फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Dhoni Fighters and Tendulkar Masters teams won

Aligarh News: धोनी फाइटर्स और तेंदुलकर मास्टर्स की टीमें जीतीं

Mon, 26 Oct 2026 02:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
The Dhoni Fighters and Tendulkar Masters teams won
मैच के बाद विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित दिनेश शर्मा मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में धोनी फाइटर्स ने गांगुली टाइगर्स को 15 रन से हराया, जबकि दूसरे मैच में तेंदुलकर मास्टर्स ने सहवाग ब्लास्टर्स को छह विकेट से हराया।
विज्ञापन


पहले मैच में धोनी फाइटर्स ने 21.1 ओवर में 123 रन बनाए। सूर्य प्रताप सिंह ने 62 रन की पारी खेली। अनुराग शर्मा ने 11 रन का योगदान दिया। कबीर प्रताप सिंह ने चार ओवर में 11 रन देकर छह विकेट झटके। मुदित माहेश्वरी ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गांगुली टाइगर्स की टीम 21 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। प्रयाग लवानियां ने 18 रन बनाए। यश कुमार ने पांच ओवर में महज चार रन देकर चार विकेट हासिल किए। सूर्य प्रताप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच और कबीर प्रताप सिंह को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन



दूसरे मैच में सहवाग ब्लास्टर्स की टीम 12.4 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। तेजस कश्यप ने 23 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। टीम के आठ बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। मास्टर्स के शौर्य मोहन ने 2.4 ओवर में एक रन देकर हैट्रिक सहित छह विकेट चटकाए। 90 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मास्टर्स की टीम ने 12.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आयुष कुमार ने 42 रन की पारी खेली। शिवम यादव ने तीन विकेट झटके। शौर्य मोहन को प्लेयर ऑफ द मैच और तेजस कश्यप को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंपायरिंग हर्ष माहौर, करन प्रताप सिंह, तनिश ने की। उद्घाटन अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन अशोक सक्सेना ने किया। इस अवसर पर नरेश कुमार, विशाल सक्सेना, नरेंद्र प्रताप सिंह, गौरव शर्मा, लक्ष्मण राजपूत, अजय शर्मा, सचिन नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed