरठ में आज कई क्षेत्रों में नहीं रहेगी बिजली, साइबर ठगों ने युवक से की 92 हजार की ठगी
{"_id":"67f0af3f7371079b5b0ba3f0","slug":"west-up-news-live-there-will-be-no-electricity-in-many-areas-of-meerut-today-cyber-thugs-cheated-a-young-man-2025-04-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: मेरठ में आज कई क्षेत्रों में नहीं रहेगी बिजली, साइबर ठगों ने युवक से की 92 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 05 Apr 2025 04:10 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 05 Apr 2025 04:10 PM IST
खास बातें
मेरठ और आसपास के जिलों की खास खबरें पढ़ने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ। एक क्लिक में पढ़ें छह जिलों के मुख्य समाचार।
विज्ञापन
Cyber Crime Laws
- फोटो : AdobeStock
लाइव अपडेट
04:10 PM, 05-Apr-2025
प्लॉट के नाम पर फर्जी बैनामा कराकर डेढ़ करोड़ की ठगी
परतापुर व कंकरखेड़ा क्षेत्र में प्लॉट दिखाकर फर्जी बैनामा कराकर एक गिरोह ने चार लोगों से करोड़ों की ठगी कर ली। पीड़ित लोगों के द्वारा रुपए वापस मांगे गए तो धमकी देकर वापस भगा दिया एसएसपी से शिकायत के बाद परतापुर थाने में आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
परतापुर व कंकरखेड़ा क्षेत्र में प्लॉट दिखाकर फर्जी बैनामा कराकर एक गिरोह ने चार लोगों से करोड़ों की ठगी कर ली। पीड़ित लोगों के द्वारा रुपए वापस मांगे गए तो धमकी देकर वापस भगा दिया एसएसपी से शिकायत के बाद परतापुर थाने में आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
09:48 AM, 05-Apr-2025
मेरठ में मरम्मत कार्यों के कारण शनिवार को कंकरखेड़ा उपकेंद्र क्षेत्र के न्यू गोविंदपुरी, मेहंदी मोहल्ला और गोविंदपुरी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा खिर्वा चौपला, गायत्री ग्रीन कालोनी, दांतल जटौली, श्याम विहार कालोनी, बीआईटी में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। वहीं, गोल मंदिर, आरटीओ, आवास विकास, स्कीम 7, तेजगढ़ी, सेंट्रल मार्केट, शास्त्रीनगर, इंद्रलोक, आशियाना, शास्त्रीनगर, अहमद नगर, गोला कुंआ, इस्लामाबाद, विकासपुरी, बुनकर नगर, पिलोखड़ी, श्याम नगर, पूर्वा इलाही बख्श, दिल्ली रोड, बागपत रोड, भगवतपुरा, शिव शंकरपुरी, प्रह्लाद नगर, देवपार्क, मलियाना, भोपला रोड, गंगा कालोनी, संजय कालोनी, शताब्दीनगर सहित अन्य क्षेत्रों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
09:48 AM, 05-Apr-2025
युवती ने इंस्टाग्राम पर की खरीदारी, साइबर अपराधियों ने 35 हजार ठगे
बेगमबाग निवासी ज्योति बटवानी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी की तो साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस गई। उनके खाते से साइबर अपराधियों ने 35 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व करीब इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर 1750 रुपये कीमत का सामान खरीदा था। शाम को उनके पास कॉल आई और उनसे कहा गया कि आपका खरीदा सामान अभी स्टॉक में नहीं है। हम आपके रुपये वापस कर रहे हैं। उन्हें झांसा देते हुए साइबर ठगों ने अकाउंट से 35 हजार रुपये निकाल लिए। सीओ कैंट संतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
09:48 AM, 05-Apr-2025
मां-बेटी के अश्लील फोटो बनाकर कई आईडी से किए वायरल
टीपीनगर थाना क्षेत्र निवासी मां-बेटी के फोटो अश्लील बनाकर किसी ने इंस्टाग्राम पर कई आईडी से वायरल कर दिए। महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि कई आईडी से लगातार उनके फोटो वायरल कर अश्लील बातें लिखी गई हैं। इससे उनकी समाज में काफी बदनामी हो रही है। इससे वह काफी परेशान हैं। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
09:11 AM, 05-Apr-2025