West UP News Live: ईपीएफ एक्सप्रेसवे पर कोहरे में भिड़े कई वाहन, आठ घायल, बिजनौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा
{"_id":"6567011ee39c303b9906ea58","slug":"west-up-news-live-several-vehicles-collided-in-fog-on-epf-expressway-eight-injured-uproar-over-2023-11-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: ईपीएफ एक्सप्रेसवे पर कोहरे में भिड़े कई वाहन, आठ घायल, बिजनौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 29 Nov 2023 02:47 PM IST
खास बातें
उत्तर प्रदेश के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर आज सुबह कोहरे के चलते कई वाहन आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
लाइव अपडेट
02:16 PM, 29-Nov-2023
टीम से उलझते व्यापारी
- फोटो : Amar Ujala
बिजनौर जनपद में धामपुर नगर पालिका में बुधवार को व्यापारियों की नगर पालिका की टीम के साथ नोकझोंक हो गई। बताया गया कि डीएम के आदेश पर नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो व्यापारियों ने टीम के साथ गाली गलौज कर दी। वहीं इसकी वीडियो भी वायरल हो गई। हंगामा बढ़ता देख नायब तहसीलदार व ईओ वापस लौट गए। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रवि चौधरी ने कार्रवाई बंद कराई। तब जाकर व्यापारी शांत हुए।
01:56 PM, 29-Nov-2023
West UP News Live: ईपीएफ एक्सप्रेसवे पर कोहरे में भिड़े कई वाहन, आठ घायल, बिजनौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा
बागपत के रटौल क्षेत्र में बुधवार को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर सुबह कोहरे के चलते आधा दर्जन वाहनों की भिडंत हो गई, जिसमे चालक हेल्पर सहित 8 लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वही हादसे से एक्सप्रेस वे पर अफरा तफरी का माहौल रहा।
मंगलवार को बूंदाबांदी के बाद सर्दी बढ़ गई और बुधवार को कोहरे ने भी दस्तक दे दी। जिससॆ एक्सप्रेसवे पर हादसे हो गए। बुधवार सुबह साहिल पुत्र इरशाद व तासीन पुत्र मोहम्मद ट्रक द्वारा हरियाणा से गाजियाबाद ईपीई से रेत लेकर जा रहे थे। सिगोली और सरफाबाद के बीच कोहरे के चलते आगे खड़े ट्रक में भिड़त हो गयी। जिसमें दोनो ट्रक चालक ट्रक के केविन में दब गये और चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने केबिन में दबे ट्रक चालकों को निकाल कर अस्पताल भिजवाया। इसके अलावा पानीपत से विजयवाड़ा आंध्रप्रदेश चावल भरकर जा रहे ट्रक ने दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी। जिसमें चालक अजमेर व हेल्पर दिनेश घायल हो गये। इसके अलावा हरियाणा से गाजियाबाद जा रहे ट्रक को पीछे चल रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें जिसमें लालकुआं निवासी चालक मोनू घायल हो गया। वही बदायूं निवासी हरिओम भी घायल हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं ट्रक में टक्कर मारने वाला हाथरस निवासी चालक सतबीर को पुलिस ने पकड़ा। सुबह के समय ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहनों की भिडंत के चलते वाहनो की लाईन लग गयी। पुलिस ने वाहनो को हटवाकर एक्सप्रेस वे पर आवागमन शुरू कराया। तेज रफ्तार के कारण एक्सप्रेस वे पर आए दिन हादसे होते रहते है। वही कोहरे के कारण हादसों का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।