फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People are preferring treatment through the AYUSH system: Dr. Natasha

आयुष पद्धति से उपचार को तरजीह दे रहे लोग : डॉ. नताशा

Thu, 24 Sep 2026 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 24 Sep 2026 05:16 AM IST
विज्ञापन
People are preferring treatment through the AYUSH system: Dr. Natasha
कुल्लू। जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इनमें लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने की विधियां सिखाई गईं। साथ ही मरीजों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई।
विज्ञापन

जिले में लोग आयुष पद्धति से उपचार को तरजीह दे रहे हैं। जिला आयुष अधिकारी डॉ. नताशा ठाकुर ने 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस के अवसर पर यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जिला आयुष अस्पताल और कटराईं अस्पताल के अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जिला आयुष अस्पताल में रोजाना 220 से 250 मरीजों की ओपीडी रहती है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला आयुष अस्पताल में बुधवार को पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि अस्पताल परिसर में औषधीय पौधा रोपा। इसके बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर ओपीडी, प्रयोगशाला, वार्ड और पंचकर्म कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों को उपचार के लिए भर्ती करने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा पंचकर्म पद्धति से मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने आयुष विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों से स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कार्य करने का आग्रह किया, ताकि कुल्लू में मरीजों को उपचार के लिए परेशानी न उठानी पड़े। इस दौरान डॉ. मधुबाला, डॉ. सुरेश, डॉ. यशपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed