फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pea prices surged by 45 in two days.

Kullu News: दो दिन में 45 रुपये उछला मटर का भाव

Thu, 24 Sep 2026 05:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 24 Sep 2026 05:18 AM IST
विज्ञापन
Pea prices surged by 45 in two days.
कुल्लू। लाहौल घाटी की मटर की दूसरी फसल तैयार होकर मंडियों में पहुंचना शुरू हो गई है। फसल की बेहतर गुणवत्ता के चलते किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन में मटर के दाम 100 रुपये से 45 रुपये बढ़कर 145 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। बुधवार को सब्जी मंडी भुंतर में लाहौल से पहुंची मटर की बोली 145 रुपये प्रति किलो तक लगी।
इस बार लाहौल घाटी से मटर की दूसरी फसल मंडियों में देर से पहुंची है। इसके बावजूद बेहतर गुणवत्ता के कारण भुंतर मंडी में फसल को अच्छे भाव मिल रहे हैं। बिना किसी केमिकल के उगाई गई मटर को बेहतर दाम मिलने से किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

भुंतर के अलावा बंदरोल मंडी में भी मटर की फसल के अच्छे भाव मिलने की बात किसानों ने कही है। लाहौल के किसान रोहित, सुरेंद्र, मान सिंह, दोरजे, अमर, टशी और अमीर चंद ने बताया कि बुधवार को भुंतर मंडी में मटर की फसल को बेहतर भाव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के अनुसार पहली फसल के दौरान भी उन्हें इतने अच्छे दाम नहीं मिले थे। दूसरी फसल इस बार सीजन में देर से मंडियों तक पहुंची है लेकिन गुणवत्ता अच्छी होने के कारण भाव बेहतर मिल रहे हैं।
अच्छे दाम मिले तो मजबूत होगी आर्थिकी
लाहौल घाटी में मटर की खेती किसानों की आय का महत्वपूर्ण साधन है। किसानों का कहना है कि यदि पिछले दो दिन की तरह आगे भी मंडियों में अच्छे दाम मिलते रहे तो दूसरी फसल से उन्हें अच्छा लाभ होगा। इससे घाटी के किसानों की आर्थिकी मजबूत होने की उम्मीद है।

लाहौल घाटी की मटर की दूसरी फसल मंडियों में पहुंचते ही किसानों को बेहतर दाम मिलने लगे हैं। इस सीजन में पहली बार मटर के दाम 145 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे हैं। इससे घाटी के किसानों की आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। भुंतर के अलावा बंदरोल मंडी में भी मटर की फसल के बेहतर दाम मिल रहे हैं। -प्रेम जीत, किसान, लाहौल निवासी

बिना किसी केमिकल के उगाई गई मटर की दूसरी फसल इस बार अच्छी है। यदि दो दिन की तरह आगे भी मंडियों में अच्छे दाम मिलते रहे तो किसानों को लाभ होगा। इससे घाटी के किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी। -सोम देव, किसान, ओथांग, लाहौल निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed