फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: बागपत में मामा दे रहे नवदंपती को मारने की धमकी, सहारनपुर में युवक की मौत

Mon, 11 Sep 2023 01:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Sep 2023 01:29 PM IST
खास बातें

मेरठ के माधवपुरम निवासी सपा नेता अज्जू पंडित पर मारपीट के बाद जानलेवा हमला किया गया। वहीं शहर के पीवीएस मॉल के एटीएम में आग लग गई। इससे थिएटर में फिल्म देख रहे दर्शकों में भगदड़ मच गई और वे बाहर की ओर दौड़े। स्टाफ ने अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाई।

विज्ञापन
West UP News Live: Read west up meerut latest News today in hindi
सुरक्षा मांगने पहुंचे नवदंपती - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

01:29 PM, 11-Sep-2023

सहारनपुर में युवकों में कहासुनी के दौरान चली गोली, तमाशबीन घायल

सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना के गांव इस्लामनगर में देर रात कार सवार युवकों में हो रही कहासुनी को देखने जुटी भीड़ को देखकर एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली भीड़ में शामिल गांव के अमीर पुत्र वजीर की बांह में जा लगी। गोली चलने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायल को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

सूचना पर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक के भाई अनीस की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए नामजद आरोपी रविन्द्र पुत्र रणवीर सिंह निवासी थाना सदर बाज़ार को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
04:01 PM, 10-Sep-2023

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने सोशल मीडिया से कराई पहचान

सहारनपुर जनपद के सरसावा में  सड़क किनारे एक दुकान की ओट में बेसुध अवस्था में मिले एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस ने सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल किया तो पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति ने मृतक की पहचान की।

रविवार अल् सुबह गश्त के दौरान सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह को अंबाला रोड पर चिलकाना तिराहे के समीप एक दुकान की ओट में एक युवक अचेत अवस्था में पड़े हुए मिला। उन्होंने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई। युवक के हाथ पर धर्म संबंधित कुछ गुदा हुआ था परंतु पहचान का कोई अन्य चिन्ह नहीं मिला। जिस पर पुलिस ने युवक के संबंध में सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल किया।

मैसेज देखकर ग्राम तेलीपुरा के निवासी एक व्यक्ति ने सरसावा थाने में बताया की युवक ग्राम इब्राहिमपुर का निवासी है पुलिस ने इब्राहिमपुर के प्रधान से संपर्क किया तो युवक की पहचान सुमित 25 वर्ष पुत्र इंद्रपाल के रूप में हुई। परिजनों के के आधार पर ग्राम प्रधान अरशद ने बताया कि मृतक सुमित शनिवार की शाम बुखार की दवाई लेने सरसावा आया हुआ था हो सकता है बरसात से बचने के लिए किसी दुकान की ओट में बैठ गया हो परंतु हालत बिगड़ने पर अचेत हो गया।

ग्राम प्रधान अरशद ने बताया कि मृतक अविवाहित था तथा उसका पूरा परिवार मेहनत मजदूरी कर गुजारा करता है शाम तक रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन भी परेशान थे तथा उसकी खोजबीन में लगे हुए थे।

इस संबंध में सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
01:45 PM, 10-Sep-2023

प्रेम विवाह करने पर मामा दे रहे हत्या की धमकी, नवदंपती ने अधिकारियों से मांगी सुरक्षा

बागपत जनपद के दोघट कस्बा टीकरी के नव दंपति ने अपनी जान को खतरा बताकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेम विवाह करने वाली युवती के मामाओं ने कस्बे में आने पर उनकी हत्या का ऐलान किया है। दंपति एसपी बागपत और थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।

शामली जनपद के थानाभवन कस्बे के कस्सावान मोहल्ले की रहने वाली आरजू पुत्री स्वर्गीय राशिद ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने एक जून को टीकरी कस्बे की पट्टी धीमान निवासी राकिब पुत्र रहीसू उर्फ रहीसुद्दीन के साथ प्रेम विवाह कर लिया था।

शादी कोर्ट में भी रजिस्टर्ड करा दी थी। वह हंसी खुशी अपना वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रही है। लेकिन अब कस्बा टीकरी निवासी उसके पांच मामा उनकी जान के दुश्मन बन गए है। वे उसकी शादी से खुश नहीं हैं। वे उसे, उसके पति व ससुरालियों को मारने की फिराक में है।

मामाओं ने एलान किया है कि यदि वह कस्बे में आई तो उनकी हत्या कर देंगे। जिसके बाद से दंपति डरा हुआ है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर आई है। दंपति की सुरक्षा की जाएगी।
01:35 PM, 10-Sep-2023

मुजफ्फरनर में गंगा में डूबने से युवक की मौत्, दोस्त पर धक्का देने का आरोप

मुजफ्फरनगर जनपद के शुकतीर्थ में गंगा स्नान करने आए युवक की नदी के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के दोस्त पर पानी में धक्का देने का आरोप लगाया है।

कूकड़ा निवासी धीर सिंह का बेटा जसवंत अपने साथी अंकित प्रजापति के साथ शुकतीर्थ में स्नान करने के लिए गया था। नहाते हुए गहरे पानी में डूब जाने से जसवंत की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो पुलिस मौके पर पहुंची। कई घंटे बाद भी मृतक का शव बरामद नहीं हुआ है। परिजनों ने उसके दोस्त पर ही धक्का देने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
11:55 AM, 10-Sep-2023

महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवरात लूटे

रोहटा थाने से चंद् कदम की दूरी पर स्थित एक मकान को अज्ञात बदमाशों ने रविवार की अल सुबह निशाना बनाते हुए महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर बंधक बना लिया। और घर में रखें लाखों रुपए के जेवरात 8000 रुपये नगदी लूटकर चंपत हो गए।

 बता दे कि गांव पूठ खास निवासी सोनू पुत्र चंद्रपाल का थाने से मात्र 300 मीटर की दूरी पर मकान स्थित है। सोनू रविवार की अल सुबह 4:00 बजे उठकर घर से घेर में पशुओ को चारा करने के लिए चला गया। इसी बीच दो अज्ञात हथियारबंद बदमाश उसके घर के अंदर आ धमके। उसकी पत्नी अलका घर में बने बरामदे में सो रही थी।

उसकी पत्नी अलका को बदमाशों ने तमंचे के बल पर अपने कब्जे में ले लिया और कमरे में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ सूंघा कर एक कमरे में बंद कर दिया और दूसरे कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने व चांदी के लाखों रुपए के जेवरात और सेफ के लॉकर में रखें 8000 रुपये नगदी लूटकर कुछ ही क्षण में बदमाश चंपत हो गए।

जैसे ही सोनू कुछ देर बाद घेर से घर पर पहुंचा तो पत्नी को अंदर कमरे में बेसुध देख घबरा गया। और जब दूसरे कमरे में देखा तो वहां पर सेफ का ताला टूटा हुआ मिला। और सेफ के अंदर रखा सारा सामान बैड पर फैला पड़ा था। यह देख सोनू दंग रह गया और घटना की सूचना पड़ोसियों को दे ग्रामीणों के साथ घटना की रिपोर्ट दर्ज करने थाना रोहटा पर पहुंचा। आरोप है  कि घंटों बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। और निरीक्षण कर लोट आई। पीड़ित को पुलिस ने तहरीर लेकर रख ली। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नही की।
08:39 AM, 10-Sep-2023
मेरठ के थाना सरूरपुर के गांव पांचली बुजुर्ग में भाइयों से लेनदेन के विवाद में युवक खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम  मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिले में हो रही झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना
बिजनौर में बीती रात से रुक-रुक कर झमाझम बारिश हो रही है। बारिश होने से जिले के तापमान में गिरावट हुई जिससे मौसम में लोगों को गर्मी से निजात मिली। मैदानी एवं पहाड़ी क्षेत्र में बारिश से जनपद की कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया। गंगा का जलस्तर भी 218, 30 क्यूसेक पर पहुंचा। 

  इस समय बारिश गाना और धान की फसल के लिए लाभकारी है। बारिश होने से शहर की कई सड़कों पर पानी भरने लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में बारिश होने से बढ़ापुर कस्बे के निकट नकटा नदी में ज्यादा पानी आने से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन गई। अन्य शहरों में भी बारिश का पानी सड़कों पर भरने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:38 AM, 10-Sep-2023

लूट का खुलासा, जिम ट्रेनर व साथी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना पुलिस ने दो दिन पूर्व गांव बसधाड़ा के पास एक व्यक्ति से लूटी गई स्कूटी और आठ लाख रुपये की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई धनराशि के अलावा स्कूटी और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की हैं ।

थाना परिसर में वार्ता करते हुए एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन पूर्व सात सितंबर को तैय्यब, निवासी गांव विज्ञाना थाना बुढ़ाना ने मुजफ्फरनगर के महमूद नगर निवासी राशिद को एक प्लाट का ब्याना देने के लिए गांव बसधाड़ा बुलाया था। तैय्यब ने अपने मामा के बेटे दिलशाद, निवासी गांव रासना थाना रोहटा जिला मेरठ वर्तमान पता रोहिणी दिल्ली के कहने में आकर लूट की घटना की योजना बनाते हुए घटना को अंजाम दिया। घटना में उसने अपने साथ महताब, निवासी विज्ञाना थाना बुढ़ाना और नाजिम निवासी गांव बड़का थाना बड़ौत को शामिल करते हुए दोनों को अपने मामा के लड़के दिलशाद की अपाचे बाइक देकर योजना के अनुसार गांव बसधाड़ा बुलाया।

