West UP News Live: मंत्री को धमकी देने वाले सपा नेता गिरफ्तार, पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग के दो चोरों को दबोचा
{"_id":"659b61e66357100ec40ddadb","slug":"west-up-news-live-sp-leader-mukesh-siddharth-arrested-for-threatening-bjp-minister-no-respite-from-cold-2024-01-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: मंत्री को धमकी देने वाले सपा नेता गिरफ्तार, पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग के दो चोरों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 08 Jan 2024 08:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 08 Jan 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
मुकेश सिद्धार्थ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:46 PM, 08-Jan-2024
डीएम से मिला प्रतिनिधि मंडल, मंदिर से देवस्थल न हटाने की मांग
शामली में शहर के टंकी मार्ग स्थित भैरव मंदिर में बने देवस्थल न हटाने की मांग को लेकर प्रतिनिधि मंडल डीएम रविंद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि मंदिर कमेटी ने उन्हें वहां से देवस्थल हटाने का एक सप्ताह के अल्टीमेटम दिया है।
सोमवार को डीएम रविंद्र सिंह से मिले प्रतिनिधि मंडल ने शिकायती पत्र देकर बताया कि भैरव मंदिर में उनके 40 से 50 वर्ष पुराने देवस्थल स्थापित है। सभी देवस्थल विधि विधान से पूरे परिवार की उपस्थिति में विराजमान कराए गए हैं। उन्हाेने कहा कि मंदिर के महंत शेरनाथ उनके देवस्थल को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ देवस्थलों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। डीएम ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि भैरव मंदिर में देवस्थलाें को नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने एडीएम संतोष कुमार सिंह से कहा कि इस प्रकरण में मंदिर के महंत शेरनाथ से वार्ता कर इसका निराकरण कराए।

08:44 PM, 08-Jan-2024
अध्यापिका के साथ छेड़छाड़, तेजाब डालने की धमकी
शामली के कैराना में एक स्कूल की अध्यापिका ने दो युवकों पर छेड़छाड़ करने और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई है।
नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली एक स्कूल की आध्यापिका ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि वह स्कूल से अपने घर जा रही थी। आरोप है कि तभी मोहल्ले की गली में खड़े दो युवकों ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे गालियां दीं और चेहरे पर तेजाब डालकर जलाने की धमकी दी गई। बाद में उसने अपने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। पीड़ित ने बताया कि जब उसकी मां और भाई एक आरोपी के घर पहुंचे तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गई। मामले में पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

08:40 PM, 08-Jan-2024
पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग के दो चोरों को पकड़ा
मेरठ में कंकरखेड़ा पुलिस ने रविवार रात में अंतर्राज्यीय गैंग के दो चोरों को लगभग 20 लाख रुपये कीमत के चोरी के गहने व तमंचे सहित धर दबोचा। वहीं, एक चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। तीनों चोर लूट का सामान बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस को चोरों के पास से लूट की एक बाइक भी मिली है। दोनों चोरों पर राज्य व जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं। सोमवार को पुलिस ने दोनों चोरों को जेल भेज दिया।

08:15 AM, 08-Jan-2024
रविवार को मेरठ में सर्दी नैनीताल से भी ज्यादा दिखी। सुबह से ही ठंड का असर रहा। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ने से लोग छुट्टी के दिन घरों में ही कैद रहे। दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया, जबकि नैनीताल का रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अभी आगामी 48 घंटे तक राहत के आसार नहीं है।
08:12 AM, 08-Jan-2024
एक साल से कर रहा था 10 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
मेरठ लिसाड़ीगेट थाना के किदवई नगर निवासी दस वर्षीय किशोरी 30 साल का एक शख्स साल भर से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया
लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि किदवई नगर निवासी किशोरी(10) पड़ोस में पढ़ने के लिए जाया करती थी। उसके पड़ोस में रहने वाला जाहिद नाम का शख्स इस पर बुरी नजर रखने लगा। उसने किशोरी को पैसे व खाने के सामान का लालच दिया। मौका मिलते ही वह अक्सर खाने का सामान व पैसे उसको पकड़ा देता। इस प्रकार उसने किशोरी को अपने शिकंजे में फंसाने का काम किया और फिर एक दिन मौका मिलते ही उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।
बताया जाता है कि जाहिद एक साल से ऐसा कर रहा था। लेकिन किशोरी को देखकर परिवार को कुछ शक हुआ। उसकी मां ने जब पूछताछ की तो किशोरी ने सब कुछ सच-सच बता दिया। किशोरी के मुंह से सच सुनकर परिजनों के होश उड गए। परिजन एक दिन पहले आरोपी के घर भी पहुंचे थे। आज रात उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाना लिसाड़ीगेट पहुंच कर तहरीर दे दी। उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

08:03 AM, 08-Jan-2024
West UP News Live: मंत्री को धमकी देने वाले सपा नेता गिरफ्तार, पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग के दो चोरों को दबोचा
मेरठ में ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर को जिंदा जलाने की धमकी देने के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता मुकेश सिद्धार्थ को रविवार देर रात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। वह अग्रिम जमानत का प्रयास कर रहे थे और दिल्ली में छिपे थे। इससे पहले उनको गिरफतार कर लिया। रात में ही पुलिस टीम सपा नेता को सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची। सोमवार सुबह कोर्ट में पेश करने की बात कही जा रही है।
पार्षदों की पिटाई के विरोध में शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया था। विपक्ष के काफी नेता इसमें शामिल रहे। समाजवादी पार्टी के नेता मुकेश सिद्धार्थ भी रहे, जिन्होंने ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंदर तोमर को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। हालाकि उनकी इसका विपक्ष के नेताओं ने भी आपत्ति की और वह अलग थलग पड़ गये।
शनिवार रात ही 9 गंभीर धाराओं में सपा नेता पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई। शनिवार को पूरे दिन पुलिस टीम उन्ही तलाश में दौड़ती रही। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मुकेश सिद्धार्थ दिल्ली में छिपा है और अग्रिम जमानत के प्रयास में लगा है।
पुलिस ने दिल्ली तक की दौड़ लगा दी और आख़िरकार रात में ही मुकेश सिद्धार्थ को हिरासत में ले लिया गया। एसपी रोहित सिंह साजवान का कहना है मुकेश सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया गया है।