फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: बच्चे की डूबने से मौत, नकली सीमेंट के 51 कट्टे बरामद, केस दर्ज, पढ़ें ताजा खबरें

Mon, 20 May 2024 11:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 May 2024 11:34 PM IST
खास बातें

मेरठ मेडिकल कॉलेज में फर्श पर तड़प रहे घायल सूरज की हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस उससे बात कर उसके परिजनों को तलाशेगी। वहीं गर्मी के कारण वेस्ट यूपी में लोग परेशान हो रहे हैं। अभी तीन दिन तक राहत के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
West UP News Live: scorching heat in Western UP, read latest news today
Anuj Crime - फोटो : istock

लाइव अपडेट

11:32 PM, 20-May-2024

नहर में नहाते समय डूबने से बच्चे की मौत

मुजफ्फरनगर में कुटेसरा के आयान (12) की नहर में डूबने से मौत हो गई। सोमवार देर रात गोताखोरों की मदद से शव निकाला गया। चरथावल थाना क्षेत्र के कुटेसरा निवासी कुछ बच्चे गर्मी से निजात के लिए दोपहर गांव में बह रहीं नहर में नहाने गए थे।तब एक बालक डूब गया। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। अन्य बच्चों के बताने पर नहर में ग्रामीणों ने बालक की तलाश शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद शव बरामद हो सका। परिजन शव घर ले गए।

08:04 PM, 20-May-2024
नकली सीमेंट के 51 कट्टे बरामद, मुकदमा दर्ज

बिजनौर में स्योहारा के ग्राम बुढ़नपुर में अल्ट्राटेक सीमेंट के 51 कट्टे पकड़े गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी सीमेंट के कट्टों को अपने कब्जे में लिया है।

सोमवार की शाम को अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी से संजय शर्मा वरिष्ठ प्रबंधक व कमल सिंह प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी कि ग्राम बुढ़नपुर में अनमोल ट्रेडर्स दुकान पर नकली अल्ट्राटेक सीमेंट की बिक्री हो रही है। अल्ट्राटेक टीम व पुलिस ने दुकान पर पहुंच कर 51 कट्टे कब्जे में लिए। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह का कहना है कि कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक व प्रबंधक की तहरीर पर संजीव पुत्र नौबहार सिंह निवासी ग्राम न्यामताबाद के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
02:53 PM, 20-May-2024
मेरठ में भीषण गर्मी के चलते डीएम के निर्देश पर कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 21 मई तक छुट्टी के आदेश कर दिए गए हैं। बीएसए आशा चौधरी ने ग्रीष्मकालीन अवकाश  के लिए निर्देश जारी किए हैं। 
11:10 AM, 20-May-2024

सहारनपुर में पेड़ पर लटका मिला मदरसा छात्र का शव, हत्या की आशंका

सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र के गांव पांडोली में पेड़ पर एक मदरसा छात्र का शव लटका मिला। छात्र की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पहचान कर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक बिहार का रहने वाला निकला।

नागल के गांव पांडोली में जामिया नासिर उलूम मदरसा है। बिहार के जिला किशनगंज में थाना कुचाथामन के गांव डिंगसोल निवासी मोहतसीन पुत्र कैसर आलम (19) ने अरबी अव्वल की प्रथम कक्षा में नामांकन कराया था। उसके चाचा का बेटा भी उसी मदरसे में पढ़ाई करता है। बताया जाता है कि रविवार सुबह मोहतसीम के चाचा का बेटा मदरसे में नहीं दिखाई देने पर छात्र तलाश में निकल गया। लेकिन उसके बाद मोहतसीम वापस नहीं आया। मदरसा प्रबंधन ने काफी तलाश की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। छात्र का शव मदरसे से करीब एक किलोमीटर दूर गांव नन्हेड़ा बुड्ढा खेड़ा के बाहर खेत में एक पॉपुलर के पेड़ से लटका मिला। आशंका है कि छात्र की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। मौके पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची। वहीं, मदरसा प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है। छात्र ने सुसाइड किया है या फिर उसकी हत्या की गई। यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा।
11:08 AM, 20-May-2024
बिजनौर में रविवार को पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट में घायल हुए मजदूर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। यहां झालू क्षेत्र में हसनपुर काजी के जंगलों में संचालित पटाखा फैक्टरी में रविवार को हादसा हुआ था।

हादसे में इलाज के दौरान रविवार देर रात खारी निवासी चिंटू पुत्र अनूप की मौत हो गई थी जबकि चार मजदूर घायल हुए थे। एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान आज सुबह दम तोड़ दिया। वहीं अन्य तीन का उपचार जारी है। 
10:57 AM, 20-May-2024

बिजनौर में युवक का शव चारपाई पर मिलने से सनसनी

बिजनौर जनपद के जलालाबाद के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जलालाबाद फ्लाईओवर के नीचे एक प्रतिष्ठान के सामने वह चारपाई पर मृत मिला। उसकी पहचान एहसान( 30) के रूप में हुई।

जलालाबाद फ्लाईओवर के नीचे एक प्रतिष्ठान के बाहर चारपाई पर मृत युवक देखकर सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी और राजेंद्र सिंह पुंडीर ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विजयनगर गाजियाबाद निवासी मृतक एहसान नशे का आदी था। बताया जाता है कि उसकी शादी जलालाबाद के कुरैशियान मोहल्ले में हुई थी।पत्नी से विवाद के चलते कुछ समय से वह जलालाबाद में ही एक किराए के मकान में रह रहा था।

मकान से कुछ फांसले पर फ्लाईओवर के नीचे प्रतिष्ठा के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला एहसान कैसे वहां तक पहुंचा और वह चारपाई कहां से लाया पुलिस इस बात की जांच कर रही है।पुलिस ने मृतक शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:40 AM, 20-May-2024
युवक को गोली मारने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
 युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी रविंद्र नागर ने पुलिस को बताया कि गौरव नाम का युवक उसके दोस्त की पत्नी को मेसेज भेजता था। दोस्त ने उससे यह बात बताई। रविंद्र ने गौरव को फोन कर मेसेज भेजने का विरोध किया।

गौरव ने उसे जागृति विहार में मिलने बुलाया। गौरव अपने दोस्त पिक्कू व अन्य चार-पांच के साथ वहां आया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। रविंद्र उनके चंगुल से छूटकर भागने लगा तो गौरव ने उस पर फायर कर दिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उधर, सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
08:39 AM, 20-May-2024
मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में खून से लथपथ हालत में फर्श पर गिरे मिले सूरज के परिजनों की तलाश अब पुलिस करेगी। मेडिकल कॉलेज ने युवक का नाम, उम्र और घर के पते की जानकारी पुलिस को दी है। हालांकि युवक को न्यूरो संबंधी समस्या है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत में सुधार है। अभी इलाज चल रहा है।

दरअसल, सोमवार को सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए थे। इनमें दिख रहा था कि एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में खून से लथपथ हालत में फर्श पर एक युवक गिरा हुआ था। उसकी कोई सुध नहीं ले रहा था। उसके शरीर से खून निकल रहा था और कपड़े भी रक्तरंजित थे। बाद में पता चला कि यह युवक 30 वर्षीय सूरज है। वह अशोकपुरी फाटक वाली गली का रहने वाला बताया जा रहा है, लेकिन उसके परिवार से अभी तक कोई भी मिलने तक अस्पताल में नहीं आया है।

इस मामले में विभागीय कार्यवाही के बाद मेडिकल कॉलेज की ओर से थाना मेडिकल पुलिस को युवक के बारे में जानकारी दी गई है। मेडिकल कॉलेज के पीआरओ राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस ही अब युवक के परिजनों की तलाश कर उन्हें सूरज की हालत के बारे में बताएगी।
08:31 AM, 20-May-2024

West UP News Live: बच्चे की डूबने से मौत, नकली सीमेंट के 51 कट्टे बरामद, केस दर्ज, पढ़ें ताजा खबरें

राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से वेस्ट यूपी की धरती तप रही है। शरीर झुलसा देने वाली गर्मी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हालत यह है कि लोग घरों में रहना ही मुनासिब समझ रहे हैं। इसके चलते सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा है। छह दिन से दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी राहत के कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed