West UP News Live: चंदन चौहान और पूर्व मंत्री उमा किरण कोर्ट में पेश, रैपिड के निर्माणधीन स्टेशन में लगी आग
{"_id":"65dead77ecb26a005c0245c8","slug":"west-up-news-live-six-cows-died-after-eating-poisonous-fodder-municipal-corporation-will-launch-app-2024-02-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: चंदन चौहान और पूर्व मंत्री उमा किरण कोर्ट में पेश, रैपिड के निर्माणधीन स्टेशन में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 28 Feb 2024 08:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 28 Feb 2024 08:28 PM IST
खास बातें
हस्तिनापुर में एक गोशाला में जहर मिला चारा खाने से छह से ज्यादा गोवंश ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। वहीं मेरठ नगर निगम आज लोकहित मोबाइल एप की लॉचिंग करेगा। बागपत में प्रॉपटी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मेरठ में निर्माणाधीन रैपिड स्टेशन पर आग लगने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
अदालत। सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
लाइव अपडेट
08:27 PM, 28-Feb-2024
चंदन चौहान और पूर्व मंत्री उमा किरण कोर्ट में पेश
मुजफ्फरनगर में आचार संहिता और महामारी अधिनियम के उल्लंघन के अलग-अलग मामले में मीरापुर विधायक चंदन चौहान और पूर्व मंत्री उमा किरण कोर्ट में पेश हुए। गवाह भी पेश किए गए।
एसीजेएम प्रथम मयंक जायसवाल ने सरकार बनाम चंदन सिंह प्रकरण में सुनवाई की। गवाह नितिन मावी और मोहम्मद अशफाख भी पेश हुए। अगली सुनवाई चार मार्च को होगी। उधर, सरकार बनाम उमा किरण की आपदा प्रबंधन अधिनियम की पत्रावली में पूर्व मंत्री उमा किरण हाजिर हुई। अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी।

03:51 PM, 28-Feb-2024
मुजफ्फरनगर में छात्र ने की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर जनपद के न्यामू निवासी छात्र गुरुप्रीत ने कल रुड़की के इमलीखेड़ा में इंटर का पेपर छूटने के कारण आत्महत्या कर ली। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बुधवार को शव लेने रुड़की पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया गया कि छात्र ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या है।
विज्ञापन
03:01 PM, 28-Feb-2024
पल्लवपुरम स्थित दुल्हैड़ाचुंगी पर बुधवार को निर्माणधीन रैपिड के स्टेशन में आग लग गई। आग लगने पर वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रेफिक को रोक दिया, जिस कारण हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन हो गई।
निर्माणधीन रैपिड स्टेशन पर बुधवार को कर्मचारी सरिया बांध रहे थे। सरिया बांधने के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने के बाद कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर नीचे उतरे और अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। एकत्रित हुए कर्मचारियों हाइड्रा मंगाकर खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया।
फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ट्रेफिक को रोक दिया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो, जिस कारण जाम की स्थिति उत्पन हो गई। कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हैं, अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

02:54 PM, 28-Feb-2024
थाना क्षेत्र के ग्राम अहमद नगर बढ़ला में घर के सामने खेल रहा 3 वर्ष से बच्चा ग्राम तोहफापुर में स्थित भारत गैस एजेंसी की सप्लाई गाड़ी बुलबुल ने बच्चों को कुचल दिया जहां बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों ने हंगामा किया सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड गए पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए परिजनों के साथ ग्रामीण बच्चों के शो को लेकर थाने पहुंच रहे हैं मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था
02:50 PM, 28-Feb-2024
मंदिर के पुजारी को तमंचे की बट मारकर किया घायल, नगदी और मोबाइल लूटा
बागपत जनपद के घिटौरा गांव में गोरखनाथ के मंदिर में घुस पुजारी से पांच युवको ने तमंचे की बट से मारपीट कर हजारो की नगदी और मोबाइल लूट लिया पीडित ने रटौल पुलिस चौकी पर तहरीर दी है पुलिस मामला मारपीट और पुरानी रजिंश का बता रही है।
घिटौरा निवासी दीपक पुत्र ओम प्रकाश ने बताया कि उसने गांव में ही गोरखनाथ का मंदिर बनाया हुआ है, जिसमे वह पुजारी है और वह पूजा पाठ का कार्य करता है। उंसने बताया कि मंगलवार देर शाम मंदिर में पूजा पाठ कर वह लेट गया रात्रि 10 बजे के करीब पांच नकाबपोश युवक उसके पास पहुंचे और मंदिर में लूटपाट करने लगे।
विरोध करने पर उन्होंने सिर में तमंचे की बट मारने लगे और तमंचे की नाल मुंह में लगाई और गोली चला दी लेकिन गमिनत रही कि गोली मिस हो गई। मंदिर में रखी बीस हजार रुपये की नगदी मोबाइल फोन व मूर्ति के गल्ले में पड़ी चांदी की चेन,अंगूठी और पांच माला जिसमें 5500 रुपये सौ-सौ के नोट लगे थे, लूटकर फरार हो गए।
रटौल चौकी इन्चार्ज मुकेश कुमार ने बताया की मामला लूट का नही है। दीपक झाडं फूंक का कार्य करता है। कुछ दिन पहले उसका खड़खड़ी गांव के युवकों से झगड़ा हुआ था यह पुरानी रजिंश का मामला है,लूटपाट का आरोप बेबुनियाद है।

10:35 AM, 28-Feb-2024
बागपत में प्राॅपर्टी डीलर की हत्या
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
09:16 AM, 28-Feb-2024
मेरठ नगर निगम द्वारा व्हाट्सएप नंबर जारी के बाद अब लोकहित मोबाइल एप लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। बुधवार को चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एप आम पब्लिक के लिए लॉन्च किया जाएगा। ताकि सड़क में गड्ढे, सीवरेज, जल आपूर्ति और गंदगी के फोटो इस एप पर भेज सकते हैं। जिस पर नगर निगम के अधिकारी 24 घंटे में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया है कि 19 फरवरी को व्हाट्सएप नंबर 8395881826 जारी किया था। जिस पर कूड़े के फोटो भेजकर पब्लिक शिकायत कर सकती है। इस नंबर का रेस्पांस आया और नगर निगम ने 48 घंटे के अंतराल में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कर दिया। अब नगर निगम ने लोकहित मोबाइल एप बुधवार को लॉन्च करने की बात कही।
एप पर पब्लिक सड़क में गड्ढे, सीवर लाइन, जल आपूर्ति व गंदगी सहित विकास से संबंधित कार्यों की शिकायत एप पर भेज सकते है। जिसका रेस्पांस पब्लिक को नगर निगम बेहतर देने का प्रयास करेगा। इस एप को लॉन्च प्रमुख सचिव नगर विकास लखनऊ से ऑनलाइन करेंगे।

08:58 AM, 28-Feb-2024
West UP News Live: चंदन चौहान और पूर्व मंत्री उमा किरण कोर्ट में पेश, रैपिड के निर्माणधीन स्टेशन में लगी आग
हस्तिनापुर में प्राचीन बूढ़ी गंगा किनारे स्थित पांडव विघ्नहर गोशाला में जहर मिला चारा खाने से करीब आधा दर्जन गोवंश तड़प-तड़प कर मर गए। कई की हालत नाजुक है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गोवंश की जांच की। गोशाला संचालक मित्रसेन प्रजापति ने थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
समाजसेवी मित्रसेन प्रजापति की प्राचीन कर्ण मंदिर के समीप बूढ़ी गंगा किनारे मुख्य मार्ग पर पांडव विघ्नहर गोशाला है। यह गोशाला पिछले दो साल से संचालित है। इसे वह अपने निजी खर्चे पर चलाते हैं। गोशाला में वर्तमान में करीब दो दर्जन निराश्रित गोवंश थे।
मंगलवार शाम गोवंश की चारा खाने के बाद तबीयत खराब हो गई। देखते ही देखते आधा दर्जन गोवंश की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गिल टीम के साथ गोशाला पहुंचे। पशु चिकित्सकों के प्रयास से दो गायों को सुरक्षित बचा लिया गया।
गोशाला के प्रबंधक एवं संचालक मित्रसेन प्रजापति ने बताया कि सड़कों पर घूम रही निराश्रित गायों को आसरा देने के उद्देश्य से उन्होंने अपने माता-पिता को समर्पित गोआश्रय स्थल की स्थापना की थी। मंगलवार शाम गोवंश के चारे में किसी ने जहरीला पदार्थ मिला दिया। इससे आधा दर्जन गायें मर गईं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। डॉक्टरों की टीम ने गायों के चारे के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

#WATCH | Meerut: A fire broke out in an under-construction RRTS station under Pallavpuram Police Station limits. Fire engines are present on the spot. pic.twitter.com/wRdp2NcnID
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 28, 2024