जब तैय्यब व राशिद आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान तैय्यब के इशारा करने पर महताब व नाजिम, राशिद की स्कूटी तथा स्कूटी में रखें आठ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए । पुलिस ने मामले की जांच की तो पुलिस ने तैय्यब व नाजिम को गिरफ्तार कर तैय्यब के पास से पांच लाख रुपये और नाजिम के पास से तीन लाख रुपये बरामद करने के साथ लूटी गई स्कूटी तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक और एक तमंचा बरामद किया । एसपी देहात ने बताया कि नाजिम जिम ट्रेनर है और वह बुढ़ाना के एक जिम में ट्रेनिंग देता है। पुलिस ने तैय्यब व नाजिम का चालान किया है।



 

07:28 AM, 10-Sep-2023

मेरठ में पीवीएस मॉल के एटीएम में लगी आग, मची भगदड़

शास्त्रीनगर स्थित पीवीएस मॉल में शनिवार रात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम केबिन में धमाके के साथ आग लग गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो स्टाफ अग्निशमन यंत्र लेकर वहां पहुंचा और आग पर काबू पाया। इस बीच मॉल में भी चीख-पुकार मच गई और भगदड़ के बीच लोग बाहर की तरफ भागे। दस मिनट तक शाहरुख खान की फिल्म जवान का शो रोकना पड़ा। वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और मेडिकल पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी की।

शनिवार रात करीब नौ बजे पीवीएस के बाहर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम केबिन में एसी में आग लग गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर सिक्योरिटी गार्ड और अन्य स्टाफ अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से मॉल में भी भगदड़ मच गई और चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में लोग बाहर निकल आए। वहीं तीसरी मंजिल पर तीन थियेटर में चल रहे जवान के शो को दस मिनट के लिए बंद करना पड़ा। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझने के बाद पहुंची।

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि पीवीएस में बैंक के एटीएम केबिन में आग लग गई थी, किसी तरह की कोई क्षति नहीं हुई है। आग को तुरंत काबू पा लिया गया था।

 

देर से पहुंची फायर ब्रिगेड
सूचना के करीब आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले सिक्योरिटी गार्ड और अन्य कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। यदि आग समय पर नहीं बुझती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

इन्होंने कहा...
शॉर्ट सर्किट से एटीएम में एसी में आग लगी। मशीन पूरी तरह सुरक्षित है। एटीएम को बंद कर दिया गया है। रविवार को उच्च अधिकारी जांच करेंगे। - नवनीत जैन, डिप्टी ब्रांच मेनेजर, एसबीआई शास्त्रीनगर ब्रांच।

 

पीवीएस में एटीएम में आग लगने के बाद भगदड़ मच गई थी। अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया गया। हमारी टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। - संतोष कुमार राय, सीएफओ, मेरठ

पहले भी लग चुकी है पीवीएस में आग
14 अप्रैल 2022 को पीवीएस माल के बेसमेंट में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। उस दौरान अफरातफरी के बाद दुकानों के शटर गिरा दिए गए थे। रेस्टोरेंट में बैठे लोग भी खाना छोड़कर माल से बाहर आ गए थे। आग लगने की सूचना मिलने पर एक थिएटर को भी खाली करा दिया गया था। इससे पहले पीवीएस मॉल में भी 2015 में बिग बाजार में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था हालांकि आग से काफी नुकसान हुआ था।

07:21 AM, 10-Sep-2023

West UP News Live: बागपत में मामा दे रहे नवदंपती को मारने की धमकी, सहारनपुर में युवक की मौत

मेरठ के माधवपुरम निवासी सपा नेता अज्जू पंडित से शनिवार देर रात सरस्वती लोक कॉलोनी के सामने दो युवकों ने मारपीट की और जानलेवा हमला कर दिया। भीड़ इकट्ठी होने पर आरोपी वहां से भाग गए। आसपास के लोगों की सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। ब्रह्मपुरी थाने के इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक का कहना है कि घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तहरीर लेकर जांच की जा रही है। 

बिजनौर में गुलदार के हमले में बाइक सवार व्यक्ति घायल
बिजनौर के नांगलसोती क्षेत्र के गांव पूंडरीकला के निकट गुलदार ने एक बाइक सवार व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। व्यक्ति के पैर पर गुलदार के पंजों के निशान लगे हैं।
गांव पूंडरीकला निवासी इनाम अली (55 वर्ष) शनिवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर बरकातपुर चौराहे से अपने घर वापस जा रहा था। गांव से कुछ ही दूरी पर एक नाले पर बने पुल के नीचे से निकलकर गुलदार ने इनामअली पर  हमला कर दिया। गुलदार के हमले में इनाम अली घायल हो गया। शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर गुलदार भाग गया। इनामअली के पैर पर गुलदार के पंजों के निशान हैं। गुलदार के हमले से क्षेत्र में भय का माहौल है।

ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी है। ग्रामीणों को कहना है कि क्षेत्र में आए दिन गुलदार देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में पिंजरा लगवाने की मांग की है।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed