फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: शाहिद मंजूर के बेटे की शादी में शामिल हुए सपा राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव और मौलाना मदनी

Thu, 09 Nov 2023 04:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Nov 2023 04:59 PM IST
खास बातें

शामली में आज किसानों की महापंचायत आयोजित की गई। यहां चौधरी जयंत सिंह व राकेश टिकैत ने एक मंच से किसानों को साधते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। वहीं न्यूटिमा अस्पताल विवाद मामले में सपा विधायक अतुल प्रधान पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
West UP News Live: Report on SP MLA Atul Pradhan, Jayant Chaudhary Rakesh Tikait on a stage in Shamli today
सपा के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल सिंह यादव - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

04:58 PM, 09-Nov-2023

मुजफ्फरनगर में टॉफी का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल का कारावास

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली कोतवाली क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने 20 साल कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।  अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट संख्या-दो के पीठासीन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह  ने फैसला सुनाया। 

सहायक शासकीय अधिवक्ता विनय अरोरा और दीपक गौतम ने बताया कि चार मार्च 2017 को छह साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेलते हुए संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। बच्ची देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। छानबीन में बच्ची एक ईंख के खेत में गंभीर हालत में बरामद हुई थी। मासूम ने परिजनों को बताया था कि टॉफी का लालच देकर पड़ोसी उसे जंगल में लाया था। 

परिजनों ने आरोपी अब्दुल रहीम और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने अब्दुल रहीम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट संख्या-दो में हुई।

अदालत ने दोषी को धारा 6 लैंगिक अपराध से बालकों के संरक्षण अधिनियम के लिए 20 साल का कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड नहीं देने पर चार माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
04:28 PM, 09-Nov-2023

मौलाना सैयद अरशद मदनी

- फोटो : Amar Ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को मेरठ में किठौर से विधायक शाहिद मंजूर के बेटे की शादी में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान देवबंद से जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी भी समारोह में शिरकत करने पहुंचे।
विज्ञापन
03:32 PM, 09-Nov-2023

मेडिकल में दिल के बीमार बालक का हुआ सफल इलाज

मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में 8 साल के बालक की दिल की गंभीर बीमारी का सफल इलाज किया गया है। हृदय रोग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सीबी पाण्डेय ने बताया कि उजेफा (8) विलियम्स-ब्यूरेन सिंड्रोम नामक एक दुर्लभ आनुवांशिक बीमारी से पीड़ित था, जिसमें चेहरे की विशिष्ठ आकृति, हल्की मानसिक मंदता, अजनबियों के प्रति अत्यधिक मित्रता और महाधमनी (जो ऑक्सीजन युक्त रक्त ले जाती है हृदय से शरीर के बाकी हिस्सों तक) के सुप्रावाल्वुलर हिस्से की संकीर्णता शामिल है। इकोकार्डियोग्राफी से मरीज में गंभीर सुप्रावाल्वुलर एओर्टिक स्टेनोसिस (संकुचन) की उपस्थिति की पुष्टि हुई थी।  
03:32 PM, 09-Nov-2023
मेट्रो की तरह सिटी बसों में भी सफर होगा कैशलेस
मेरठ महानगर में चल रहीं इलेक्ट्रिक बसों में भी मेट्रो की तरह कार्ड से डिजिटल पेमेंट कर यात्रा की जाए सकेगी। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड की अध्यक्ष मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. इलेक्ट्रिक बसों में सफर के लिए वन यूपी-वन कार्ड जारी करेंगी। इस कार्ड से यात्री कैशलेस यात्रा करेंगे। साथ ही कार्ड से टिकट पर 10 प्रतिशत छूट का भी लाभ मिलेगा।

मेरठ महानगर बस सेवा के अंतर्गत फिलहाल 50 बसें इलेक्ट्रिक चल रही हैं। 96 बसें सीएनजी की और आठ बसें वोल्वो की है। बस महानगर के अलावा मोदीपुरम, किठौर, सरधना, हस्तिनापुर तक संचालित है।

इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने के लिए गुरुवार को वन यूपी-वन कार्ड जारी होगा। एआरएम सिटी विपिन सक्सेना ने बताया कि परिचालक ही कार्ड उपलब्ध करा देगा और कार्ड रिचार्ज भी परिचालक ही करेगा। पहली बार 100 रुपये में कार्ड बनेगा। इसके बाद 50 रुपये का भी रिचार्ज हो सकता है।  
03:32 PM, 09-Nov-2023
दीपावली पर साप्ताहिक बंदी में भी खुलेंगे बाजार 
मेरठ में दिवाली पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने साप्ताहिक बंदी वाले बाजारों को खोलने के आदेश दिए है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जहां साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित है, वहां के बाजार खुले रहेंगे। 

इसके स्थान पर इन बाजारों में 23 नवंबर को साप्ताहिक बंदी रहेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को धनतेरस, शनिवार को छोटी दिवाली और रविवार को बड़ी दिवाली का पर्व है। इन तीन दिनों साप्ताहिक बंदी वाले बाजार खुले रहेंगे। शहर के अलावा नगर पंचायत किठाैर और नगर पंचायत फलावदा में भी साप्ताहिक बंदी नहीं होगी।
12:32 PM, 09-Nov-2023

राजमिस्त्री इंदुशेखर के परिजनों से मिले मंत्री असीम अरुण

मेरठ में समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण गुरुवार को गांव साधारणपुर पहुंचे। वहां राजमिस्त्री इंदुशेखर के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इंचौली थाना क्षेत्र के गांव साधारणपुर निवासी राजमिस्त्री इंदुशेखर की विगत दिनों किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के धनपुर में हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया गया था। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी ने बताया कि राज्यमंत्री सुबह 11 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। इसके बाद वह गांव साधारणपुर में राजमिस्त्री के परिवार से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:30 AM, 09-Nov-2023

38वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विधि ने 15.36 मीटर गोला फेंककर बनाया कीर्तिमान

कोयंबटूर में चल रही 38वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेरठ की विधि चौधरी ने नया कीर्तिमान रचा है। उन्होंने 15.36 मीटर गोला फेंककर गोल्ड मेडल तो प्राप्त किया ही, साथ ही किरण बालियान का 6 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वर्ष 2017 किरण ने 14.54 मीटर गोला फेंककर रिकॉर्ड बनाया था। 

जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि आर्यन तोमर, मयंक, श्रुति चौहान, रीत राठौर, करण, लव बेनिवाल, सीमा कुमारी, उज्ज्वल कसाना आदि खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन डिस्कस थ्रो में आर्यन 45.30 मीटर थ्रो कर अंडर-16 में आठवां स्थान प्राप्त किया। महिला अंडर 20 में ऊंची कूद की खिलाड़ी सीमा 1.50 मीटर के साथ चौथा स्थान पर रहीं। विधि को मेडल मिलने पर अनु चौधरी, कोच गौरव त्यागी आदि ने बधाई दी।

प्रथम भड़ाना ने एयर राइफल में जीता रजत 
कंकरखेड़ा क्षेत्र के यूरोपियन स्टेट काॅलोनी निवासी प्रथम भड़ाना ने गोवा में चल रहे नेशनल गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स इवेंट में रजत पदक जीता। पिता प्रदीप ने बताया कि वह 510 आर्मी बेस वर्कशॉप टेक्नीशियन पद पर तैनात हैं। बेटा प्रथम दिल्ली में शूटिंग रेंज में तैयारी कर रहा है। प्रथम ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में ब्राउन मेडल जीता। उन्होंने बताया कि दादा भरत सिंह भड़ाना आर्मी से रिटायर्ड सूबेदार हैं, वह ही बच्चे के प्रेरणास्रोत हैं। मेडल जीतने के बाद क्षेत्र व परिवार में खुशी का माहौल है।
11:20 AM, 09-Nov-2023

मेरठ में एक लाख के अवैध पटाखे पकड़े, एक गिरफ्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी पुलिस ने ग्रीन विलेन सुपर मार्ट में अवैध पटाखे बेच रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ा लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाख रुपये की कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। आरोपी परतापुर भगवती कुंज निवासी अमन गर्ग है।
11:07 AM, 09-Nov-2023

शामली में किसानों की महापंचायत आज

शामली में किसानों की महापंचायत - फोटो : Amar Ujala
संपूर्ण गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों के बेमियादी धरने को समर्थन देने के लिए आज आयोजित महापंचायत में रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भाग लेने पहुंचे। दोनों ने एक मंच से बकाया गन्ना भुगतान पर केंद्र और प्रदेश की भाजपा की सरकार पर निशाना साधा।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शामली में होने वाली किसान महापंचायत पर सबकी नजरें टिकी रहीं। वहीं काफी संख्या में किसान महापंचायत में शामिल होने पहुंचे। 
11:00 AM, 09-Nov-2023

West UP News Live: शाहिद मंजूर के बेटे की शादी में शामिल हुए सपा राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव और मौलाना मदनी

गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा अस्पताल में बिल कम कराने को लेकर हुए हंगामे में विधायक अतुल प्रधान समेत चार नामजद और 30-40 अज्ञात के खिलाफ मेडिकल थाने में बुधवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं डीएम ने अस्पताल पर भी जांच बैठा दी है।

आरोपियों में विधायक के अलावा मरीज (बच्चा) का पिता जितेंद्र, दादा, चाचा नामजद हैं। अस्पताल के सिक्योरिटी इंचार्ज केहर सिंह पुत्र रामपाल सिंह निवासी जेबरी कंकरखेड़ा की तहरीर पर कार्रवाई हुई है। केहर सिंह ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे विधायक अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे। स्टाफ के साथ अभद्रता करते हुए उन्होंने चिकित्सकों को बुलाने के लिए कहा।

विधायक ने स्टाफ के साथ गाली-गलौज की और पीटने की धमकी दी। डॉ. संदीप गर्ग, डॉक्टर अमित उपाध्याय, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. विजय सिंह, डॉ. तरुण गोयल मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की और झूठे आरोप लगाए। सिक्योरिटी इंचार्ज ने बताया कि मरीज पिछले 26 दिन से अस्पताल में भर्ती था। पूरे बिल का भुगतान किए बगैर विधायक उसे जबरदस्ती अस्पताल से ले गए।

न्यूटिमा के समर्थन में आया आईएमए
 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने बताया कि आईएमए न्यटिमा अस्पताल प्रबंधन के समर्थन में है। इस संबंध में आज बैठक होगी, जिसमें न्यूटिमा के चिकित्सक आएंगे और मीडिया से भी रूबरू होंगे।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed